साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि के जातको को इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, जानें अन्य राशि के बारें में

इस सप्ताह यानी 25 जून से 01 जुलाई तक कई राशि के जातको को बहुत लाभ होने वाला है तो कुछ राशि के जातको को कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, फिर भी भाग्य साथ देने वाला है। आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा इसके लिए पढ़ें डॉ रुचिका का दिया विशेष राशिफल....

साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि के जातको को इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, जानें अन्य राशि के बारें में

फीचर्स डेस्क। इस सप्ताह यानी 25 जून से 01 जुलाई तक कई राशि के जातको को बहुत लाभ होने वाला है तो कुछ राशि के जातको को कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, फिर भी भाग्य साथ देने वाला है। आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा इसके लिए पढ़ें डॉ रुचिका का दिया विशेष राशिफल....

मेष: आपके लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। कुछ परेशानियां आ सकती हैं परन्तु भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ भी होगा। भाई बहनों से तकरार हो सकती है। इस सप्ताह लोगों से सहयोग की उम्मीद ना करें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पेट में अगर किसी तरह की परेशानी है तो उसमें आपको आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप का स्थान उत्तम रहेगा। धन आगमन के स्रोत खुलेंगे। सप्ताहांत आपके लिए शुभ व अनुकूल रह सकता हैं, परंतु कोई भी कार्य करने में जल्दबाजी करने से बचें।

उपाय: इस सप्ताह रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृष: यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। कचहरी के कार्यों में आपको विजय मिलेगी।  इस सप्ताह जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन आने का उत्तम योग है। संतान से आपको अत्यंत उत्तम सहायता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। उनको इस सप्ताह परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सप्ताहांत आपके लिए मंगलकारी और शुभ हैं। अगर स्वास्थ्य काफी समय से क्या चल रहा है तो उसमें सुधार होगा।

उपाय: इस सप्ताह आप अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मिथुन: इस सप्ताह आपका अपने बड़े भाई से बहुत अच्छा संबंध रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों से सहयोग प्राप्त होगा। धन आगमन के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए उत्तम रहेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने पर विचार बना सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है।

उपाय: इस सप्ताह ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें। आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सहयोगियों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्यों से संबंधित लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तम रह सकता है। बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। आपके शरीर को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सप्ताहांत आपके लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी भी कार्य को करने में पूर्ण सावधानी रखेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा । कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है, धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

उपाय:इस सप्ताह आपको शनिवार के दिन शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह: आपको इस सप्ताह शासकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आप अगर सरकारी कर्मचारी हैं तो आप इस सप्ताह आपको कार्यो में सफलता मिलेगी। अगर कोई कानूनी मुकदमे चल रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह धन लाभ होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। भाइयों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके लिए इस सप्ताह 29 और 30तारीख उत्तम और लाभप्रद है। 

उपाय: आप इस सप्ताह शुक्रवार को किसी मंदिर के बाहर जरूरतमंद को खाना खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कन्या: इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा।   अपने विरोधियों पर आपको विजय मिल सकती है। आप अपने व आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिन जातकों का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध भी आगे बढ़ेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। आपकी इस सप्ताह स्थानांतरण या लंबी यात्रा हो सकती है। आप के रीढ़ की हड्डी या कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। सप्ताहांत आपके लिए लाभदायक रहेगा।  

उपाय: इस सप्ताह आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला: इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य की वजह से आपके कई कार्य हो सकते हैं। धन आने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपकी नोकझोंक हो सकती है, सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। मुकदमे बाजी से बचें। सप्ताहांत में आप संभल कर कार्य करें। 

उपाय: आप इस सप्ताह पूरे सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृश्चिक: इस सप्ताह आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य के स्थान पर परिश्रम से ही आप के कार्य सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वाद विवाद से बचें। आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है। यह भी संभव है की आप कोई अपने शौक का सामान खरीदें। आपको अपने भाईयों या सम्बंधियो से परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत आपके शुभ और हितवर्धक है। सप्ताहांत चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। 

उपाय: इस सप्ताह भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु: इस सप्ताह अविवाहित जातकों के विवाह के सुंदर अवसर आ सकते हैं। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध उत्तम होंगे। सप्ताह के मध्य में भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में वृद्धि होगी। विरोधी सतर्क हो सकते हैं। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। धन आने का उत्तम योग है। वित्तीय मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है।

उपाय: आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मकर: इस सप्ताह आपका आपके जीवन साथी के साथ संबंध उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का कार्य उत्तम चलेगा। आपके विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। अगर स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उसमें सुधार होगा। छोटी मोटी चोट लगने का योग है। सप्ताहांत आपके लिए नए कार्यों को करने के योग्य और उत्तम है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई भी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए। 

उपाय: इस सप्ताह बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ: यह सप्ताह आपको संतान पक्ष से संबंधित उत्तम संदेश मिल सकता है। संतान का आपके साथ अच्छा संबंध रहेगा। उनका प्रमोशन भी हो सकता है। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई अत्यंत उत्तम चलेगी। कंपटीशन में आपको सफलता मिलेगी। कृपया आईएएस के प्राथमिक परीक्षा देने वाले ध्यान दें। उनको परीक्षा में सफलता पाने की बहुत अच्छी उम्मीद है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। आपका व्यापार सप्ताह के मध्य के बाद बहुत अच्छा चलेगा। सप्ताहांत में आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। 

उपाय: आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मीन: इस सप्ताह शासकीय कार्यों में उत्तम सफलता का योग है। इस सप्ताह आप के खर्चे बढ़ सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। सहयोगियों से किसी भी प्रकार की मदद की उम्मीद ना रखें। इस सप्ताहांत आपके लिए उत्तम है। सप्ताह की शुरुआत में आप कोई भी कार्य सावधानीपूर्ण करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। 

उपाय: इस सप्ताह आप सूर्य देव को प्रातः काल विधि के अनुसार जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।