मिल्क टी और गुड़ का कॉम्बिनेशन है हार्मफुल, जानिए इसके नुकसान

शुगर की अपेक्षा गुड़ ज्यादा फायदेमंद होता है, ऐसा सभी कहते है। पर कई बार हेल्थी चीजों को अगर गलत चीज के साथ मिक्स कर लिया जाए तो वो बन जाता है हार्मफुल। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है चाय और गुड़ का। पीने से पहले जान लीजिए इसके नुकसान….

मिल्क टी और गुड़ का कॉम्बिनेशन है हार्मफुल, जानिए इसके नुकसान

फीचर्स डेस्क। अगर आपको शुगर की प्रॉब्लम है तो कहा जाता है कि गुड़ खाओ ये नुकसान नहीं करता। पर कई बार जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक होता है वो ही स्वास्थ्य को हानि भी पहुंचा देता है। कारण ये कि हम उस चीज को गलत चीज के साथ प्रयोग कर लेते है। जब हमारे स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है तो हम समझ ही बहिन पाते कि आखिर ये हुआ कैसे। जैसे कई लोग गुड़ की चाय पीते है। ये चाय स्वादिष्ट भले लगे पर दूध और गुड़ का कॉम्बिनेशन बहुत हार्मफुल साबित हो सकता है। ऐसा आयुर्वेद में भी कहा गया है। आइए जानते गई कि क्यों नहीं पीनी चाहिए गुड़ वाली चाय।

गुड़ वाली चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए

यदि आयुर्वेद की माने तो गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पर गुड़ को यदि दूध के साथ मिला दिया जाए तो ये औषधीय गुण हानिकारक बन जाते है। इन दोनों को साथ में सेवन न करने के सलाह दी जाती है। यदि आपने दोनो का साथ सेवन किया तो पेट से संबंधित बीमारी जैसे अपच, गैस, बदहजमी,एसिडिटी हो सकती है। भोजन को पचने में समय लग सकता है। इसलिए गुड़ वाली चाय न पिए।

शुगर की जगह क्या मिलाएं चाय में

गुड़ की तासीर गर्म होती है और दूध की ठंडी। दोनों की तासीर अलग अलग होने से साथ में दोनों k सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। गुड़ की बजाय आप मिश्री का प्रयोग कर सकते है। मिश्री की तासीर भी दूध को ही तरह ठंडी होती है। तो आप आराम से शुगर के सेवन से भी बच जायेंगे और चाय भी स्वादिष्ट बनेगी।

इसे भी देखें :- जा रहे है अगर नैनीताल तो इन स्ट्रीट फूड्स को खाना न भूले वरना पछताएंगे

कब्ज है तो खाली पेट खाएं गुड़

गुड़ बहुत हेल्थी होता है। अगर आप शुगर के मरीज है और मीठे की क्रेविंग हो तो आप गुड़ खा सकते गई। यदि आपको बीपी की समस्या है तो गुड़ जरूर खाएं बीपी नॉर्मल रहेगा। गुड़ हमारे हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है। अपनी मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने के लिए आप खाली पेट गुड़ खाए। यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट पानी के साथ गुड़ खाएं पेट अच्छे से साफ हो जाएगा। गुड़ बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करता है।

तो अब आप जान गए न कि गुड़ वाली चाय आपके लिए घातक हो सकती है। तो अब चाय में घोलिए मिश्री की मिठास।

picture credit:google