साप्ताहिक राशिफल : मेष, वृष और कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह कुछ खास है, पढ़ें बाकी के राशि के बारें में

यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त व्यस्त दिनचर्या व कार्यभार की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है...

साप्ताहिक राशिफल : मेष, वृष और कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह कुछ खास है, पढ़ें बाकी के राशि के बारें में

मेष: यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच समझकर लें, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का सबब बन सकते हैं। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह सप्ताह शुभ रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है 

उपाय: कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गणपति भगवान की पूजा करें।

वृषभ: इस सप्ताह आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिंस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा। अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े, वाणी पर संयम रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह फायदेमंद साबित होगा, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ सकता है धैर्य से काम लें।

उपाय:  विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ विशेष अनुकूल होगीं।

मिथुन: यह सप्ताह भाग्य आपका पूरा साथ देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। कामकाज करने के तरीकों में फेरबदल कर के आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भूमि, भवन,वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में भाई बहनों से मतभेद उभर सकते हैं वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: इस सप्ताह जीवन में सकारात्मकता के लिए पक्षियों को दाना डालें।

कर्क: यह सप्ताह मौज मस्ती में बीतेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रोध पर तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है, प्रेम में गहराई बढ़ सकती है।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करने से विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे।

सिंह: यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई नई योजनाओं पर विचार करेंगे व किसी बड़ी आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश भी कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगी। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील मिलने की प्रसन्नता रहेंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अध्ययन अध्यापन से जुड़ें लोगों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों से तनाव दूर होगा आपसी प्रेम बढ़ेगा।

उपाय: शनिवार के दिन काली दाल का दान करें।

कन्या: यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त व्यस्त दिनचर्या व कार्यभार की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  व्यापारिक दृष्टिकोण से सप्ताह सामान्य रहेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

उपाय: चंद्रमा मंत्र "ओम चंद्रमासे नमः" का जाप करें मानसिक शांति के लिए।

तुला: यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर साबित होगा मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। 

उपाय: इस सप्ताह जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ भावनात्मक मजबूती महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पूर्व में अटकी आर्थिक योजनाओं पर विचार करके ही पूंजी निवेश करें। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मजबूती आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है।

उपाय: इस सप्ताह गाय को केला खिलाने जीवन में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।

धनु: यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी किसी भी प्रकार का नया कार्य शुरू करने के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है प्रियजन के साथ घूमने जा सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर: यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर साबित होगा मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। 

उपाय: देवी की पूजा करें कार्य में आ रही बाधाओं में कमी आएगी।

कुंभ: इस सप्ताह आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिंसकी वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह फायदेमंद साबित होगा, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा जातक का महत्व बढ़ेगा।

मीन: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में सभी कार्य उत्साहपूर्वक पूर्ण करेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। अपनी बोल वाणी पर नियंत्रण रखें बेवजह किसी बहस में न पड़े। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है 

उपाय: गुरु के मंत्र ॐ गुरवे नमः का जाप करे।

इनपुट सोर्स : डॉ रुचिका गुप्ता, ज्योतिष व वास्तु एक्सपर्ट, नई दिल्ली।