Valentine's Day Special: ये सेलिब्रिटी कपल्स कर रहे हैं इस साल अपना फर्स्ट वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट, जानिए इनकी लव स्टोरी

प्यार को जब शादी की मंज़िल मिल जाए तो वो प्यार बन जाता है एक मिसाल। ऐसी ही मिसाल कायम की है इन सेलिब्रिटी जोड़ियों ने जिन्होंने अपने प्यार को सात जन्मों के लिए अमर कर दिया। जानना चाहेंगे इन कपल्स की लव स्टोरी तो पढ़िए ये आर्टिकल..…

Valentine's Day Special: ये सेलिब्रिटी कपल्स कर रहे हैं इस साल अपना फर्स्ट वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट, जानिए इनकी लव स्टोरी

फीचर्स डेस्क। आज है वेलेंटाइन डे और आज तो चारों ओर बिखरा है बस प्यार ही प्यार। प्यार में डूबे कपल आज कर रहे है अपना दिन सेलिब्रेट अपने अपने अंदाज से ताकि वो कर सकें अपने पार्टनर को खुश। आपको याद है आपका फर्स्ट वेलेंटाइन, जब आपकी नई नई शादी हुई थी और आपके पार्टनर ने आपको दिया था प्यार भरा सरप्राईज। उस फर्स्ट वेलेंटाइन की तो फीलिंग भी अलग सी होती है। इस बार ये ही फील करने वाले है ये न्यूली मैरिड कपल। आइए जानते है कि कौन है वो सेलेब्रिटी जोड़ियां जो मना रही है अपना फर्स्ट वेलेंटाइन।

दिशा परमार और राहुल वैद्य

दोनों का प्यार सोशल मीडिया के थ्रू हुआ। अपनी सिंगिंग से लड़कियों का दिल चुराने वाले राहुल की एक पोस्ट में दिशा ने मैसेज किया कि आई लव ईट। राहुल को दिशा इस कॉमेंट से ही पसंद आ गई। फिर दोनों की मैसेज में बातें होने लगी। धीरे धीरे दोनों ने मिलना शुरू किया। ये दोस्ती प्यार में बदलते टाइम नहीं लगा। राहुल वैद्य बिग बॉस के शो में आए थे तब नेशनल टीवी में उन्होंने दिशा को प्रपोज किया और दिशा ने वेलेंटाइन डे के ही दिन बिग बॉस के सेट में आकर उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया। है ना कितना क्यूट स्टाइल इन दोनों का एक दूसरे को प्रपोज करने का। फिर दोनों ने अपने प्यार पर शादी की मोहर 16 जुलाई 2021 को लगा दी।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

इन दोनों की लव स्टोरी बहुत इंट्रेस्टिंग है और ये कपल आज की जेनरेशन को प्यार के सही मायने सिखाता है। 10 साल से दोनों रिलेशनशिप में रहें और 15 नवंबर 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इससे ही आप समझ सकते है कि दोनों एक दूसरे को कितना समझते होंगे। दोनों ने एक साथ अपने करियर की शुरुवात की। राजकुमार और पत्रलेखा दोनों ही बहुत केयरिंग है और एक दूसरे से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों का ये मानना भी है कि आप चाहे अपने पार्टनर से कितना भी क्यों न लड़ो पर टाइम टू टाइम ये जताना भी जरूरी है कि आप उससे कितना प्यार करते है।

इसे भी पढ़ें :- Valentine's Day Special: वेलेंटाइन पार्टी के लिए सिर्फ 30 मिनट में चमकाइए अपने फेस को इस क्विक फेसपैक से

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

कैटरीना और विक्की दोनो की लव स्टोरी काफी अलग है। दोनों के लव रिलेशन का किसी को पता नहीं चला। इन्हें सीक्रेट कपल भी कहा जाता है। एक चैट शो में करण जौहर ने विक्की से कहा था कि आप कैटरीना के साथ अच्छे लगेंगे। फिर एक शो को जिसे विक्की होस्ट कर रहे थे मजाक में उन्होंने कैटरीना से कहा कि मेरे जैसे अच्छे लड़के को ढूंढ कर आप शादी क्यों नहीं कर लेती। ये मस्ती मजाक धीरे धीरे दोस्ती में बदला और दोस्ती प्यार में। और प्यार को शादी में बदल दिया दोनों ने 9 दिसंबर 2021को।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

अंकिता और विक्की की लव स्टोरी ऐसी है जैसे हो कोई परियों की कहानी। अंकिता की लाइफ में विक्की तब आए जब अंकिता का सुशांत सिंह से ब्रेकअप हो गया था और अंकिता मेंटली काफी वीक हो गई थी। विक्की ने न सिर्फ अंकिता को संभाला बल्कि उनको मेंटली स्ट्रॉन्ग भी बनाया। उनके है सुख दुख में साथ निभाया। और जब कोई लड़का इतना सपोर्ट करता है तो जाहिर सी बात है लड़की को उस लड़के से प्यार हो ही जाता है। एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे इस लवली कपल ने 14 दिसंबर 2021 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

अभी हाल ही मे दोनों की शादी हुई है। मौनी और सूरज कब से एक दूसरे को देते कर रहे है, ये तो कहना मुश्किल होगा क्योंकि दोनों ने कभी अपना रिलेशन हिडेन ही रखा। मगर एक पोस्ट ने दोनों के रिलेशन की पुष्टि की। क्योंकि मौली ने 2021 न्यू ईयर सूरज की फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया था और एक वीडियो में वो सूरज के पैरेंट्स को मम्मी पापा कहकर बुला रही थी। ये ही काफी था दोनों के रिश्ते को प्यार का नाम देने के लिए। वो कहते है न कि लाख छुपाओ प्यार मगर दुनिया को पता चल ही जाता है। आखिर अपने प्यार को शादी की मंजिल तक दोनों ने 27 जनवरी को पहुंचा ही दिया।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा

करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। करिश्मा वरुण से पहली मुलाकात में ही अपना दिल हार बैठी। धीरे धीरे दोनों की आपस में खूब बातें होने लगी। बातें बदली मुलाकातों में और मुलाकातों से हो गया प्यार। काफी समय से दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फाइनली दोनों 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके है। दोनों ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को दिल से एंजॉय किया। 

तो आपने जाना न कि कैसे ये लव बर्डस हो गए एक दूजे के हमेशा के लिए। अब ये कपल्स आज सेलिब्रेट करेंगे शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन। Happy Valentine's Day all of you..

picture credit:google, instagram