Christmas Special 2023 : क्रिसमस फेस्टिवल पर अपने बच्चों के लिए बनाएं चॉकलेट रैस्बेरी ब्राउनी

क्रिसमस फेस्टिवल पर अपने बच्चों के लिए चॉकलेट रैस्बेरी ब्राउनी से बेहतर ऑप्शन चुन सकती हैं। ये रेसिपी बच्चों के साथ ही यह बड़ों को भी काफी पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं कैसे बनाए ये रेसिपी...

Christmas Special 2023 : क्रिसमस फेस्टिवल पर अपने बच्चों के लिए बनाएं चॉकलेट रैस्बेरी ब्राउनी

फीचर्स डेस्क। क्रिसमस फेस्टिवल आने में कुछ ही दिन और रह गया है।  स्कूल में भी छुट्टी होने वाली है। अब छुट्टी है तो बच्चों की स्पेशल डिमांड भी होगी। ऐसे में आप क्रिसमस फेस्टिवल पर अपने बच्चों के लिए चॉकलेट रैस्बेरी ब्राउनी से बेहतर ऑप्शन चुन सकती हैं। ये रेसिपी बच्चों के साथ ही यह बड़ों को भी काफी पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं कैसे बनाए ये रेसिपी...

इसके लिए सामग्री

आधा कप कोकोआ पाउडर

एक कप कटा हुआ बादाम

2 चम्मच वनिला एसेंस

12 अंडे

650 ग्राम चॉकलेट

2 कप रैस्बेरी

ढाई कप मैदा

चार कप कैस्टर शुगर

500 ग्राम बटर

इसे भी पढ़ें : Christmas Special : इस क्रिसमस बच्चों के लिए बनाए चॉकलेट पराठा, देखें इसकी विधि

ऐसे बनाए

आप सबसे पहले अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें। इसके बाद बटर और चॉकलेट को मेल्ट कर लें और एक साथ मिला लें। दोनों चीजें अच्छी तरह मिल जानी चाहिए। अंडा, कैस्टर शुगर और वनिला एसेंस को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें कोकोआ पाउडर और मैदा मिला लें. इसे खूब अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें रैस्बेरी मिला दें और ग्रीस लगे हुए पैन में डाल दें। इसके ऊपर से कटे हुए बादाम छिड़क दें। इसे करीब 60 से 75 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद बेक्ड मिक्सचर को बाहर निकाल दें। एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

इनपुट सोर्स : श्रेया वर्मा, सूरत, गुजरात।

नोट : आप भी अपने क्रिसमस स्पेशल रेसिपी मेल कर सकती हैं- info@focus24news.com