डायबिटीज रोगियों के लिए लोबिया है फायदेमंद, जाने क्या कहती हैं डायटीशियन एक्सपर्ट विनीता

डायबिटीज की समस्या को कम करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। डायटीशियन विनीता सिन्हा की मानें तो लोबिया से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके कुछ फायदे....

डायबिटीज रोगियों के लिए लोबिया है फायदेमंद, जाने क्या कहती हैं डायटीशियन एक्सपर्ट विनीता

हेल्थ डेस्क। खानपान की गलत आदतों की वजह से शरीर में कई तरह के रोग शुरू होने लगते हैं। इसके साथ ही आज के दौर में लोगों के जीवन में आया बदलाव भी डायबिटीज, हाई बीपी या हार्ट रोगों की समस्या का कारण हो सकता है। दरअसल, आज के समय में व्यक्ति को काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं, कि उनको खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह एक्सरसाइज और योग से दूर होते जा रहे हैं। डायबिटीज की यह एक बड़ी वजह माना जाता है। डायबिटीज की समस्या को कम करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। डायटीशियन विनीता सिन्हा की मानें तो लोबिया से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके कुछ फायदे। 

ब्लड शुगर को करें नियंत्रित

लोबिया में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह धीमी और स्थिर गति से रक्तप्रवाह में शुगर को अवशोषित करती है। इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती है। इस वजह से लोबिया का सेवन करने डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से लोबिया का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रण में योगदान दे सकता है और डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं के जोखिम को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं में आजकल क्यो हो रहा 35 से 45 के बीच में ही मेनोपॉज? डॉ अर्चना से जानें कारण और लक्षण

फाइबर की उच्च मात्रा 

विनीता सिन्हा कहती हैं कि डाइट्री फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा करके डायबिटीज को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोबिया घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के डाइट्री फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र में एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देता है और इंसुलिन को भी नियंत्रित करता है।

वजन को करें कंट्रोल

मोटापा डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है। लोबिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व होते है, इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। इससे मोटापा कम बढ़ता है। इसके सेवन से आपका लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको बार-बार खाने की आवश्यकता नहीं होती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है। 

हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक

डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों में हार्ट संबंधी समस्याएं होने का खतरा अधिक होता है। लोबिया हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक होती है। इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जबकि पोटेशियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है। लोबिया में फाइबर की मात्रा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, हृदय रोग से बचाने में भी सहायक होती है।

पाचन क्रिया में करें सुधार

विनीता सिन्हा के अनुसार डायबिटीज कुछ लोगों में कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। लोबिया में हाई फाइबर होते हैं, जो मल को जोड़ने और मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर करता है। इसके अतिरिक्त, फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। इससे पेट संबंधी रोग होने की संभावना कम होती है और पाचन क्रिया में सुधार होता है। लोबिया को आप सलाद और दाल बनाकर खा सकते हैं। इसका उपयोग स्प्राउट के रूप में भी किया जा सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। भूख से ज्यादा भोजन करने से आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है और यह मोटापे व अन्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। 

इनपुट सोर्स : डायटीशियन विनीता सिन्हा, नई दिल्ली।