कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट का करें सेवन, पढ़े क्या कहती हैं डायटीशियन विनीता

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल में भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस विषय में डायटीशियन विनीता सिन्हा से...

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट का करें सेवन, पढ़े क्या कहती हैं डायटीशियन विनीता

फीचर्स डेस्क। आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन परेशानियों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी परेशानी का खतरा रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में अखरोट भी शामिल है। दरअसल, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल में भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस विषय में डायटीशियन विनीता सिन्हा से-

कोलेस्ट्रॉल में कैसे फायदेमंद है अखरोट?

अखरोट में कई जरूरी पोषकतत्व जैसे- कॉपर, जिंक, आयरन, फास्फोरस और कैल्शि‍यम इत्यादि पाया जाता है, जो शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ रखता है। साथ ही इससे शरीर के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

इसमें मौजूद गुण हमारे शरीर में थर्मोजेनिक प्रभाव को उत्पन्न करता है, जिससे हृदय की धमनियों में जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। यह फैट घुलनशील अवस्था में आकर धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। ऐसे हृदय  में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। 

अखरोट में मौजूद अन्य गुण

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, अखरोट में कैलोरी की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसके साथ ही अखरोट का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। अखरोट में विटामिन पी, विटामिन एफ, विटामिन सी, विटामिन बी9,  विटामिन बी2 और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को भरपूर रूप से एनर्जी प्रदान कर सकता है। इतना ही नहीं, अखरटो में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-6, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व होता है, जो आपके मस्तिष्क के कार्यों में सुधार लाता है। इसके साथ ही इससे आपकी याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे खाएं अखरोट?

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आप अखरोट को पानी में भिगोकर खाएं। इससे आपको अधिक लाभ होगा। इसके अलावा आप सीधे तौर पर या फिर डिशेज में एड करके भी खा सकते हैं। 

इनपुट सोर्स : विनीता सिन्हा, डायटीशियन, नई दिल्ली।