Karwa Chauth 2023: करवा चौथ में 5 मिनट में लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस हाथों की बढ़ जाएगी शोभा

ऐसी मान्यंता भी है कि मेहंदी का रंग जितना काला होता है, उस महिला का पति उसे उतना ही प्यार करता है। लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण ज्यादातर महिलाओं को मेहंदी लगाने का समय ही नही मिल पता है...

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ में 5 मिनट में लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस हाथों की बढ़ जाएगी शोभा

फीचर्स डेस्क। करवा चौथ का त्यौहार आने ही वाला है। हिंदू महिलाओं के लिए ये त्यो हार बेहद ही खास और पवित्र होता है। इस दिन वह अपने पति की उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। जिसके बाद वह रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में मेहंदी लगाना सभी महिलाओं को पसंद होता है। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में गिना जाता है। हालांकि ऐसी मान्यंता भी है कि मेहंदी का रंग जितना काला होता है, उस महिला का पति उसे उतना ही प्यार करता है। लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण ज्यादातर महिलाओं को मेहंदी लगाने का समय ही नही मिल पता है। ऐसे में आपको टेंशन लेने की जरूरत नही हैं, क्यों  कि आज हम आपको दिखाएंगे मेहंदी के कुछ डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से 5 मिनट में लगा सकती हैं।

चेक मेहंदी डिजाइन

अगर आप सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती है, तो चेक डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन है। आप इन मेहंदी डिजाइन को आसानी से 5 मिनट में लगा सकती हैं। यह डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगती है। आप इसे बाजार से भी लगवा सकती है। अगर आप करवा चौथ पर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो इस तरीके की मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें।

बेल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो बेल ये डिजाइन को आसानी से लगा सकती है। इसके साथ ही अगर आपको कुछ समझ न आए तो बिना सोचे समझे आप इस डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं। इसके अलावा अलग बेल डिजाइन के लिए सबसे छोटी उंगली पर भी डिजाइन बनवाएं। आप बाजार से बेल डिजाइन को 100 रूपये में आराम से लगवा सकती है। साथ ही आप इसमें रिंग बेल डिजाइन, पत्‍ती बेल डिजाइन, मोर बेल डिजाइन आदि को भी ट्राई कर सकती हैं।

फिंगर मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपने हाथों के गदेली पर मेहंदी लगाने का मन नही है, तो आप इस डिजाइन को जरूर लगांऐ। इस फोटो में फिंगर में चेक डिजाइन बनाई गई है जिसे फूलों से लास्ट में कंप्लीट किया गया है।

करवा चौथ में पर अगर आपके पास टाइम नहीं है, तो ये डिजाइन आपके लिए सबसे सही ऑप्शन है। आप इसे फ्रंट के साथ बैक पर भी लगा सकती है। आप कई महीन गोले बनाकर और उन्हें तरह-तरह की डिजाइंस से भरकर मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।