Holi Special: इस होली करनी है अगर कुछ इनोवेटिव एंड क्विक स्वीट्स ट्राई, तो बनाइए बेसन पेड़ा

होली आने ही वाली है। हर घर में तैयारी हो रही है होली के पकवानों की। अगर आप भी पकवानों में कुछ न्यू ट्राई करना चाहती है तो क्यों न इस बार बनाया जाए बेसन पेड़ा। कैसे बनाएं ये पेड़ा, आइए जानते है….

Holi Special: इस होली करनी है अगर कुछ इनोवेटिव एंड क्विक स्वीट्स ट्राई, तो बनाइए बेसन पेड़ा

फीचर्स डेस्क। होली है रंगों का त्यौहार। सभी होंगे रंग से सराबोर और हर घर से आएगी पकवानों की महक। होली में जितना मज़ा खाने का आता है उतना ही मज़ा खिलाने का भी आता है। अगर आप भी लोगों को कुछ नया खिलाकर खुश होती है तो क्यों न इस बार अपने पकवानों की लिस्ट में एक और स्वीट रेसिपी को एड किया जाए। इस रेसिपी से आपको मिलेगा अपने मेहमानों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स और वो हो जायेंगे आपकी इस डिश के फैन। ये डिश ज्यादा कठिन भी नहीं है और घर में अवेलेबल सामान से ही बड़ी आसानी से बन जाती है ये डिश। तो आइए देर न करते हुए बनाते है बेसन का पेड़ा।

आवश्यक सामग्री

बेसन..½ कप

चीनी..1 ½ कप

दूध..4 कप

घी..½ कप

इलायची पाउडर..1 चम्मच

सूखे मेवे ..मुट्ठी भर(सजाने के लिए)

बनाने की विधि

स्टेप 1

एक नॉनस्टिक कढ़ाई में बेसन को सुनहरा होने तक भूनें। जब बेसन भूनने के महक आने लगे तब गैस बंद कर दें। अब बेसन को दूसरे बर्तन में निकाल दें।

स्टेप 2

अब एक पैन में दूध गरम करें और मीडियम फ्लेम पर तब तक बॉयल करें जब तक कि दूध आधा न हो जाए।

स्टेप 3

अब दूध में चीनी डाले और जब तक चीनी पूरी न घुल जाएं तब तक दूध को चलाते रहें।

स्टेप 4

अब आती है दूध में भुना बेसन डालने की बारी। लगातार आप मिक्स करती रहें ताकि कोई लंप न पड़ें।

स्टेप 5

अब इस मिश्रण में धीरे धीरे घी डालें और गैस बंद कर दें। साथ ही कटे हुए सूखे मेवे मिला दें।

स्टेप 6

जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब हाथ में घी लगा कर अंगूठे से दबा कर पेड़े का शेप दे दें।  तैयार है आपके बेसन के इंस्टेंट पेड़े। आप भी खाइए और मेहमानों को भी खिलाइए।