उंगलियां भाग्य के साथ स्वभाव की भी देती हैं जानकारी, पढ़ें क्या कहती है आपकी फिंगर्स

उंगलियां भाग्य के साथ स्वभाव की भी देती हैं जानकारी, पढ़ें क्या कहती है आपकी फिंगर्स

फीचर्स डेस्क। हस्तरेखा शास्त्र ज्यतिषशास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा है। इससे किसी भी व्यक्ति के हाथ की उंगलियों की बनावट देखकर उसके दिल की बात को जाना जा सकता है। उंगलियां भाग्य के साथ स्वभाव की भी जानकारी देती हैं। हाथ की कनिष्ठिका (लिटील फिंगर), अनामिका (रिंग फिंगर), मध्यमा (मिडिल फिंगर), तर्जनी (इनडेक्स फिंगर) मौन में ही बहुत कुछ कह जाती हैं। उंगलियों की लंबाई और बनावट व्यक्तित्व के कहरे राज भी बयां कर डालती हैं।

भविष्य पुराण के अनुसार जिनकी उंगलियों के बीच छिद्र होता है, उन्हें आमतौर पर धन की तंगी रहती है। जिन लोगों की उंगलियां आपस में सटी हुई होती हैं वे व्यक्ति धनी होते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार सीधी उंगलियां शुभ एवं दीर्घायुकारक होती हैं। पतली उंगलियां तीव्र स्मरण शक्ति का संकेत करती हैं। मोटी उंगलियां धन के अभाव का संकेत करती हैं।

चपटी उंगलियां किसी के अधीन होकर कार्य करने की द्योतक मानी जाती हैं। जिन उंगलियों के अग्रभाग नुकीले होते हैं। ऐसे व्यक्ति दया, प्रेम, करुणावान और कलाकार, संगीतकार होते हैं। चपटी उंगलियों वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी, परिश्रमी, लगनशील होते हैं। कार्यकुशल ऐसे व्यक्ति व्यवस्थित जीवन जीने वाले होते हैं। नुकीली उंगलियों वाले व्यक्ति भावुक होते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है। इनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बहुत आते हैं। इनके विचार तथा कल्पनाएं सुंदर होती हैं। वर्गाकार उंगलियों वाले व्यक्ति दूरदर्शी, व्यवस्थित जीवन व्यतीत करने वाले होने के साथ-साथ अनुशासन प्रिय होते हैं। आत्मविश्वास से भरे हुए ऐसे व्यक्ति परिश्रमी होते हैं।