Summer vacation holiday : जा रहीं हैं अगर नैनीताल तो इन स्ट्रीट फूड्स को खाना न भूले वरना पछताएंगे

जब भी हम कहीं घूमने जाते है तो दो चीजें जो हमको सबसे ज्यादा पसंद होती है वो है वहां के कल्चर के हिसाब से शॉपिंग करना और वहां का ट्रेडिशनल फूड खाना। हर जगह की अपनी अलग विशेषता होती है। अगर आप भी नैनीताल जाने वाले तो अभी से जान लीजिए चटकारे लेने वाली जगहों के बारे में। फिर न कहना कि बताया नहीं….

Summer vacation holiday : जा रहीं हैं अगर नैनीताल तो इन स्ट्रीट फूड्स को खाना न भूले वरना पछताएंगे

फीचर्स डेस्क। यूं तो नैनीताल को झीलों की नगरी के रूप में सभी जानते है। यहां की खूबसूरती सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। पर और भी कई चीजें है जो आपको यहां बार बार आने पर मजबूर कर देंगी। वो है यहां का स्ट्रीट फूड। स्ट्रीट फूड वैसे तो आप अपने सिटी में भी खाते होंगे पर हर जगह की अपनी अलग विशेषता अपना अलग स्वाद होता है। जो बनाता है इस खाने को और जगह से अलग। नैनीताल में भी कई ऐसे फूड्स है जिनका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे।

सोनम मोमोज़ नाम तो सुना होगा

लोकल तिब्बती फूड के लिए फेमस है सोनम मोमोज ढाबा। तिब्बत मार्केट की सकरी गलियों से निकलते हुए मेन मार्केट में आपको ये सोनम मोमोज का ढाबा मिलेगा जहां पर साफ सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है और स्वाद तो ऐसा कि आप भूल नहीं पाएंगे। अगर आप नैनीताल आए और यहां नहीं आए तो आपकी ट्रिप अधूरी है। यहां चाउमीन और कई तिब्बती डिशेज भी मिलती है। रेट्स भी हाई नहीं है। यहां वेज और नॉन वेज दोनों टाइप्स के मोमोज मिलते है। शॉपिंग के बाद यहां आकर आप अपने पेट की भूख को शांत कर सकते है।

बाल मिठाई खाई क्या

नाम से ही मुंह में पानी आ गया न। कुमाऊं की ये फेमस स्वीट है जिसे खाने के बाद इसे आप अपने साथ भी ले जाना चाहेंगे नैनीताल की याद के रूप में। खोए को अच्छे से भूनकर उसे पेड़े का रूप देकर शुगर बॉल्स से कोट किया जाता है। आप अगर चॉकलेट लवर है तो ये मिठाई आपको बहुत पसंद आएगी। मुंह में जाते ही घुल जाती है ये स्वीट। नैनीताल में बारा बाजार की मामू की नैनी स्वीट्स नाम की शॉप में आप इस मिठाई का स्वाद चख सकते है।

बन टिक्की खाकर आ जायेगा मजा

आलू टिक्की और बर्गर बन दोनों से तैयार होती है बन टिक्की। ये नैनीताल का फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे खाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रहती है। मल्लीताल के लक्ष्मी रेस्टोरेंट में जाकर आप इस टिक्की का मजा ले सकते है। साथ में अगर आप खायेंगे यहां के समोसे और पियेंगे मसाला चाय तो बस मजा ही आ जायेगा।

इसे भी पढ़ें :- छुट्टियां नहीं है ज्यादा तो तीन दिन में कवर कीजिए ऋषिकेश को, साल भर के लिए हो जायेंगे रिफ्रेश

चिका कैफे जरूर जाना

अगर आपको भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के साथ बैठकर खाने का मजा लेना है चिका कैफे जरूर जाना। पहाड़ियों के बीच बसा चिका रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद अद्भुत है। यहां का सूप, पास्ता और सलाद का स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे।

सकलेस की पेस्ट्री लाजवाब

माल रोड पे स्थित इस रेस्टोरेंट में जाकर जब आप यहां की पेस्ट्री का स्वाद लेंगे तो आप बाकी सब भूल जायेंगे। जो नैनीताल घूमने आते है वो यहां जरूर आते है। इस रेस्टोरेंट का हनी चिकन और थाई करी बहुत फेमस है। 

लेक साइड कैफे

झील के किनारे कैफे में जाकर जब आप कॉफी और स्नैक्स का मजा लेंगे तो ट्रिप यादगार हो जायेगी। ये जगह रोमांटिक डेट के लिए जानी जाती है। कई फिल्मों की शूटिंग यहां होती है। यहां से नैनीताल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा आपको।

इन सभी चीजों के अलावा आप कहीं भी घूम रहे हो आपके पास फूड ऑन व्हील्स के जरिए फास्ट फूड पहुंच जाएगा। यहां पर फास्ट फूड के लिए गाडियां ऑल टाइम चलती है। तो अब जब भी नैनीताल जाए इन चीजों का स्वाद लेना कतई न भूलें।

picture credit:google