साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहो का प्रभाव.. कैसा रहेगा यह सप्ताह

फरवरी माह के इस सप्ताह में किन-किन राशियों को कार्य क्षेत्र में रहना होगा सावधान... किन राशियों को मिलेगी सफलता आइये जाने ज्योतिषाचार्य डॉ रूचिका गुप्ता से ...

साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहो का प्रभाव.. कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा।
उपाय - प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

वृषभ: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी। व्यापारियों को कुछ क्षेत्रों में देखकर चलने की आवश्यकता है। जो लोग विदेशी कार्य व्यापार यात्रा से जुड़े हैं, उनके लिए समय बेहतर है।  अगर जरूरी न हो तो इस सप्ताह किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है, दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है, सिंगल लोगों की किसी से मुलाकात हो सकती है।
उपाय - प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा "ॐ दुर्गाय नमः" का जाप प्रतिदिन करें।

मिथुन: यह सप्ताह आपके लिए शुभ और फलदायी रहेगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह शुभ हैं और तरक्की की भी संभावना है। इस सप्ताह अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ किसी कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा।
उपाय - गणपति भगवान की पूजा करें तथा बुधवार के दिन गणपति भगवान को दूर्वा तथा साथ में हरे रंग का फल अर्पित करें।


कर्क: इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए  समय शुभ है, कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। छात्रों को आज से कड़ी मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। सिंगल लोगों को नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
उपाय - गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं तथा प्रतिदिन विष्णु भगवान की पूजा करें।

सिंह: यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। फ़िज़ूल के खर्चे भी कम होंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेंगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आपसी मतभेद दूर होंगे।
उपाय - प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।  कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। बड़े भाई, बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह शुभ है। विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
उपाय - प्रतिदिन भगवान हनुमान की पूजा करें तथा शनिवार के दिन शनि की वस्तुओं का दान करें।


तुला: यह सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आय अच्छी होगी लेकिन धन व्यय की भी अधिकता रहेंगी। वाणी द्वारा आप सब के मन को जीत पाएंगे। व्यापारी कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार करें। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों के लिए इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय - प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें तथा चीटियों को आटा डालें।

वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुनहरे मौके मिल सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी लेकिन परिश्रम से सफलता भी मिलेंगे। व्यापारिक गतिविधियां चिंता का विषय बन सकती है। क्रोध में अधिकता रहेंगी वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। छात्रों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में छुटपुट मतभेद रह सकता है।

उपाय - प्रतिदिन गणपति भगवान की पूजा करें तथा गणपति अथर्व स्त्रोत का पाठ करें।

धनु: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कई बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने में विशेष सफलता प्राप्त होगी। कारोबार अच्छा चलेगा धन प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ है। शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय - प्रतिदिन "ओम नमः शिवाय" का जाप करें तथा शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मकर: यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा और सफलता भी मिलेंगी। इस सप्ताह सोच विचार कर ही पूंजी निवेश करें। उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा अच्छा फल देंगी। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा है, बेहतर परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है। शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
उपाय - प्रतिदिन भगवान विष्णु मां लक्ष्मी की पूजा करें, तथा कन्याओं में मिठाई बांटे।

कुंभ: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कई चीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए चीजें आपके अनुकूल रहेंगी और कार्य में सफलता मिलने से धनलाभ भी होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सवस्थ रहेगे और मन भी प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत में आपका ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। पति पत्नी के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक व दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा।
उपाय - प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर जरूर जाएं।

मीन: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिस काम में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से दूर रहे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए समय शुभ रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है, धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय - गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा तुलसी के पेड़ के नीचे देसी घी का दीया अवश्य जलाएं।


ज्योतिष, वास्तु, रत्न आदि से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ रुचिका गुप्ता से यहां संपर्क किया जा सकता है - 
WhatsApp: +91-7217785508