Spiritual Healing : समझे क्या होता है आध्यात्मिक चिकित्सा पद्धति

आपके शरीर और मन के अंदर जो रुकावटें हैं। जहां ब्लॉकेज हैं वहां पर आपकी आंतरिक शक्ति का प्रवाह रुक रहा है और उसी समय आपको बीमारियां डिप्रेशन चिड़चिड़ापन एंजायटी तरह-तरह के मानसिक अवसाद होने शुरू हो जाते हैं..

Spiritual Healing : समझे क्या होता है आध्यात्मिक चिकित्सा पद्धति

फीचर्स डेस्क। आध्यात्मिक चिकित्सा पद्धति यानी, प्रकृति में व्याप्त वह  "प्राणऊर्जा" जो प्रत्येक प्राणी में समाहित है। जिसे हम कभी-कभी अनुभव भी करते हैं। परंतु इस विषय में ज्यादा ज्ञान ना होने के कारण इसका प्रयोग उचित समय पर, उचित तरीके से नहीं कर पाते हैं। आध्यात्मिक चिकित्सा का अर्थ है- आपके शरीर और मन के अंदर जो रुकावटें हैं। जहां ब्लॉकेज हैं वहां पर आपकी आंतरिक शक्ति का प्रवाह रुक रहा है और उसी समय आपको बीमारियां डिप्रेशन चिड़चिड़ापन एंजायटी तरह-तरह के मानसिक अवसाद होने शुरू हो जाते हैं।

जैसे- आपके कार्य व्यवसाय में परेशानियां उत्पन्न होना, शारीरिक और मानसिक परेशानियां।

धन का प्रवाह रुक जाता है और व्यक्ति बहुत से अनचाहे मानसिक कष्ट से घिर जाता है।

ऐसी अवसाद पूर्ण स्थिति से आपको बाहर निकालने में एवं जीवन को स्वस्थ और आनंददायक बनाने में आध्यात्मिक चिकित्सा आपका पूरा सहयोग करती है।

जब आप आध्यात्मिक चिकित्सा प्राप्त करते हैं उस समय आपका तन और मन आंतरिक प्रसन्नता से भर जाता है।

यह एक ऐसा अनुभव है जो भौतिक उपलब्धियों से बहुत ऊंचा है। इस जीवनदायिनी प्राणऊर्जा के प्रवाह को अनुभव करके आप, उत्तम स्वास्थ्य , शांत मस्तिष्क, एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ता है कार्य  कुशलता में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। आप खुद को अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। आध्यात्मिक चिकित्सा के अंतर्गत ही रेकी चिकित्सा पद्धति आती है। जिसके द्वारा हम शरीर के पावर पॉइंट यानी शरीर के विभिन्न चक्रों को ऊर्जावान बनाकर प्राणशक्ति को प्रवाहित करके, सभी अवरोधों को खत्म करके जीवन को आनंद की अनुभूति से भर सकते हैं। अगले आर्टिकल में हम सभी चक्रों का विस्तृत वर्णन करेंगे।

Input by- Deepali Saxsena, noida.