Valentine's Day Special: वेलेंटाइन पार्टी के लिए सिर्फ 30 मिनट में चमकाइए अपने फेस को इस क्विक फेसपैक से

अगर आप वर्किंग वुमन है या होम मेकर। आपको पार्लर जाने का टाइम नहीं मिला और आप सोच रही हैं कि कैसे लाएं अपने फेस पे ग्लो, खास दिन के लिए। तो बिलकुल भी टेंशन मत लीजिए, हम है न। हम लेकर आए है आपके लिए एक ऐसा फेसपैक जो आपके फेस में लाएगा इंस्टेंट ग्लो सिर्फ 30 मिनट में….

Valentine's Day Special: वेलेंटाइन पार्टी के लिए सिर्फ 30 मिनट में चमकाइए अपने फेस को इस क्विक फेसपैक से

फीचर्स डेस्क। वेलेंटाइन का नशा पूरे शबाब पे है। चाहे कोई भी हो, प्रेमिका या पत्नी दोनों ही चाहती है कि प्यार का ये दिन वो अपने पार्टनर के लिए खास बना दे। रेगुलर दिनों से हटकर हो ये दिन। इसके लिए काफी पहले से प्लानिंग होनी शुरू हो जाती है। शादी से पहले तो हम काफी कुछ कर लेते है पर शादी के बाद घर के कामों से हमें फुरसत ही नहीं मिल पाती। और अगर आप एक वाइफ होने के साथ साथ वर्किंग वुमन भी है तो दोहरी जिम्मेदारी निभाते निभाते ये काम और मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पार्लर जाकर अपने आपको पेंपर करना थोड़ा मुश्किल है। तो फिक्र न करें आप घर पर ही एक फेसपैक रेडी कर सकती है जो आपको सिर्फ 30 मिनट में देगा ऐसा फ्लो जो पार्लर में हजारों खर्च करने पर भी नहीं मिलेगा।

कब करें अप्लाई ये फेसपैक

ये फेसपैक सिर्फ तीन चीजों से बन जायेगा। और आपको कहीं बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि वो तीन चीजें आपके घर में आसानी से मिल जायेंगी। अब बात आती है कि ये फेसपैक कब यूज करें। अगर आप मेकअप करना पसंद करती है तो बेशक कीजिए बस इस फेसपैक को मेकअप करने से 4 घंटे पहले लगाएं। और अगर आप अपनी नेचुरल ब्यूटी से अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती है तो 30 मिनट ही लगा लें, एक ग्लो आ जायेगा।

आवश्यक सामग्री

अब हम आपको बताते है कि कौन सी वो थ्री मैजिकल चीज़ है जिससे ये फेसपैक बनेगा।

1 स्पून बेसन

2 स्पून कच्चा दूध

1 नींबू का रस

यहाँ भी देखें :- Valentine's Day Special: प्लस साइज लेडीज भी वैलेंटाइन डे पार्टी में लग सकती है ग्लैमरस इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर

कैसे बनाएं

बहुत ईजी है इसे बनाना। आप एक बाउल में तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। फिर जब एक पेस्ट टाइप बन जाएं तो उसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब इस पेस्ट को अपने फेस और गर्दन पर ब्रश या हाथ से अच्छे से लगाएं। दस मिनट बाद 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। फिर 15 मिनट तक फेसपैक को फेस पर लगाए रखें। फिर दूध में रूई को डुबोकर उससे फेसपैक को चेहरे से हटाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आपके चेहरे की चमक देखते ही आपको विश्वास नहीं होगा कि बिना पार्लर गए फेस पे ऐसी चमक कैसे आ सकती है।

तो हो जाइए तैयार वेलेंटाइन पार्टी के लिए। आप चाहे तो वीक में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी त्वचा साफ रहेगी और हमेशा दमकती रहेगी।

picture credit:google