साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सूर्य, बुध और मंगल का कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों पर प्रभाव

आईए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. रूचिका गुप्ता से...

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सूर्य, बुध और मंगल का कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों पर प्रभाव

मेष: आप लोगों के लिए इस सप्ताह कोई मित्र या परिवार का सदस्य बहुत मददगार साबित होगा। इसकी मदद से आप किसी बड़ी समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रेम प्रसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी को समय दें। विद्यार्थियों की सफलता कठिन परिश्रम से ही संभव होगी।

उपाय - जीवन में सकारात्मकता तथा समृद्धि के लिए पक्षियों को सतनजा (सात अनाज) डालें।

वृषभ: आप लोगों के लोगों के लिए यह सप्ताह पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। सप्ताह के अंत में किसी आवश्यक वस्तु की खरीदारी पर अत्यधिक धन खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। कठिन समय में अपने लव पार्टनर या जीवन साथी का साथ देकर आप सुकून महसूस करेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय - इस सप्ताह मां लक्ष्मी की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अनानास फल का प्रसाद चढ़ाएं।

मिथुन: आप लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने परिजनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मकान, वाहन आदि की मरम्मत पर अधिक धन खर्च होने से अचानक मन उदास रहेगा। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इससे आपकी परेशानियों में कुछ कमी आएगी और बिगड़े काम बनेंगे। कोर्ट से जुड़े विवाद कोर्ट से बाहर ही निपटा लें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम उठाएं।

उपाय - घर में लंबे समय से रखा हुआ बेकार सामान घर से बाहर निकले तथा शाम के समय घर में कपूर और लॉन्ग जलाए।

कर्क:  इस सप्ताह आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।  विद्यार्थियों और युवाओं में आलस्य की अधिकता रह सकती है फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार में धन संपत्ति को लेकर बातचीत हो सकती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर भी इस सप्ताह में लगा सकते हैं। इस सप्ताह आपकी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवन साथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय - इस सप्ताह गाय को गुड और रोटी खिलाएं आपका भाग्य आपका साथ देगा।

सिंह: आप लोगों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। इस सप्ताह आपके कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। सामाजिक और आर्थिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। साथ ही सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय - इस सप्ताह गणेश जी की पूजा करें तथा गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कन्या: आप लोगों के लिए इस सप्ताह की । इस सप्ताह भूमि भवन से संबंधित मामलों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह जरुर लें। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। उधार पैसा देने से बचें, खासकर मंगलवार के दिन। सप्ताह के अंत में समस्याओं का समाधान होता नजर आएगा। मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। धन संचित करने में आप कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। हालांकि पूरे सप्ताह अपने मन और वाहन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम उठाएं।

उपाय - भगवान विष्णु की आराधना करें तथा पूजा घर में शंख रखें।

तुला: आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ आपको मिल सकता है। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बन रहे है। इस सप्ताह आप जो भी यात्राएं करेंगे वह आपके लिए सुखद रहेंगी। सप्ताह के मध्य में हड्डियों और पेट से संबंधित रोग उभर सकते हैं। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों पर काफी धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

उपाय - तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं तथा किसी ज़रूरतमंद को कंबल दान करें।

वृश्चिक: आप लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा कोई अच्छा अवसर आपके हाथ से जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रियजन या प्रेमी से विवाद के कारण मन उदास हो सकता है, परन्तु सप्ताहांत तक स्थिति सामान्य हो जायेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत होगी। सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ के सहयोग से घरेलू मामले सुलझेंगे। किसी दोस्त की मदद से आप अपने लव पार्टनर की गलतफहमियां दूर करने में सफल रहेंगे।

उपाय - मछलियों को दाना डालें तथा घर में सुबह- शाम कपूर अवश्य जलाएं।

धनु: आप लोगों के लिए जनवरी का यह सप्ताह सामान्य रूप से प्रगतिशील रहेगा। कार्यक्षेत्र भी सुचारू रूप से चलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धन के मामले में यह सप्ताह शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंत में जमीन-भवन आदि के क्रय-विक्रय को लेकर व्यस्तता रह सकती है। आंखों में दर्द होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्यार व सहयोग बना रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय - प्रतिदिन भगवान शिव की स्तुति करें तथा शिवलिंग पर कच्चे दूध में दही मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मकर: आप लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको व्यापार में लाभ होगा लेकिन, उम्मीद से कम ही रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं की पढ़ाई में कुछ रुकावट आ सकती हैं। सप्ताह का दूसरा भाग पूर्वार्ध की अपेक्षा अधिक शुभ साबित होगा। इस सप्ताह पूर्व में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई संपत्ति, वाहन और व्यवसायों में नए लाभदायक सौदे होने के योग हैं। इस दौरान खुदरा व्यापार करने वालों को लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

उपाय - साबुत मूंग रात में भिगोकर सुबह पक्षियों को डालें। रास्ते में आई अड़चनें दूर होंगी।

कुंभ: आप लोगों के लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं इस सप्ताह आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को अच्छा लाभ होगा। युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। कुल मिलाकर धन और समय दोनों का प्रबंधन करने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

उपाय - प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन: आप लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी शुभचिंतक या किसी बुजुर्ग की राय अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहें। कहीं भी बिना पढ़े किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर नहीं करें। अपने रुतबे से बड़ा किसी से वादा न करें। सप्ताह के अंत में अगर कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला है तो वह आपके पक्ष में आ सकता है। आपको सलाह है कि इस सप्ताह अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। लव पार्टनर एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं तथा प्रतिदिन तुलसी के पौधे में देसी घी का दीपक जलाएं।