केवी चेस में उदित ने मारी बाजी

केवी चेस में उदित ने मारी बाजी

वाराणसी। सिगरा क्षेत्र के जय प्रकाश नगर स्थित केवी ट्यूटोरियला में शनिवार को चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के जाने माने खिलाडियों ने शिरकत की। खेल में कुल आठ राउंड हुए। प्रतियोगिता में उदित गुप्ता ने आठ में से सात मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई। प्रमुख चेस खिलाड़ियों में प्रिमेश, रोहन, गोविंद, वैभव, अभिनव आदि शामिल थे। पुरस्कार वितरण संस्था के संचालक रुद्रेश कुमार सिंह ने किया।