Hariyali Teej 2023: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज पर करें ये उपाय

हरियाली तीज सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व होता है। ज्योतिष में भी इस दिन से जुड़े कुछ विशेष बताये गए हैं जो आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में

Hariyali Teej 2023: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज पर करें ये उपाय

फीचर्स डेस्क। हिन्दू धर्म में तीज का बड़ा महत्व है। तीज सुहागिनों के लिए खास मानी जाती है। सावन में आने वाली हरियाली तीज का महत्व और भी बढ़ जाता है। सवान और तीज दोनों वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने और पति-पत्नी के बीच का तनाव दूर करने के उपाय बताए। 

हमारे एक्सपर्ट का कहन है कि हरियाली तीज के दिन इन उपायों को करने से दांपत्य जीवन मधुर और स्थिर बना रहता है। 

हरियाली तीज 2023 मन चाहा जीवनसाथी पाने का उपाय 

हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। 

मंदिर में मनवांछित वर का स्मरण कर 11 दीपक जलाएं। 

इससे जल्दी ही आपको आपका मन चाहा जीवनसाथी प्राप्त होगा। 

हरियाली तीज 2023 दांपत्य जीवन का क्लेश दूर करने का उपाय 

हरियाली तीज के दिन माता पार्वती  को केसर वाला दूध चढ़ाएं। 

सोलह श्रृंगार का सामान भी अर्पित कर सकते हैं। 

इससे वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होगा। 

हरियाली तीज 2023 विवाह में हो रही देरी दूर करने का उपाय 

हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को हल्दी  की 11 गांठें अर्पित करें। 

ऐसा करने से विवाह जल्दी होने के योग बनने लगेंगे। 

हरियाली तीज 2023 वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने का उपाय 

हरियाली तीज पर मां पार्वती को खीर का भोग लगाएं।

फिर उस खीर को पति-पत्नी साथ में खाएं।

इससे वैवाहिक जीवन में प्यार और खुशहाली आएगी। 

हरियाली तीज 2023 संतान सुख पाने का उपाय 

हरियाली तीज के दिन किसी गरीब बच्चे को भोजन कराएं।

उस बच्चे को खिलौने दान करें। इससे संतान प्राप्ति की बाधा दूर होगी। 

हरियाली तीज 2023 ससुराल में सम्मान पाने का उपाय 

हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद पूजा की थाली को सास के हाथों में दें। 

फिर सास के हाथों से ही उस थाली में से कोई चीज लें या मांगें। 

इससे ससुराल में प्यार और सम्मान मिलने लगेगा।