साप्ताहिक राशिफल :  इस सप्ताह इन 5 राशि के जातको के लिए बहुत शुभ होगा, पढ़ें अपने राशि के बारें में

ज्योतिष से हमें आने वाले समय के बारे में जानकारी मिल सकती है और ये एक ऐसा तरीका है जो आपके जीवन में समृद्धि के उपायों के बारे में जानकारी भी दे सकता है...

साप्ताहिक राशिफल :  इस सप्ताह इन 5 राशि के जातको के लिए बहुत शुभ होगा, पढ़ें अपने राशि के बारें में

मेष: आपके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय लें सकते है, ऐसा करते समय आपको घर के बड़ों और छोटों दोनों का ही पूरा सहयोग मिलेगा। सभी आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। हालांकि ऐसा करते समय आपको स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। व्यवसाय कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा।  सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी व्यक्ति के माध्यम से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।  

उपाय: प्रतिदिन विष्णु भगवान की पूजा करें। कुछ मीठा बच्चों में बांटे।

वृष: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी उपलब्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। इस समय यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलते हैं तो आपके काम आसानी से समय पर पूरे होंगे। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। माता-पिता की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। छात्रों का उच्च शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा।  वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना व शनिवार के दिन पीपल पर जल चढ़ायें।

मिथुन: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपको अपने इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको इस सप्ताह बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है जो आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकते हैं। किसी कागज में हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान मिलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि इस दौरान भी आपको कोई भी कदम सोच समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय के सिलसिले में इस दौरान की गई यात्रा लाभप्रद रहेंगी। यात्रा के दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि विधान से उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद एवं उन्नतिकारक रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग आपके लिए ऊर्जा का काम करेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। रिसर्च आदि का काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का गुणगान और योजनाओं का खुलासा किसी के सामने करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और आप एक सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन से करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

सिंह: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्द्ध से आपको अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी उर्जा का सही दिशा में सदुपयोग करेंगे। इस दौरान आप अपनी बुद्धि एवं विवेक के जरिए अपनी स्थिति को सुधारने और उसे मजबूत करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में विजय मिलेगी। इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। घर की मरम्मत या सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजों में जेब से अधिक धन खर्च हो जाने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सामाजिक मान, पद - प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आपको इस समय अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश भगवान के सामने घी का दिया जलाए।

कन्या: इस सप्ताह आपके प्रयासों में तेजी आएगी। सकारात्मक तरीके से आपका समय बदलने वाला है। अब आपको प्रयास करने और अपने प्रयत्नों व कार्य पर केंद्रित होने की आवश्यकता है। आप प्रयत्न करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। संयम बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी आपको सुनने के लिए मिल सकती है। मनोरंजन का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन छोटे बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।

तुला: इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में नियंत्रण बनाकर रखने की आवश्यकता है। परिस्थितियां जैसी दिखेंगी वैसी होगी नहीं। ध्यान से देखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी के कहने पर पूंजी निवेश कर रहे हैं तो विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती है। स्वास्थ्य में पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है।

उपाय:  प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा तथा ओम नमः शिवाय का जाप करें।

वृश्चिक: इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने उभर कर आएगी। आप अपने किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से भी मिल सकते हैं। जिनके साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने पुराने किसी किए हुए काम पर पछतावा महसूस हो सकता है। धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। सप्ताहान्त मे आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमानजी को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

धनु: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ खबर आपको प्राप्त हो सकती है। मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। अगर आप कुछ समय से बच्चे से संबंधित कोई विचार बना रहे हैं तो शीघ्र ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। इस सप्ताह आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएंगे। धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा।

उपाय: मां लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का चार मुखी दिया जलाएं तथा आराधना करें।

मकर: यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके सहयोग का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह मे जो भी योजनाएं आप बनाएंगे लोगों के सहयोग से उन योजनाओं को क्रियान्वित कर पाएंगे। व वित्तीय लाभ भी होगा। आप कुछ नयी प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए भी विचार बना सकते हैं। जिसकी प्रतिक्षा आप काफी समय से कर रहे हैं। सप्ताहान्त मे आपको आपकी भावनाओं पर नियंत्रण कम रहेगा। किसी बात को लेकर आप भावनात्मक भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कुंभ: इस सप्ताह आपको अपने ऊपर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्य को करने के लिए जो विचार आपने बनाई है विश्वास के साथ उन पर कार्य कीजिए सफलता जरूर मिलेगी। ध्यान रखने की आवश्यकता है जो आप भविष्य के लिए योजनाएं बना रहे हैं वह आप किसी के साथ भी साझा ना करें अन्यथा उनके सकारात्मक फलों में कमी आ सकती है या कहें होते होते काम रुक सकते हैं। अपने परिवार के किसी बुजुर्ग अनुभवी व्यक्ति से अपनी योजनाओं को साझा कर सकते हैं बाहर के किसी व्यक्ति के साथ ना करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन अपने पूजा स्थल पर पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन: इस सप्ताह कुछ चीजों की सच्चाई आपके सामने निकल कर आयेंगी। जिनके बारे में जानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक था। आपको संयम रखने व शांत रहने की आवश्यकता है। आप अपनी योजनाओं के पूर्ण होने की ओर अग्रसर है। आपके प्रयासों को सफलता मिलने ही वाली है। उसके पूर्ण होने से आपको तरक्की मिलेगी व आपके कार्यक्षेत्र में आपके लिए नए आयाम खुलेंगे। जो आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, यदि बहुत समय से स्वास्थ्य प्रभावित था तो उसमें सुधार होगा। 

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें तथा मंगलवार के दिन ॐ अंग अंगारकाय नमः का जप करें।