Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए खास है ये सप्ताह, बाकी राशियों के पढ़ें क्या कहती हैं ज्योतिषाचार्य डॉ रूचिका गुप्ता

मेष, वृषभ राशि समेत 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा है? एस्ट्रोलॉजर डॉ रूचिका गुप्ता से जानें साप्ताहिक राशिफल....

Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए खास है ये सप्ताह, बाकी राशियों के पढ़ें क्या कहती हैं ज्योतिषाचार्य डॉ रूचिका गुप्ता

फीचर्स डेस्क। नया सप्ताह शुरू हो रहा, ये हफ्ता बहुत खास है। ज्योतिष शास्त्र विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य डॉ रूचिका गुप्ता से जानते हैं ये हफ्ता किन राशि वालों के लिए रहेगा खास, साथ ही जानें हर राशि के लिए एक खास उपाय, जानें मेष से मीन राशि तक का पूरे सप्ताह का राशिफल

 मेष:

व्यवसाय: यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए कुछ नए अवसर लेकर आएगा। अपने कार्य क्षेत्र में आपको किसी बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेनी चाहिए। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह मनोवांछित फल प्रदान नहीं कर पाएगा। जरूरत से अधिक भविष्य के बारे में विचार न करें। आने वाले सप्ताह में शुभ समाचार मिल सकता है।

वित्तीय: अगर आपने कहीं पूंजी निवेश किया है तो यह सप्ताह आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। पैसे से संबंधित कार्यों में सकारात्मकता रहेगी परन्तु फिर भी बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। 

 सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी में थोड़ी अनबन हो सकती है धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी सप्ताह आप मिल सकती है। आपको आपके परिवार से संबंधित कोई जिम्मेदारी को पूर्ण होने से प्रसन्नता मिलेगी।

 स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य में नेत्र से संबंधित व पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। विशेषकर खान पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: सफेद 

शुभ अंक: 8

 वृष:

व्यवसाय: सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय के लिए शुभ रहेगी। आपकी किए गए परिणामों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने का प्रयत्न भी करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए इस सप्ताह कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, परंतु यह तनाव अल्पकालीन रहने वाला है।

 वित्तीय: वित्तीय मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्तम रहेगी। आपके परिश्रम व लोगों के सहयोग के द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। परंतु सप्ताह के अंत तक सब चीजें सामान्य हो जाएंगे। आपको वित्तीय लाभ भी होगा। 

 सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। समय उत्तम रहेगा।  परिवार के किसी व्यक्ति अथवा बड़े बुजुर्ग से आपको इस सप्ताह उत्तम सलाह मिल सकती है। यह सप्ताह परिवार के साथ सुखद व्यतीत होगा।

 स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको कमर से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है ध्यान रखने की आवश्यकता है। ठंडी चीजों के सेवन से गला खराब व जुकाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:20

 मिथुन:

व्यवसाय: यह सप्ताह आपको अपनी रचनात्मक कला का प्रयोग अपने कार्य क्षेत्र में करना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही अपने संपर्क को मजबूत करते हुए अपनी प्रतिभा को बढ़ाएं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं उनका सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बाकी समय उत्तम रहेगा।

वित्तीय: सप्ताह की शुरुआत में आपके ऊपर खर्चे बढ़ सकते हैं। परन्तु सप्ताह के मध्य तक सभी खर्चे नियंत्रित भी हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको धन से संबंधित लाभ भी होगा। ध्यान रखें सप्ताहांत में पैसों को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, सोच विचार कर ही कोई निर्णय लें।

सम्बन्ध: इस सप्ताह जीवन साथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार होने की आशंका है। धैर्य बनाए रखें। बातों की सच्चाई जाने बिना कोई भी निर्णय ना लें।

स्वास्थ्य: खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है, पेट से संबंधित दिक्कत पैदा हो सकती है जैसे एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

 कर्क:

व्यवसाय: यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्य क्षेत्र से संबंधित कुछ शुभ समाचार आपको मिल सकता है। 

