साप्ताहिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह आईए जानते हैं ज्योतिष आचार्य डॉक्टर रुचिका गुप्ता से

इस सप्ताह बुध व शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए लेकर आएगा नए अवसर, किसको मिलेगी कार्य क्षेत्र में तरक्की तथा किन राशियों की खुलेगी किस्मत जानते हैं..

साप्ताहिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह आईए जानते हैं ज्योतिष आचार्य डॉक्टर रुचिका गुप्ता से

मेष- आज के दिन आप अपने किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मिल सकते हैं। उनके साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने का प्रयत्न करेंगे। परंतु सिर्फ योजनाएं ना बनाकर उनको क्रियान्वित भी करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। साहस दिखाने की आवश्यकता है। आपकी योजनाओं से आपको वित्तीय लाभ भी होगा। परिवार में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय - इस सप्ताह चंद्रमा की पूजा करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृषभ: आज के दिन आप को बच्चों से संबंधित कुछ खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप किसी परिणाम का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं तो वह शीघ्र ही आपको मिलने वाला है। पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो जल्दबाजी ना करें सोच समझकर ही निर्णय लें। आज के दिन किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु फिर भी खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय - इस  सप्ताह ॐ श्री गणेशाय नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन - अगर आप किसी चीज के लिए बहुत समय से प्रयत्न कर रहे हैं तो वह काम आपका जल्द ही होने वाला है। अपने आप को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन आपके दिमाग में बहुत सारी योजनाएं अपने कार्य को लेकर रहेगीं। पर जब तक उन योजनाओं को क्रियान्वित नहीं करेंगे तब तक आप परेशान ही रहेंगे। आज के दिन आप पूरी तरह से परिवार के सहयोग की उम्मीद रखते हैं, परंतु आप जितनी उम्मीद रखते हैं उतना सहयोग आपको परिवार से नहीं मिल पाएगा। मन को नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
उपाय - इस सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा करें तथा बृहस्पतिवार के दिन पंचामृत का भोग भक्त ईश्वर को अर्पित करें। तथा प्रसाद रूप स्वयं भी ग्रहण करें।

कर्क - आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने कार्य का आनंद लेंगे। कुछ पुरानी बातें सोच कर आजा थोड़ा दुखी हो सकते हैं। कोई पुराना व्यक्ति या विचार आपको परेशान कर सकता है। दिमाग को शांत रखने की आवश्यकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। परिवार की तरफ से कुछ जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय - इस सप्ताह "ओम माधवाय नमः" मंत्र का जाप करें तथा आटे में खांड मिलाकर चीटियों को खिलाएं।

सिंह - आज के दिन कार्य क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज के दिन आप अपने प्रयत्नों की सफलता का आनंद लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए मनचाहे नए अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन आपको पैसे से संबंधित लाभ भी होगा। क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। परिवार में थोड़ी स्थिति नकारात्मक हो सकती हैं धैर्य और संयम से काम लेंगे तो सब सही रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम के समय किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। 
उपाय - इस सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा करें तथा "श्री विष्णवे नमः" मंत्र का जाप करें।
 
कन्या - पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ खबर आपको प्राप्त हो सकती है। स्त्री वर्ग आज के दिन हतोत्साहित रहेंगे। मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। अगर आप कुछ समय से बच्चे से संबंधित कोई विचार बना रहे हैं तो शीघ्र ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। आज के दिन आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएंगे। धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय - इस सप्ताह सूर्य देव को जल अर्पित करें तथा गायत्री मंत्र का जाप करें।

तुला- कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। जो कि आपके लिए काफी लाभप्रद रहेगी। कुछ चीजों को लेकर आपके मन में द्वंद चल रहा है। इसमें आपको आपकी इंद्रियां क्या मार्गदर्शन करते हैं आपको उसको सुनना चाहिए। एकांत चित्त से अगर आप ध्यान लगा कर बैठेंगे तो आपको समझ जाएगा कि आपको क्या करना है। आज के दिन किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन का गलत इस्तेमाल करने से बचना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती हैं। परिवार की तरफ से आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय - प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा सुबह शाम घर में कपूर जरूर जलाएं।

 वृश्चिक - आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी के साथ आपके विचार ना मिले ऐसा हो सकता है। इसमें आपको एक दूसरे के विचारों को सुनकर निर्णय पर पहुंचने की आवश्यकता है। आज के दिन कार्यभार भी आपके ऊपर बढ़ सकता है, वह कार्य न चाहते हुए भी आपको करता होगा, जिसके कारण आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, अपने को सकारात्मक रखने की जरूरत है जिससे आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा तथा आप सकारात्मक रह पाएंगे।

उपाय - प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

धनु - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा व आनंद से व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में सभी कार्य आपके हिसाब से ही होंगे। वित्तीय लाभ होगा। आज का दिन शांति से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, मन की शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
उपाय - प्रतिदिन सूर्य उदय से पहले उठने का प्रयास करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मकर - आज का दिन आपके लिए काफी सुखद रहेगा। अपने कार्यस्थल पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर कार्य कर सकेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगी यों का सहयोग भी मिलेगा। आज का दिन आपका आनंदित रहेगा। हर तरीके से आपको सुख सुविधा प्राप्त होंगी। वित्तीय लाभ भी होगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ पिक्चर देखने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय - प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें तथा बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा तथा लड्डू का भोग लगाएं।


कुंभ: आज के दिन यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी शुभ अवसर या मनोरंजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज के दिन आप आनंदित रहेंगे। परिवार  के साथ खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनको रिश्तो से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। जो लोग विवाहित हैं उनका अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप की अनदेखी के कारण आपके व्यापार में कुछ दिक्कत आ सकती है, ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय - प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें तथा शिवलिंग पर गंगाजल में दही मिलकर चढ़ाएं।


मीन - कार्य क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता रहेगी। कैसा भी हो सकता है किसी के द्वारा कही गई बात से आपका मन दुखी हो। ऐसे में धैर्य व संयम बनाए रखने की जरूरत है। कोई भी कदम अनजाने में ना उठाएं, सोच समझकर ही निर्णय लें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय - सुबह शाम घर में कपूर अवश्य जलाएं तथा महामृत्युंजय का पाठ करें।


डॉ रूचिका गुप्ता (ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ व टैरो कार्ड रीडर) से यहां संपर्क किया जा सकता है :+91-7217785508 
Instagram:  ruchikaguptastro
Facebook: Astro Ruchika Gupta