साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन सहित 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, ज्योतिषाचार्य डॉ रुचिका गुप्ता से जाने अपनी राशि का हाल

आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आईए जानते हैं इस सप्ताह क्या करना चाहिए और किन चीजों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है व क्या उपाय करने से आपका सप्ताह शानदार बन सकता है...

साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन सहित 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, ज्योतिषाचार्य डॉ रुचिका गुप्ता से जाने अपनी राशि का हाल

मेष: आपके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन सकते है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय लें सकते है, ऐसा करते समय आपको घर के बड़ों और छोटों दोनों का ही पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा।  सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी व्यक्ति के माध्यम से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।  

उपाय: प्रतिदिन विष्णु भगवान की पूजा करें। कुछ मीठा बच्चों में बांटे।

वृष: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय या विक्रय की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है  और खास बात यह कि आपको इसमें मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा। प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से रोजी रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। इस समय यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। माता-पिता की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों का उच्च शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना व शनिवार के दिन पीपल पर जल चढ़ायें।

मिथुन: इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ही नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह वाद विवाद से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। यदि आप साझे मे व्यवसाय करते हैं तो आंख मूंदकर दूसरों पर भरोसा करने से बचें। यदि आप आर्थिक मामलों में सजग रहते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी की अनदेखी न करें। वाहन सावधानी के साथ चलाएं। किसी भी विषय को लेकर शोध कार्यों में जुटे लोगों के लिए समय शुभ साबित होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किस प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि विधान से उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। आपको अपने मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है जो आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। इस दौरान किसी कागज में हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ और समझ लें। व्यवसाय के सिलसिले में इस दौरान की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में हनुमान चालीसा का पाठ और शनिवार के दिन शनि से संबंधित सामान का दान करें।

सिंह: यह सप्ताह यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की जरूरत रहेगी।कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति प्रतिस्पर्धा के बजाय तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी। इस दौरान आपको सहोदर भाई बहनों की ओर से पूरा सुख और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इस दौरान आप सुख सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि भी खर्च कर सकते हैं। अपने प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

कन्या: यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद एवं उन्नतिकारक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही कार्यक्षेत्र में सीनियर से मिली शाबाशी और जूनियर का सहयोग आपके लिए ऊर्जा का काम करेगी। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। रिसर्च आदि का काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, जिसमें परिवार के साथ हंसी खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। बुरी नजर से बचने के लिए आप कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का गुणगान और योजनाओं का खुलासा किसी के सामने करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। एक दूसरे के प्रति विश्वास जगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

तुला: आपके लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी उर्जा का सही दिशा में सदुपयोग कर सकेंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में विजय मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस दौरान घर की मरम्मत या सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजों में जेब से अधिक धन खर्च हो जाने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सामाजिक मान, पद - प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आपको इस समय अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्य समय पर पूरे होने पर आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरा पाएंगे। जिन लोगों को लंबे समय से प्रमोशन या ट्रांस्फर का इंतजार था, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। व्यवसायियों को मनचाहा लाभ मिल सकता है।  छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे पूरे मनोयोग से लक्ष्य की प्राप्ति की तैयारी करते हुए दिखाई देंगे। इस सप्ताह यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, उन्हें इस दौरान नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।  इस दौरान हास परिहास करते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी का अपमान न हो, वरना अपने आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठने का प्रयास करें और उगते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दें। 

धनु: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान से चलने की आवश्यकता है, आपके कामकाज में बेहवजह की अड़चनें आ सकती हैं। जिससे आपका मन व्यथित रह सकता है। इस दौरान आप न तो किसी के साथ उलझें और न ही किसी के बहकावे में आएं। आपको अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान भी मिलने शुरु हो जाएंगे। इस दौरान लोगों के साथ मिल-जुल कर कार्य करने से लाभ होगा और आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। व्यवसाय  में न सिर्फ लाभ मिलेगा बल्कि उसका विस्तार भी होगा। यह समय मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ होगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मनचाही सफलता से छात्रों के उत्साह में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार आपके तनाव हो सकता है। गलतफहमी को दूर करते समय अपने व्यवहार में नरमी रखें, अन्यथा बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

मकर: इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति रूझान अधिक बढ़ सकता है। जो लोग विदेश में काम या पढ़ाई के सिलसिले में प्रयासरत हैं, उन्हें सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान इष्ट मित्रों या फिर घर परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन सकते है, किसी धर्म स्थान से जुड़ी यात्रा भी संभव है। आपका दान , धर्म आदि में मन लगेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ अर्जित करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा और बुधवार के दिन हरे कपड़े में मूंग की दाल रखकर, दक्षिणा सहित दान करें

कुंभ: जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। भूमि भवन से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको इस दौरान उस पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने विवेक और इष्ट मित्रों मदद से जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। इस सप्ताह लव पार्टनर से मिलने में अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।

मीन: आपके लिए यह सप्ताह सामान्य एवं लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपका विरोधी पक्ष आपसे समझौता करने के लिए तैयार हो सकता है। किसी योजना या व्यापार में किए धन निवेश का लाभ आपके इस सप्ताह मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित हों सकेगी। इस सप्ताह काम को योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता मिलेगी। युवाओं का समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा, गीत संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। संपत्ति लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को काई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत और प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।