जानिए, आपके हाथ में अंग्रेजी भाषा का अक्षर M का आकर बनता है तो इसका अर्थ क्या होता है ?

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री विनोद सोनी जी से कि जिस जातक के हाथों में M आकार का कोई आकार बना होता है उसके जीवन में क्या होता है लाभ या हानि...

जानिए, आपके हाथ में अंग्रेजी भाषा का अक्षर M का आकर बनता है तो इसका अर्थ क्या होता है ?

फीचर्स डेस्क। ज्योतिष विद्या में हस्तरेखा शास्त्र भी बहुत ही सटीक जानकारी देने वाला बताया गया हैl इसके अनुसार हमारे हाथ की रेखाओं में हमारे जीवन में आगे आने वाले संकेत मिलते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान ही शिशु के हाथ में लकीरें बन जाती है, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक का ज्ञान रेखाओं के रूप में छिपा रहता है। इसे हम हस्तरेखा के रूप में जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि 16 वर्ष की आयु तक पहुंचते-पहुंचते हाथों की रेखाओं में लगातार परिवर्तन होता रहता है। आपके हाथ में अंग्रेजी भाषा का अक्षर M का आकर बनता है तो इसका अर्थ आप के भीतर बहुत साहस है। ऐसे लोग बहुत साहसी और चुनौतीपूर्ण कार्य करने वाले होते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री विनोद सोनी जी से कि जिस जातक के हाथों में m आकार का कोई आकार बना होता है उसके जीवन में क्या होता है लाभ या हानि...

जिसके हाथों में M अक्षर बना होता है ऐसे जातक को समाज में मान-सम्मान स्थापित करने में मेहनत करनी पड़ती है। ये शीघ्रता से किसी पर भरोसा नहीं करते। ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं। जो अपना रास्ता स्वयं ही बनाने में विश्वास रखते हैं। एसे लोग जिस क्षेत्र में भी अपना भाग्य अजमाना चाहते उन्हें एक दिन उस क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलती ही है। परन्तु कभी-कभी देखने में आता है की उनका वैवाहिक जीवन तनाव पूर्ण रहता है।

शांत व सज्जन तो होते हैं

जिसके हाथों में M अक्षर बना होता है, ऐसे लोग शांत व सज्जन तो होते ही हैं। साथ ही दूसरों की सहायता के लिए सदा आगे रहते हैं। ये किसी भी चीज या व्यक्ति को पहले ही भांप जाते हैं। इसलिए इनके सामने झूठ नहीं बोला जा सकता। ऐसे लोग किसी और के बताये हुए रस्ते पर चलना पसंद नहीं करते है अपितु ऐसे लोग अपना मार्ग स्वमं बनाते है और कठिन परिश्रम करके एक अच्छा जीवन जीते है।

बलवान और शक्तिशाली होते हैं

जिस मनुष्य की हथेली पर M का आकर बना होता है उनके पास धन तो बहुत होता है परन्तु वह धन उनको बहुत बहुत परिश्रम करने पर प्राप्त होता हैl साथ ऐसे लोगों के पास 30 वर्ष की आयु तक धन टिकता नहीं है बल्कि कोई न कोई काम में इनका पैसा चला ही जाता रहता है। ऐसे लोग बहुत बलवान और शक्तिशाली होते भी हो सकते है भले ही वो बाहर से कमजोर दिखे परन्तु भीतर से ये काफी शक्तिशाली होते है।

झूठ बोलना और सुनना पसंद नहीं करते हैं

जिस मनुष्य की हथेली पर M का आकर बना होता है ऐसे लोग काफी शांत व सज्जन व्यक्ति होते हैं। सदा दूसरों की सहायता के लिए आगे होते हैं। कभी झूठ बोलना और सुनना पसंद नहीं करते। सबसे ज्यादा प्रेम को महत्व देते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी पर भी विश्वास जल्दी कर लेते हैं जिससे कई बार वह धोखे का शिकार हो सकते हैं।

राजनीतिक पद सहजता से प्राप्त कर लेते हैं

ऐसे लोगों में होती है नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अच्छी होती हैl ऐसे लोगों को जीवन में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। ऐसे व्यक्ति अच्छे नायक बनते है। उनमे नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है और वह कोई बड़ा राजनीतिक पद सहजता से प्राप्त कर लेते है। ऐसे व्यक्ति की कल्पना शक्ति भी बहुत अच्छी होती है। ऐसा व्यक्ति विश्व प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक और साहित्कार भी बन जाता है। ऐसे लोगों को धन आभाव कम ही रहता है किसी ना किसी माध्यम से धन की पूर्ति हो ही जाती है। ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होने की संभावना होती है इनकी अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहता है। ऐसे लोग किसी भी प्रकार के परिवर्तन से विचलित नहीं हैं। ये लोग जीवन में आने वाली हर चुनौती को सहजता से स्वीकारते हैं, और उसका सामना करके सफल भी होते हैं।

इनपुट सोर्स : ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री , विनोद सोनी पोद्दार, भोपाल सिटी।