वित्तीय: इस सप्ताह आपको अपनी सेविंग पर विशेष ध्यान रखना होगा, अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। अगर आप इस सप्ताह पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह उचित है। अगर कहीं से पैसा आने की उम्मीद है तो उस में देरी हो सकती है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ में कहीं मौज मस्ती घूमने फिरने के योग बन रहे हैं। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती हैं। विद्यार्थियों को थोड़ी ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। परिवार से संबंधित कुछ समस्याओं का समाधान भी इस सप्ताह में होगा।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। नेत्रो का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है, आंखों से संबंधित समस्या हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी 

 शुभ अंक:3

 सिंह:

व्यवसाय: इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो सकती है ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जो आपके लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी। सप्ताह की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित नहीं होने के कारण आप अपना नियंत्रण खो सकते हैं आपको गुस्सा ज्यादा आ सकता है धैर्य रखने की आवश्यकता है। समय लगेगा परंतु स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। सप्ताह के अंत तक कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य होगी तथा आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो आपको भविष्य में तरक्की दिलाएंगे।

वित्तीय: वित्तीय मामलों में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पैसा आएगा परंतु खर्च भी होगा। अगर कहीं से पैसा आने की उम्मीद है तो उसमें थोड़ा और समय लग सकता है। इस सप्ताह अगर पूंजी निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो यह सप्ताह उत्तम नहीं है।

सम्बन्ध: यह समय परिवार के साथ प्रफुल्लित रहने वाला है। कुछ समय संतान के साथ व्यतीत करें तथा उनकी पढ़ाई में मदद करें। बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों के लिए इस सप्ताह शादी से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है तथा सर दर्द या माइग्रेन की समस्या भी उभर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:  पीला

शुभ अंक: 4

 कन्या:

व्यवसाय: यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में कार्य भार बहुत अधिक रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको सौदा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा समस्या हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी सफलताओं का आनंद उठाएंगे। सप्ताहांत कार्य क्षेत्र की दृष्टि से सुखद रहेगा।

वित्तीय: इस सप्ताह के मध्य में आपको वित्तीय लाभ भी होगा। आप अपनी सफलताओं से आनंदित भी होंगे। अगर कहीं से पैसा आने की उम्मीद है तो वह भी आ सकता है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार के साथ थोड़ा सूझबूझ से काम लेना होगा। परिवारिक माहौल थोड़ा गर्म रह सकता है, जीवन साथी के साथ तनाव हो सकता है साथ ही घर के बुजुर्ग के साथ कुछ नाराजगी हो सकती है। धैर्य व संयम से काम ले। सप्ताह के अंत तक घर का वातावरण सामान्य हो जाएगा। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको चोट   चपेट से संबंधित समस्या हो सकती है सचेत रहने की आवश्यकता है। हृदय रोगियों के लिए अपना स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: लाल 

शुभ अंक:2

तुला: 

व्यवसाय: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें मनचाहा पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सीनियर से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। नेतृत्व के गुणों का विकास होगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने के कारण आपका उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

वित्तीय: इस सप्ताह अगर आपका कहीं पर कोई धन फंसा हुआ है तो वह आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आप किसी भूमि, भवन या वाहन के क्रय विक्रय की योजना बना सकते हैं।

सम्बन्ध: इस सप्ताह अगर आप अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से संबंधित शुभ सूचना सुनने के लिए मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुख में बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

स्वास्थ्य: यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम है। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस सप्ताह आपको आराम मिलेगा। 

शुभ रंग: सफेद 

शुभ अंक:15

वृश्चिक:

व्यवसाय: इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा भविष्य में आपको समस्या खड़ी हो सकती है। कारोबार में लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा।

वित्तीय: इस सप्ताह किसी भी लेनदेन के कागज पर भली-भांति पढ़ने के बाद ही सोच समझकर ही हस्ताक्षर करें। बाकी सप्ताह पैसों की दृष्टि से उत्तम रहेगा।

सम्बन्ध: निजी रिश्तो में गलतफहमी को दूर करने के लिए लोगों ध्यान पूर्वक शामिल करें क्योंकि वह बात को बनाने की बजाय बिगाड़ने का कारण बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जीवन साथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ रही है तो स्थान परिवर्तन से वह समस्या दूर हो सकती हैं। अपने किसी पुराने मित्र से मिलने की योजना बनाएं जिससे आप आपनी सेहत में सुधार महसूस करेंगे।

