mother's day special : गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाने के लिए मॉम के लिए बनाएं मैंगो ठंडाई, ऐसे बनाएँ

mother's day special : गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाने के लिए मॉम के लिए बनाएं मैंगो ठंडाई, ऐसे बनाएँ

फीचर्स डेस्क। गर्मियों के मौसम में अक्सर ऐसी चीज़ें खाने का मन का करता है जो ठंडक का एहसास दिलाएं। इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं मैंगो ठंडाई  के बारें में, जो बनाने में ना सिर्फ़ आसान है, बल्कि टेस्टी भी काफ़ी है। ऐसे में इस मदर्स डे अपनी माँ के लिए कुछ मीठा बनाने का मन कर रहा है तो मैंगो ठंडाई को आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं।

सामग्री :

आम की प्यूरी: 2 कप

दूध : 4 कप

चीनी : 2  चम्मच

ठंडाई  पाउडर  : 4 चम्मच

केसर : 7-8 धागे

गुलाब पत्ती  : 7-8

बादाम कटे हुए  : 1 चम्मच

 ऐसे बनाए  

 सबसे पहले आम को छील ले फिर इसका गूदा  मिक्सी मे डाले। साथ मे चीनी भी मिला दे। अब मिक्सी चला कर इसका प्यूरी बना ले। इसमे दूध और ठंडाई  पाउडर  मिलाए और मिक्सी चला ले। किसी बर्तन मे निकाल  कर फ्रिज मे रख दे।  जब ठंडा हो जाए तब गिलास मे डाल कर सर्व करे। सर्व करते वक्त केसर गुलाब की पत्ती और बादाम लगाए।

 ठंडाई पाउडर के लिए सामग्री

चीनी : 1.5 कप

बादाम : 1/3 कप

पिस्ता : 1/4 कप

खरबूजा के बीज : 1/4 कप

सौंफ : 1/4 कप

इलायची पाउडर  : 4 चम्मच

काली मिर्च  : 2 चम्मच

 ये है इसकी विधि  

सबसे पहले काली मिर्च,  सौंफ और चीनी को मिक्सर जार मे डालकर पीस ले। इसको छान ले और बचे हुए मिश्रण को वापिस से पीस ले। इसके बाद मिक्सर जार मे बादाम, पिस्ता, खरबूजा के बीज, इलायची पाउडर और बचा हुआ मिश्रण डालकर पीस ले।

इस तरह ठंडाई पाउडर तैयार कर ले और एक डिब्बे मे भर ले। जब जरूरत हो तो काम मे ले।