ज्योतिष एक्सपर्ट विनोद सोनी से जानें, सावन के महीने में किस राशि पर होगी भगवान शिव की कृपा

आइए जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट विनोद सोनी जी से श्रावण (सावन) के महीने में सभी राशि के लोगों के ऊपर भगवान शिव की कृपा कितनी रहेगी...

ज्योतिष एक्सपर्ट विनोद सोनी से जानें, सावन के महीने में किस राशि पर होगी भगवान शिव की कृपा

फीचर्स डेस्क। आज से सावन शुरू हो गया है। श्रावण मॉस (सावन महिना) भगवान शिव का सबसे प्रिय मॉस (महिना) माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए और अपनी हर तरह की मनोकामना की पूर्ति के भोलेभंडारी की विशेष रूप से आराधना की जाती है। इस बार 19 साल के बाद सावन का महीना करीब 59 दिनों का होगा। दरअसल इस वर्ष अधिकमास के कारण दो सावन होंगे जो दो महीनों तक होंगे। आइए जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट विनोद सोनी जी से श्रावण (सावन) के महीने में सभी राशि के लोगों के ऊपर भगवान शिव की कृपा कितनी रहेगी...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला होगा। आपके रूके हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को पद के साथ साथ आय वृद्धि की भी प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होगी। जीवन में धन का आगमन होगा और पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। भगवान भोलेभंडारी की विशेष कृपा इस सावन के महीने आपके ऊपर रहने से समाज में आपको मान-सम्मान और अच्छा धन लाभ हो सकता है।

उपाय- ऐसे में सावन के महीने में आपके लिए सोमवार का व्रत रखना उपयोग और लाभदायक होगा।

वृष राशि

आपके लिए सावन का महीना मिलाजुला साबित होगा। आपको कुछ पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परन्तु भगवान शिव की कृपा से करियर में अच्छी उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सावन के मध्य काल में आर्थिक और मानसिक परेशानियों के कारण आपका मन उदास हो सकता है। नौकरीपेशा जातक और व्यापार करने वाले के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

उपाय- सावन मॉस में शिव जी को वैल पत्र पर राम लिख कर अर्पित करना शुभ होगा

मिथुन राशि

आपके लिए सावन का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके सभी सपने पूरे होंगे। इस सावन आपके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में अच्छा लाभ के योग हैं। यह समय व्यापार के लिए भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही नौकरी के नये अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए जातकों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है।

उपाय- शिव की भक्ति और शिव चालीसा पाठ करने से मन-मस्तिष्क का तनाव दूर होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना कुछ कठिनाईयों के साथ आरम्भ हो रहा है। आपके ऊपर का बोझ बड़ सकता है। व्यापार और नोकरी में अधिक प्रयास करने पर ही आपको सफलताएं कम ही मिलेंगी। कोर्ट कचहरी के काम भी अटकेंगे।

उपाय- सावन में शिव जी गायत्री मन्त्र बोलते हुए जल अर्पित करे बहुत लाभ होगा।

सिंह राशि

इस सावन सिंह राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली होगी। अचानक से धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में उन्नति और लाभ अधिक मिलेगा। किसी विशेष बड़ी योजना में आपका काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु अचानक से खर्चा आ सकता है जिसमे धन का एक बड़ा भाग खर्च हो सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन भी बिना किसी परेशानी के गुजरेगा। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार का विस्तार भी होगा।

उपाय- इस समय शिव जी को आम के रस को मृतुन्जय मन्त्र बोलते हुए अर्पित करना अति सुखदाई होगा।

कन्या राशि

आपके लिए सावन का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला हो सकता है। किसी कानूनी वाद-विवाद में आपका नाम आ सकता है जिसमें आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावन के महीने में आपको हानि पहुंच सकती है। परन्तु सावन माह का दूसरा भाग लाभकारी होगा जिसमे आपको किसी नए समझोते करना पड़ सकतें है जो भविष्य में हितकारी भी होंगे।

उपाय- इस समय शिव पार्वती का जलाभिषेक करें लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सावन का महीना मिलाजुला रह सकता है। परिवार में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन हो सकता है जिसमें परिवार के सभी लोग होंगे। नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग कोई साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए सावन के महीने में कुछ हानि हो सकती है।

उपाय- इस माह भोलेनाथ को जल, भस्म और सफ़ेद चन्दन अर्पित करना लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि

आपके लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और फल प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। भगवान शिव की विशेष कृपा होने से आपके हर एक काम बहुत जल्द ही पूरे होंगे। वेतन में बढ़ोतरी और प्रमोशन के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। महादेव की कृपा से नये कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी काम में लम्बे समय से चली आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। इसके साथ यह महीना नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद के भी संयोग बना रहा है। इसके साथ ही लम्बे प्रयास के बाद अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

उपाय- पुरे सावन में शिव जी जल और काली तिल अर्पित करें लाभ ही लाभ होगा।

धनु राशि

आपके लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। करियर में कामयाबी हासिल होगी। जो लोग नौकरी या व्यापार में लगे हुए हैं उनके लिए यह महीना खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में अच्छी डील होने की संभावना है जिससे धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही स्वास्थ भी अच्छा बना रहेगा। भगवान शिव की कृपा पूरे सावन में आपको मिलती रहेगी।

उपाय- सावन में शिव जी का यथायोग्य अभिषेक घर में ही करें और रुद्राष्टक या शिव ताण्डव स्त्रोत का पाठ करें उचितलाभ होगा।

मकर राशि

आपके लिए सावन का महीना परेशानियों भरा हो सकता है। नौकरी या व्यापार के बदलने की नोबत आ सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है। अपनी या परिवार में किसी की सेहत पर बुरा असर हो सकता है इसलिए अपना और सभी की सेहत का खास ध्यान देना होगा।

उपाय- इस समय में हनुमान चालीसा का पाठ और शिवजी को जल अर्पित करना हितकारी होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को सावन का महीना संभलकर चलने वाला होगा। सेहत में गिरावट और चोट लगने से आपको कई बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरी व्यापार में भी हानि और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस समय आपको शिवजी को जल में शहद मिला कर अर्पित करना और शिव चालीसा पाठ करना लाभदायक होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य ठीक से होंगे। इसके साथ ही कुछ ऐसे अवसरों की प्राप्ति होगी जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए निर्णायक हो सकते हैं। इसलिए इस माह ऐसे अवसर को समझ कर उन पर समय से काम करना अच्छा होगा। इसके साथ ही इस अवधि में किसी ऐसे नये व्यक्ति से भेंट हो सकती है जो आगे चलकर किसी महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देगा। इसलिए जीवन में नये लोगों का स्वागत करें।

उपाय- सावन माह में इस बार शिव जी को जल में शहद, अष्टगंध, और तिल मिलकर अर्पित करना और रुद्राष्टक का पाठ करना हितकारी होगा।

इनपुट सोर्स : ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री विनोद सोनी पोद्दार जी, भोपाल सिटी