2024 नया साल के लिए वास्तु उपाय जो बदल सकते हैं आपका जीवन जिनको करने से सुख-समृद्धि की हो सकती है बरसात

वास्तु शास्त्र: घर में रखी हुई हर छोटी-बडी चीज में भी ऊर्जा होती है। घर की हर चीज के रखरखाव पर ध्यान दिया जाना चाहिए इसमें आपकी आदतें भी आपका भविष्य तय करती हैं ऐसे में आज आपको नए साल के लिए सुखी स्मृति देने वाले कुछ वास्तु उपाय बता रहे हैं..

2024 नया साल के लिए वास्तु उपाय जो बदल सकते हैं आपका जीवन जिनको करने से सुख-समृद्धि की हो सकती है बरसात

नया साल नई उम्मीद को साथ में लेकर आता है। इस नए साल में आपके घर में सुख- शांति, स्मृति सदैव बनाए रखने के लिए वास्तु विशेषज्ञ डॉ. रुचिका गुप्ता कुछ बुनियादी वास्तु उपाय आपके साथ साझा कर रही हैं जो आने वाले वर्ष में आपकी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए उपयोगी साबित हो सकेंगे...

-साल का पहला दिन बहुत अहम होता है जल्दी उठे, उत्तर और पूर्व दिशा की खिड़कियां खोलें सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने दें अपने मन को शांत बनाए रखें।
- साल के पहले दिन अपना एक संकल्प नोट बनाएं और इसे अपने काम की मेज पर या कमरे की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर चिपका दें। अपके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्व/ उत्तर दिशा शुभ होती है।
- अपने घर को स्वच्छ रखें। किसी भी प्रकार की अनावश्यक सामग्री जिनका कोई उपयोग नहीं है, उनका घर से निकाल दें।
- नए साल पर कुछ मीठा पकवान जरूर बनाएं, तथा जी भगवान की पूजा आप करते हैं उन्हें भोग लगाकर घर के सभी लोगों को प्रसाद रूप में दें। सभी बड़ों का आशीर्वाद लें जो कि सफलता दिन आने में सहायक होता है।
- अपनी मन को सकारात्मक रखें तथा किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को अपने मन में प्रवेश न करने दें।
- नए साल पर पेड़ लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि कोई पौधा मुरझा गया है तो तुरंत नया पौधा लगाना सुनिश्चित करें।
- यदि परिवार में कोई ऐसा सदस्य है जिनको जुआ या शराब जैसी बुरी आदत है तो अपने घर के दक्षिण पश्चिम और पश्चिम दिशा के वास्तु दोष का उपाय जरूर कारण तथा उसे दिशा को साफ सुथरी भी रखें।
- वास्तु के अनुसार आपके घर का मुख्य द्वार आपके मुख को दर्शाता है खिड़कियां आंखों को और केंद्र पेट को दर्शाता है। इसलिए मुख्य द्वार आकर्षक बनाकर रखना चाहिए। सकारात्मक के लिए मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
घर की खिड़कियों में कभी भी कोई सामान्य रखें। तथा घर के बीचो-बीच में कोई भी भारी सामान ना रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक बनी रहेगी और स्वास्थ्य समस्याएं भी कम होगी।
-नए साल का कैलेंडर हमेशा पूर्व दिशा पर लगाना चाहिए इसे कभी भी पश्चिमी दीवार पर ना लगे अन्यथा बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप आने वाले नए साल में नई कर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो घर की उत्तर  दिशा तथा उत्तर पूर्व दिशा पर ध्यान दें। इस दिशा में आप एक छोटा सा फवारा, एक्वेरियम या पानी में फूलों से भरा कटोरा रख सकते हैं।
- घर के उत्तर में फिश एक्वेरियम या धातु का कछुआ रखने से आपको पढ़ाई कैरियर व्यवसाय आदि में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए जितना संभव हो सके उत्तर दिशा की खिड़कियां खुली रखें। ड्राइंग रूम में ऊंची इमारत और टावरों की तस्वीर सफलता और प्रसिद्धि में वृद्धि का सूचक है।