शरीर पर तिल क्यों होते है, हर अंग पर तिल करता है एक अलग कहानी बयां, जानिए इनका महत्व

हर व्यक्ति के शरीर में कहीं न कहीं तिल जरूर होते है। क्या आपने सोचा है कि ये तिल क्या होते है और क्यों होते है? या फिर हमारे विभिन्न अंगों में तिल का क्या महत्व है? अगर आप नहीं जानते तो पढ़ें ये आर्टिकल….

शरीर पर तिल क्यों होते है, हर अंग पर तिल करता है एक अलग कहानी बयां, जानिए इनका महत्व

फीचर्स डेस्क। हम अक्सर अपनी बॉडी में लाल या काला डॉट जैसा निशान देखते है, इसे तिल कहते है। कुछ लोगों के लिए तिल होना शुभ होता है तो कई लोग इसे भाग्य वर्धक मानते है। कई तिल तो जन्म से हमारे शरीर में होते है पर कई तिल बाद में बनते है। कई तिल तो जीवन भर हमारे साथ रहते है तो कई तिल बीच में गायब हो जाते है। शरीर के किस हिस्से पर तिल होने का क्या महत्व है, आइए जानते है। साथ ही इस आर्टिकल में हम ये भी जानेंगे कि तिल क्यों होते है।

तिल का कारण

तिल हमारी बॉडी में हार्मोन्स के अनबैलेंस होने से बनते है। कभी कभी हार्मोन्स इतने ज्यादा असंतुलित हो जाते है कि बहुत सारे तिल आपके आ जाते है। तिल शरीर में तब होने लगते है जब कोशिकाएं शरीर में फैलने की बजाय एक जगह एकत्रित होने लगती है। इन कोशिकाओं को मेलिनोसिट्स कहते है। कभी कभी आपके शरीर से ज्यादा ऑइल निकलता है तो भी आपके शरीर में डॉट्स बनने लगते है, जिन्हें तिल कहते है।  

इसे भी देखें :- हर लेडी के पास होने चाहिए ये मेकअप प्रोडक्ट्स, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

हर तिल कुछ कहता है

हमारे शरीर के अलग अलग हिस्सों में तिल का अलग अलग महत्व होता है।

  • फेस पर अगर आपके तिल है तो वो भाग्य पर सीधा प्रभाव डालेगा। आपको धन का लाभ होगा।
  • गालों पर तिल प्रभावशाली व्यक्तित्व का द्योतक है।
  • नाक पर तिल होने से पता चलता है कि आप अनुशासित प्रवृत्ति के है।
  • नाक के नीचे तिल होना मतलब आप कई लोगों के प्रिय है।
  • माथे पर तिल होने का मतलब है आप जीवन में काफी संघर्ष करते है।
  • होंठ पर तिल होना मतलब आप रोमांटिक स्वभाव के व्यक्ति है।
  • पैर के तलवे में तिल होने से पता चलता है कि आप घर से हमेशा दूर रहेंगे। कई यात्राएं करेंगे और सफल आदमी बनेंगे।
  • हाथ के बीचों बीच तिल होना aa संपन्नता का सूचक है। वहीं अगर ये तिल हाथ की अंगुलियों के बीच हो तो दुर्भाग्य कारक होता है।
  • पेट पर तिल होने से व्यक्ति धनवान तो होता है पर उसका स्वास्थ्य हमेशा गड़बड़ रहता है।
  • सीने में तिल होने का मतलब है कि आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर आपके तिल में बाल है तो वो शुभ नहीं होता।
  • तिल बड़ा हो तो शुभ होता है पर गहरे रंग का हो तो प्रॉब्लम आती है आपके जीवन में।
  • हल्के रंग का तिल आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है।
  • कान पर तिल अल्प आयु का संकेत देता है।
  • दांई आंख पर तिल स्त्री से प्रेम का सूचक है वहीं बांई आंख पर तिल होने से स्त्री से तनाव बना रहेगा।
  • दांए भुजा पर तिल मान सम्मान में वृद्धि करता है।
  • बांए भुजा में तिल झगड़ालू प्रवृत्ति का द्योतक है।
  • महिलाओं के नाक में तिल सौभाग्य सूचक है।
  • अंगूठे पर तिल होना तो व्यक्ति व्यवहारिक होता है।
  • तर्जनी उंगली पे तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान और विद्वान होता है।
  • मध्यमा में तिल शुभ फलदाई होता है।
  • अनामिका में तिल वाला व्यक्ति धनी और पराक्रमी होता है।
  • कनिष्ठा पर तिल होने व्यक्ति संपत्ति वान तो होता है पर सुखी नहीं रहता।

तो आपने जाना कि शरीर के किस अंग में तिल का क्या महत्व है। आपका जीवन मंगलमय हो।