शुभ रंग: परपल

शुभ अंक: 6

 धनु: 

व्यवसाय: यह सप्ताह आपके लिए सुख सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह में आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी यों का सहयोग प्राप्त होगा। जिन लोगों के लंबे समय से प्रमोशन या ट्रांसफर रुके हुए थे उन लोगों को इस सप्ताह में खुशखबरी मिल सकती हैं। जो लोग राजनीति में है उनको सत्ता और सरकार से सहयोग की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आप किसी प्रभावी व्यक्ति के संपर्क में भी आएंगे।

वित्तीय: यह सप्ताह आपके लिए वित्तीय लाभ दिलाएगा। इस सप्ताह आपको संपत्ति तथा वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। अगर आप इस सप्ताह पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो यह सप्ताह शुभ है। सप्ताह के अंत में पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

सम्बन्ध: संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में हर्ष का माहौल रहेगा। जो लोग लंबे समय से अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। परिजन आपके विवाह की स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य:  इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यभार के कारण थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं उसके लिए कार्य के साथ-साथ शरीर को आराम भी दें तो आपके लिए उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

मकर: 

व्यवसाय: इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी के साथ भी बातचीत करते समय क्रोध या आवेश में आने से बचें। इस सप्ताह विवादित मुद्दों से खुद को दूर रखना ही आपके लिए उचित रहेगा। घर-परिवार हो या कार्यक्षेत्र आपको विवादित स्थिति से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है।  इस सप्ताह कामकाज की अधिकता और बेवजह की भागदौड़ का असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिल सकता है।

वित्तीय: इस सप्ताह वित्तीय मामलों के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती हैं। पैसों से संबंधित किसी भी मामले में निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करते समय उसको ध्यान पूर्वक पढ़ लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

सम्बन्ध: प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती है। परिवार के साथ यात्रा का विचार बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर रही है तो उसे अनदेखा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम 

शुभ अंक: 22

 कुंभ:

व्यवसाय: यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का जरा ज्यादा ही बोझ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त श्रम और समय खर्च करना पड़ेगा। मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन की कामना रखने वालों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अहम जिम्मेदारी को पूरा करने को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों में कुछ प्रगति देखने को मिलेगी।

वित्तीय: इस सप्ताह आप के खर्चे थोड़ा बढ़ सकते हैं बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके द्वारा लिए गए वित्तीय संबंधी निर्णय सफल रहेंगे। पैसों को निवेश करने के लिए इस सप्ताह आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। परंतु ध्यान रहे पैसों से संबंधित मामले में जल्दबाजी न करें तो अच्छा रहेगा।

सम्बन्ध: किसी बड़े निर्णय को लेते समय परिवार के सदस्यों को पूरा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान करियर और कारोबार की दिशा में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है मौसमी बुखार से संबंधित समस्या हो सकती है जिसको ठीक होने में समय लग सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 8

मीन:

व्यवसाय: इस सप्ताह अपनी कार्ययोजना को पूरा होने से पहले उसका दूसरों के सामने योजना को बताने से बचना होगा, अन्यथा आपका कार्य मे अडचने पैदा हो सकती है, तथा आपके विरोधी उसमें अड़चनें डाल सकते हैं,। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में आने वाली अड़चन आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक वह किसी इष्ट-मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएगी। सप्ताह के अंत तक स्थिति आपके नियंत्रण में आ जाएगी।

वित्तीय: इस सप्ताह आप के खर्चे थोड़ी बढ़ सकते हैं। आय के नए स्रोत पर आप नए विचार बना सकते हैं जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। इस सप्ताह पैसा आएगा परंतु खर्च भी होगा बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है।

सम्बन्ध: प्रेम संबंध को लेकर आपको बेहद सतर्क रहें और उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी के साथ तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपके कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा। परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यभार तथा मानसिक परेशानी के कारण सर में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी 

शुभ अंक: 7

डॉ रूचिका गुप्ता (ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ व टैरो कार्ड रीडर)