साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन सहित 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, ज्योतिषाचार्य डॉ रुचिका गुप्ता से जाने अपनी राशि का हाल

ज्योतिष से हमें आने वाले समय के बारे में जानकारी मिल सकती हैं। और यह एक ऐसा तरीका है जो आपके जीवन में समृद्धि लाने के उपाय के बारे में जानकारी भी दे सकता है...

साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन सहित 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, ज्योतिषाचार्य डॉ रुचिका गुप्ता से जाने अपनी राशि का हाल

मेष: यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मकता लेकर आएगा। यदि आप बीते कुछ समय से अपनी घर अथवा कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह उनका समाधान निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों के काम समय से पूरे होंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ हो सकता है। इस सप्ताह में जोखिम भरे निवेश से बचें। इस दौरान आपके विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन तो होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता भी बनी रह सकती है। ऐसे में आपको अपने अपव्यय पर अंकुश लगाना चाहिए। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा फल पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
 
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृष : इस सप्ताह में अपनों का साथ न मिल पाने पर खुद को अकेला महसूस कर सकते है। इस कारण आपके स्वभाव में उग्रता एवं झुंझलाहट देखने को मिल सकती है। आप अपने भीतर आत्मविश्वास और उत्साह की कमी महसूस कर सकते है। ऐसे समय में आपको सामने आई समस्याओं का एक-एक करके समाधान निकालना चाहिए। यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस समय आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा।  कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राओं से मनचाहा लाभ होगा। यदि आप भूमि,भवन या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़ा कोई निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। अपनी सेहत और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध को लेकर भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें अन्यथा आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

मिथुन : यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के कारण आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। इस दौरान किसी नई चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: शनि संबंधी चीजों का शनिवार के दिन दान करें।

कर्क: इस सप्ताह अपने वाणी और व्यवहार पर काबू पाने जरूरत रहेगी,अन्यथा घर-परिवार के साथ तकरार हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। इस सप्ताह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और सभी को मिलाजुला कर चलें। नौकरीपेशा लोगों पर किसी महत्वपूर्ण कार्य का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।  इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और किसी भी कागज को ठीक से पढ़ने-समझने के बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें। लव पार्टनर से मुलाकात या बात न हो पाने पर आपका मन बेचैन रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके करें।

सिंह: इस सप्ताह आप जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आपके लिए इस सप्ताह सही और गलत के बीच चुनाव करना बेहद मुश्किल भरा रह सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी विश्वासपात्र की सलाह लें तो आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके कंधों पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए खूब परिश्रम करना होगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके बाॅस आपके काम की तारीफ करें तो अपने किसी भी काम लापरवाही न बरतें और उसे समय पर निबटाने का प्रयास करें। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका हाथ बंटाते हुए आपका संबल बनेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या : यह सप्ताह का अधिकांश समय परिवारजनों के साथ बीतेगा।  किसी मांगलिक कार्यक्रम पर प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। इस सप्ताह मित्रों या परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जो लोग विदेश से संबंधित चीजों का कारोबार करते हैं,उन्हें धन लाभ हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े मसले सुलझेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है,जिसके कारण आपको शारीरिक थकान बनी रहेगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने समय से कुछ समय अपनों के लिए निकालना ही होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना में देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।

तुला: इस सप्ताह आपको कामकाज में कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह पास के फायदे के लिए दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का कुछ हद तक सहयोग मिलना प्रारम्भ हो जाएगा,जिससे आपके करिअर-कारोबार में थोड़ी प्रगति देखने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। समाज में ख्याति बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कम ही सही लेकिन लाभ होगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं,उन्हें इस दौरान धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक: इस सप्ताह बेहद सधे हुए कदम से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सचेत रहें और छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। इस दौरान खान-पान लापरवाही या अनियमित दिनचर्या के चलते कोई पुराना रोग उभर सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से भी खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों के चलते जरा ज्यादा ही भागदौड़ करना पड़ सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच आपका प्रेम संबंध और भी ज्यादा मजबूत हेागा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा व साथ ही साथ तुलसी जी की सेवा करें।

धनु : यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी। खराब सेहत के चलते आपके सोचे हुए कार्य लंबित हो सकते हैं,जिसे लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। युवाओं का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य से आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कार्य से जुड़ी हुई बाधाएं दूर होंगी। समय पर सभी काम पूरे होने पर आपके भीतर आत्मविश्वास,जोश एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग किसी कारणवश बीमार चल रहे थे,उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। कठिन समय में आप लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं गंगाजल चढ़ाएं।

मकर : यह सप्ताह आपके लिए जीवन से जुड़ी बड़ी समस्याओं को दूर करने वाला साबित होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपसी समझौते से बात बन सकती हैं। करिअर-कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाने वाली होगी। आपकी समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावी लोगों से जान-पहचान होगी,जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप विदेश में कामकाज या करिअर बनाने की सोच रहे थे तो इसमें आ रही बाधाएं दूर होंगीं। यदि आप लंबे समय से किसी वाहन को लेने की सोच रहे थे आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आपको पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कुंभ : यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा, हालांकि आपको करिअर-कारोबार आदि को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा, मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। आपको इस सप्ताह व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से समय बेहद शुभ है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। घर-परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के संंग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


मीन: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में मित्रों व सहयोगियों की मदद से कोई बड़ी समस्या दूर होंगी। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे,उनकी तलाश पूरी होगी, एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पूर्व में किया गया निवेश भी आपके लाभ का बड़ा कारण बनेगा। संचित धन में वृद्धि होगी,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे अरसे बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।   प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के बने शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।