Friendship Day Special 2023: इन हीरोइंस की दोस्ती को करता है बॉलीवुड भी सलाम

ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड हीरोइंस अच्छी दोस्त नहीं बन सकती क्योंकि उनमें होती है हमेशा एक दूसरे से कंपटीशन की भावना। पर इन हीरोइंस की दोस्ती इन सब भावनाओं से परे है। इस फ्रेंडशिप डे पर हम बताएंगे आपको दोस्ती की नई मिसाल कायम करती इन बॉलीवुड अदाकाराओं के बारे में…

Friendship Day Special 2023: इन हीरोइंस की दोस्ती को करता है बॉलीवुड भी सलाम

फीचर्स डेस्क। दोस्ती दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है, क्योंकि बाकी सभी रिश्ते हमें जन्म से मिलते है पर दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद चुनते है अपने लिए। दोस्ती वैसे तो किसी एक दिन की मोहताज नहीं पर किसी स्पेशल दिन को मनाने का सिर्फ एक ही पर्पज होता है कि उस दिन हम खुल कर अपने दिल की भावनाएं अपने सम वन स्पेशल को शेयर कर सकें। अगर बात करें हम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तो अधिकतर चर्चे होते है बॉलीवुड हीरोज की दोस्ती की। पर हीरोइंस भी दोस्ती निभाने में पीछे नहीं है। अगर आप इन हीरोइंस की दोस्ती के बारे में जानेंगे तो जरूर कहेंगे कि दोस्ती हो तो ऐसी।

प्रियंका चोपड़ा - कंगना रानौत

कंगना को बॉलीवुड में बेबाक एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। वो ज्यादा किसी से बात करना भी पसंद नहीं करती। पर प्रियंका के साथ उनकी बॉन्डिंग अलग है। पूरी फिल्म इंड्रस्ट्री में सिर्फ प्रियंका ही ऐसी है जिनका साथ कंगना को अच्छा लगता है। प्रियंका भी कंगना से अपनी सभी बातें शेयर करती है। कंगना को वैसे किसी पार्टी में जाना पसंद नहीं पर अगर प्रियंका उस पार्टी में जाती है तो कंगना जरूर जाती है । कंगना और प्रियंका की दोस्ती फैशन फिल्म के सेट में हुई थी तब से आज तक उनकी दोस्ती बरकरार है।

ऐश्वर्या राय - प्रिटी जिंटा

नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय जिन्हें लोग रिजर्व नेचर की समझते है  पर वो काफी कूल एंड फ्रैंक नजर आती है अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रिटी जिंटा के साथ। जी हां जब ऐश्वर्या डिंपल गर्ल प्रिटी से मिलती है तो खुलकर मस्ती करती है। चाहे कितने ही लोगों की भीड़ हो पर ऐश और प्रिटी की गपशप एक बार शुरू होती है तो खत्म होने का नाम नहीं लेती। प्रिटी ऐश्वर्या को वर्ल्ड बेस्ट मॉम कहती है और ये भी कहती है कि वो बहुत ही कूल मदर है। चाहे इनकी दोस्ती को कितने है साल क्यों न हो गए हो पर जब भी मिलती है दुनिया को भूल जाती है।

ये भी पढ़ें:- मानसून में कैसे फुटवियर्स पहने जो कंफरटेबल भी हो और दिखें स्टाइलिश भी, आइए जानते है

करीना कपूर - अमृता अरोड़ा

वैसे तो करीना और अमृता की दोस्ती बहुत मशहूर है। दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है। दोनो ही अपनी हर एक बात एक दूसरे से शेयर करते है। कई पार्टीज में दोनों को साथ साथ देखा जाता है। दोनों शॉपिंग पार्टनर भी है। करीना कहती है कि जब अमृता उनके साथ होती है तब उन्हे किसी और की जरूरत नहीं होती। करीना और अमृता ने एक साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया है कमबख्त इश्क। पर आज भी एक दूसरे से अपनी हर फिल्म को लेकर चर्चा करती है।

आलिया भट्ट - आकांक्षा रंजन कपूर

आलिया और आकांक्षा की दोस्ती बहुत गहरी है। दोनों साथ में बहुत टाइम स्पेंट करती है। आकांक्षा को अधिकतर लोग आलिया की चाइल्डहुड फ्रेंड के नाम से भी जानते है। वैसे आकांक्षा एक सफल मॉडल भी है और जल्दी ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली है। आलिया से जब ये पूछा गया कि क्या वो आकांक्षा के बॉलीवुड आने पर खुद को इनसिक्योर फील करेंगी तो आलिया ने हंस कर जवाब दिया बिलकुल भी नहीं। आकांक्षा कहती है एक्टिंग स्किल्स, एक्टिंग की बारीकियां खुद आलिया उन्हे सिखा रही है। तो आपने देखा न कि इस रिश्ते में जलन या प्रतिस्पर्धा की कोई जगह नहीं। है तो बस एक अनकंडीशनल लव।

दीपिका पादुकोण - शाहाना गोस्वामी

दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी कि शाहाना उनकी बेस्ट फ्रेंड है। हम दोनों ने साथ ही अपने कैरियर की शुरुवात की थी। और शुरू की कई फिल्मों में हमने साथ काम किया। दीपिका शाहाना के साथ अपने सभी सीक्रेट शेयर करती है और दोनों अक्सर साथ में स्कूबा डाइव और हैंगआउट करती देखी जाती है। चाहे दोनों का कितना ही व्यस्त शेड्यूल क्यों न हो,एक दूसरे के लिए जरूर टाइम निकालती है। यही बात तो इनकी दोस्ती को खास बनाती है।

ये भी पढ़े:- Expert Advice:आज के समय में क्यों जरूरी है प्री मैरिज काउंसलिंग,जानिए काउंसलर डॉक्टर स्वर्ण रेखा के विचार

परिणीति चोपड़ा - सानिया मिर्जा

परिणीति चोपड़ा और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की दोस्ती यूं तो एक्सिडेंटली हुई। पर अब इतनी गहरी हो चुकी है कि दोनो का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता है। दोनों को साथ में घूमना फिरना बहुत अच्छा लगता है। दोनों को ही सेल्फी खींचने का शौक है। परिणीता और सानिया साथ में शॉपिंग करती ,साथ में लंच डिनर करती अक्सर देखने को मिल ही जाती है। दोनों के साथ की पिक्चर्स अक्सर परिणीता और सानिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करती रहती है।

तब्बू - फराह खान

तब्बू और फराह खान की दोस्ती भी बहुत खूबसूरत है। दोनों को अक्सर पार्टीज में साथ में देखा जा सकता है। फराह को तब्बू के हाथ की बिरयानी बहुत पसंद है। जब भी तब्बू बिरयानी बनाती है फराह जरूर जाती है तब्बू के घर। तब्बू कहती है कि फराह जितनी जिंदा दिल इंसान उन्होंने आज तक नहीं देखी।

तो आपने देखा न कि ये हीरोइंस लिखती है दोस्ती की नई परिभाषा। और इनकी दोस्ती सालों साल यूं ही बनी रहे ये ही आशा करते है हम। आप सब भी अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करें। फोकस हर लाइफ टीम की तरफ से आप सभी को हैप्पी फ्रेंडशिप डे ।

picture credit:google