क्या आप भी खाते है कम नमक, हो सकती है आपको कई घातक बीमारियां

नमक कम खाना चाहिए ये बात हम बचपन से सुनते आए है पर यदि नमक की अधिकता हानिकारक है तो नमक की कमी भी हमें नुकसान पहुंचा सकती है। क्या नुकसान पहुंचाती है नमक की कमी आइए जानते है….

क्या आप भी खाते है कम नमक, हो सकती है आपको कई घातक बीमारियां

फीचर्स डेस्क। हमारे शरीर के लिए सभी तत्वों की सीमित मात्रा जरूरी है। जहां किसी चीज की अधिकता खतरनाक साबित हो सकती है वहीं किसी चीज की कमी भी हमारे लिए घातक हो सकती है। जैसे हम नमक का सेवन ये सोचकर कम करते है कि नमक की ज्यादा मात्रा से कहीं हमें बीपी की प्रॉब्लम न हो जाए। यदि आपको हाई बीपी की तकलीफ है जरूर नमक कम खाएं पर कई बार लोग सिर्फ डर की वजह से ही नमक कम या बंद कर देते है जिससे हो जाती है उन्हें कई सारी परेशानियां। आइए जानते है कम नमक खाने के नुकसान।

हो सकती है डायबिटीज की बीमारी

जी हां पढ़ कर शायद आपको अजीब लगे पर ये सच है कि नमक की कमी से आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। नमक में होता है सोडियम और यदि आप नमक कम खाते है तो आपके शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है। सोडियम की कमी से इन्सुलिन प्रभावित होता है और हो जाती है डायबिटीज की प्रॉब्लम।

बीपी की प्रॉब्लम

नमक की अधिकता से बेशक आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है। इसलिए जिनका हाई बीपी रहता है उनको कम नमक खाना चाहिए। पर जिनको बीपी की कोई समस्या नहीं उन्हे सीमित मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए नहीं तो आपका बीपी लो हो सकता है। लो बीपी बहुत खतरनाक होता है। इसमें आपको चक्कर आ सकते है और हर समय कमजोरी सी महसूस होती है।

इसे भी जानें :- मिल्क टी और गुड़ का कॉम्बिनेशन है हार्मफुल, जानिए इसके नुकसान

केलोस्ट्रोल की प्रॉब्लम

एक शोध के अनुसार जो लोग कम नमक खाते है या बिलकुल नहीं खाते उनके शरीर में केलोस्ट्रोल, ट्राई ग्लेसराइड और रेनिन का लेवल नॉर्मल से ज्यादा होता है जिससे आपको केलोस्ट्रोल की प्रॉब्लम हो सकती है, आप थोड़ा सा चलने में ही थक सकते है। सांस फूलने लगती है।

हो सकती है भूलने की बीमारी

यदि आप नमक कम या बिलकुल नहीं खाते तो आपके शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जायेगी जिसका सीधा असर आपके ब्रेन यानि दिमाग पर पड़ता है। इससे आप चीजों को या बातों को भूलने लग जाते है। धीरे धीरे आप इंसानों की पहचान भी नहीं कर पाते। आपके सिर में हमेशा एक दर्द बना रह सकता है और दिमाग में भी सूजन आ सकती है।

इसके अलावा नमक कम खाने से आपको सुस्ती, उल्टी जैसा फील हो सकता है। आप स्वयं को एक्टिव महसूस नहीं कर पाते। तो आप जान गए न कि किसी चीज की अधिकता और कमी दोनों घातक हो सकती है। बस सीमित मात्रा में प्रयोग करें और स्वस्थ रहें।

picture credit:imagesbazaar.com