Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि में घर के बाहर करें इन चीजों का दान, होंगे कई लाभ !

कई बार ऐसा होता है, कि कठोर परिश्रम करने के बाद भी व्यक्ति को पदोन्नति नहीं मिल पाती है। सभी कार्यों में वह विफल रहता है। तो ऐसे में इन नौ दिनों में 4 इलाइची को....

Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि में घर के बाहर करें इन चीजों का दान, होंगे कई लाभ !

फीचर्स डेस्क। हम लोग इस समय नवरात्रि फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहें हैं। शास्त्र के अनुसार ये नौ दिन हम लोगों के लिए शुभ और शक्तिशाली कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में सुहाग की बात करें तो अहम चीज लाल चुड़ी होता है। ऐसे में लाल चुड़ियों का दान करने से मां दुर्गा अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का वरदान भी देती हैं। इस दिन लाल चुड़ियां सुहागिन स्त्रियों को भेंट करना चाहिए और अष्टमी, महानवमी के दिन कुंवारी कन्याओं को लाल चुड़ियां पहनानी चाहिए। इससे मां दुर्गा जल्द प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि के दिन कन्याओं को वस्त्र दान करना चाहिए। इससे दुख और दरिद्रता का नाश होता है और सभी रोगों से भी मुक्ति मिलती है। नए वस्त्र ही दान करना चाहिए. फटे और पुराने कपड़े दान न करें।

चैत्र नवरात्रि पर किताबों का दान करना शुभ माना जाता है। ये बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी दुख का साया नहीं मंडराता है। मां लक्ष्मी के साथ मां सरस्वती भी मेहरबान रहती हैं।

कई बार ऐसा होता है, कि कठोर परिश्रम करने के बाद भी व्यक्ति को पदोन्नति नहीं मिल पाती है। सभी कार्यों में वह विफल रहता है। तो ऐसे में इन नौ दिनों में 4 इलाइची को एक हरे कपड़े में बांध ले और उसे अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं और उसे अगली सुबह दान कर दें। इससे आपको जॉब में नए अवसर की प्राप्ति होगी और नौकरी में भी प्रोमोशन होगा।