weekly-horoscope : सिंह और कन्या राशि के जातको को होने जा रहा बड़ा लाभ, बाकी राशि का क्या होगा, पढ़ें क्या कहती हैं एक्सपर्ट  

weekly-horoscope : सिंह और कन्या राशि के जातको को होने जा रहा बड़ा लाभ, बाकी राशि का क्या होगा, पढ़ें क्या कहती हैं एक्सपर्ट  

फीचर्स डेस्क। प्यार, तकरार, सेहत, करियर, रोमांस, शिक्षा, धनलाभ, व्यापार, कार्यक्षेत्र, शेयर मार्केट आदि के बारे में कैसा गुजरेगा नया हफ्ता। यहां focus24news आपके लिए खास तौर पर लेकर आया हैं साप्ताहिक राशिफल की खास कड़ी में। जानिए संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर...

मेष: इस सप्ताह आपको भाग्य का समर्थन मिलेगा। धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने सहयोगियों से कहासुनी हो सकती है, सावधान रहें। आपकी आमदनी बढ़ेगी तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इस सप्ताह यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

उपाय: जीवन में सकारात्मकता के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृष: इस सप्ताह आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके जीवन में इस सप्ताह खुशियों का आगमन होगा। इस सप्ताह आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं दूसरों की मदद भी करेंगे। जिससे आपके कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन भी स्थापित होंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।

उपाय: बड़े बुजुर्ग व माता पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ें व्यक्तियों का पद प्रमोशन बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।  प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा।

उपाय: गणपति जी का अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगीं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको धन लाभ भी होगा। सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में इस सप्ताह थोड़ा तनाव रह सकता है।

उपाय: गुरुजनों अथवा वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद ग्रहण करें।

सिंह: आर्थिक स्थिति की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आपकी दूरदर्शिता तथा मेहनत के बल पर सभी कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सुख शांति रहेगी दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें तथा बच्चों में मिठाई बांटे।

कन्या: इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कार्य क्षेत्र में रुके हुए कार्यों को गति प्राप्त होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया से टुडे लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रेम को शादी में बदलने पर विचार कर सकते हैं, प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय: गणपति जी को मोदक चढ़ाएं।

तुला: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद सफल दायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: इस सप्ताह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तथा ओम नमः शिवाय का जाप करें।

वृश्चिक: इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी तथा सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहतर रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताहा सामान्य रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

उपाय: रास्ते में आ रही रुकावटें को दूर करने के लिए चींटियों को आटा डालें।

धनु: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्य समय पर पूर्ण हो पाएंगे। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां दूर होंगी, उनमें सुधार होगा। धन लाभ भी होगा। इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मार्केटिंग व सेल्स से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा।

उपाय: कल सुबह सूर्य को जल अर्पित करें तथा ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

मकर: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कान की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे व स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने का प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

उपाय: अपने इष्ट देव के सामने रोज सुबह शाम दिया जलाएं।

कुंभ: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी, धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी दूरी कम होगी। 

उपाय: फूलों के पौधे घर में लगाएं तथा उनकी देखभाल भी करें।

मीन: इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी। इस सप्ताह आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। खर्चों की अधिकता रह सकती है पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे।

उपाय: पॉजिटिविटी के लिए इस सप्ताह पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।