मॉम के लिए ऐसे बनाए साबूदाना और आम के साथ डिलिसियस पुडिंग

   मॉम के लिए ऐसे बनाए साबूदाना और आम के साथ डिलिसियस पुडिंग

फीचर्स डेस्क। समर स्वीट डिश की बात हो तो आम से बनी डिश सबसे पहले आती है। इस मौसम में बेहतरीन मैंगो का कई तरह का डिश बनाई जाती है। आप भी इस मदर्स डे पर अपने मॉम के लिए मैंगो का साबूदाना और आम के साथ डिलिसियस पुडिंग बना सकती हैं। इस समय बाज़ार जाकर कुछ खाना ठीक नहीं है और न ही मार्केट से कुछ लेकर आना सुरक्षित  है। घर पर जितना रह सकते हैं उतना रहें क्योंकि घर के बाहर निकलना कोरोना ने बंद करवा दिया है।  

 साबुदाना पुडिंग बनाने की सामग्री

½ लीटर  दूध

1/3 कप  मैंगो पल्प

1/4 कप  साबूदाना

1/4 कप  आम के पीसेस

1/4 कप  स्वादानुसार चीनी

2 टेबल स्पून  काजू बादाम पिस्ता के पाउडर

1/4 टी स्पून  इलायची पाउडर

 इसको बनाने की विधि

सबसे पहले साबूदाना को धो कर 2 घंटे के लिए भीगा दे। एक बर्तन में दूध डाल कर गरम करें 1-2उबाल आने तक पकाएं। अब 1-2 उबाल आने पर भीगा हुआ साबूदाना डाल कर मिक्स करे और धीमी आंच पर 7-8 मिनट के लिए पकाए। स्वाद अनुसार चीनी डाल कर 2-3मिनट के लिए  पका लेंगे। 2टेबल स्पून , काजू , बादाम पिस्ता,  इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करे। गैस के फ्लेम को ऑफ  कर दे पुडिंग को ठंडा होने दें बीच बीच में चलते रहे ताकि पुडिंग पर मलाई कि परत ना आए। पुडिंग को ठंडा होने  बाद चिल्ड  मैंगो पल्प   को एक ग्लास में डाल कर उसके ऊपर सागो पुडिंग को डाले और  कुछ कटे आम के पीसेस , कुछ मिंट के पत्तो से गार्निश कर सर्व करें।

 input by : Neelam Gupta, members focus foodies group.