साप्ताहिक राशिफल : पढ़ें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

दिसम्बर के इस सप्ताह में किन- किन राशियों को रखना होगा भाग्योदय व किन को रखना होगा खास ख्याल! जाने ज्योतिषाचार्या डाॅ. रूचिका गुप्ता से

साप्ताहिक राशिफल : पढ़ें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष- सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी खुशी-थोड़े गम वाली परिस्थितियां बनी रहेंगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। पिता की सलाह से आपके सभी काम पूरे होंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

उपाय:- शिवलिंग पर जल का अभिषेक करें।

वृषभ- इस हफ्ते किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। अपना काम किसी और पर थोपने की बजाय खुद करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में काम पूरे होने के योग बनते हैं। अहंकार की भावना से बचें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कम प्रयास से भी आपके कार्य सफल होंगे। सप्ताह के अंत में आप कोई बाहरी तकनीक सीखने का मन बना सकते हैं।

उपाय:- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मिथुन- इस वीक जितना हो सके लाभ उठाने की कोशिश करें, समय आपके अनुकूल है। व्यापार में विस्तार का विचार बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। बुधवार के दिन दोस्तों से मदद मिलेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पडे़गा। अपनी वाणी पर अंकुश लगाएं। सप्ताह के अंत का समय रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कोई नया हुनर सीखने की कोशिश करेंगे।

उपाय:- गले में पीले रंग का धागा धारण करें।

कर्क- व्यापारियों के लिए ये हफ्ता बड़े धन लाभ लेकर आ रहा है। अध्यात्म से जुड़ी यात्रा के योग हैं। आपके नेटवर्क में नए लोग जुड़ेंगे, जिससे आपको काफी लाभ होगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुराने काम पूरे करेंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में घर के बड़ों से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। लेन-देन में नकद की वजह से रुकावट आ सकती है। सप्ताह के अंत में अपने कुछ काम शॉर्टकट से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

उपाय:- छोटी कन्या को भोजन करवाएं और आशीर्वाद लें।

सिंह- सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी या कोई वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। मन की बातें जीवनसाथी से साझा करेंगे, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी।  शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। हालांकि सप्ताह के आगे के समय में मन थोड़ा परेशान रहेगा। सप्ताह के अंत का समय किसी भी प्रकार के रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है।

उपाय:- वस्त्र या आभूषण का दान न करें।

कन्या- सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। यदि नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। कोर्ट- कचहरी के मामले आपके हक में आएंगे। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। मांगलिक कार्यों के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो भी दिन शुभ है। सप्ताह के अंत में आपका मन किसी के प्रति आकर्षित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं।

उपाय:- केसर का तिलक लगाएं।

तुला- प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो समय शुभ है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा। किसी दोस्त के साथ कहासुनी हो सकती है। छोटे बहन-भाइयों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य और सूझबूझ से काम लें। कोई भी निर्णय गुस्से में आकर या जल्दबाजी में न लें। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह लाभ दिला सकती है। अचानक आपको अपनी समस्याओं के समाधान मिलते नजर आएंगे।

उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक- इस हफ्ते व्यापार में कोई नया निर्णय न लें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। किसी से भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। तनाव भरी स्थिति में कोई निर्णय न लें। सप्ताह के अंत में पिता का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर उच्चअधिकारी आपको समर्थन देंगे।

उपाय:- सूर्य को जल दें।

धनु- सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई नया काम शुरू न करें। कार्यक्षेत्र पर प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। जीवन साथी के साथ संबंधों में खट्टास उत्पन्न हो सकती है। बृहस्पतिवार के दिन सरकारी काम बनने के योग हैं। यात्रा सफल रहेगी। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। भाई-बहनों का साथ प्राप्त होगा।

उपाय:- काले व नीले रंग से परहेज करें।

मकर- धनु राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी में निवेश न करें। हालांकि आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों का ध्यान खेलकूद में ज्यादा लगेगा। कुछ अधूरे काम पूरा करना चाहते हैं तो सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह लेकर कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी योग हैं।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ- सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की जगह दूसरी गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दबाव में आकर कोई गलत काम न करें। सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थिति सुधरने लगेगी। अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में बॉस से मिली सलाह के अनुसार काम करेंगे तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मीन- इस राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा। यदि कोई सरकारी काम करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए भी शुरुआत अच्छी रहेगी। मंगलवार के दिन ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है, अपने गुस्से पर काबू रखें। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए शुभ है। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। किसी अनुभवी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय:- सूर्य को जल अर्पित करें।