Women’s Day Special: जाने इंटरनेशनल विमेंस डे के पीछे छुपा संघर्ष और इतिहास

क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल विमेंस डे , जाने इसके पीछे छुपे संघर्ष , इतिहास, वर्ष 2021 की थीम और मानाने के तरीको के बारे में इस आर्टिकल में...

Women’s Day Special: जाने इंटरनेशनल विमेंस डे के पीछे छुपा संघर्ष और इतिहास

फीचर्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन जो पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित है।  एक ऐसा दिन जो मौका देता है महिलाओं के प्रति सम्मान को प्रकट करने का , उन्हें सराहने और प्रोत्साहित करने का। औरत ईश्वर की अनुपम कृति है , इसे भगवान् ने असीम सम्भावनाओ से नवाज़ा है।  एक पुरुष प्रधान समाज  में महिला धीरे ही सही परन्तु स्वयं को साबित कर पायी है तो उसके पीछे एक लम्बा संघर्ष है , इसी संघर्ष को सेलिब्रेट करने का नाम है इंटरनेशनल वीमेन डे।ये हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे के इतिहास , मानाने के तरीके और इस साल के थीम को

इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पीछे का इतिहास लगभग 108 साल पुराना है। वर्ष 1908  में महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी। इस मूवमेंट के मुख्य मुद्दे मतदान में बराबरी का अधिकार, वेतन में भेदभाव और अत्याधिक लम्बे वर्किंग ऑवर थे। इस मुहीम में लगभग 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में भाग लिया था। लम्बे संघर्ष के बाद सरकार ने उनकी सभी मांगो को माना और एक साल बाद यानि 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया।

राष्ट्रीय दिवस कैसे बदला अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस में

एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की बात  क्लारा जेटकिन  द्वारा सामने रखी गयी थी। क्लारा ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया, उस वक्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 महिलाएं मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया। सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। लेकिन तभी से इस दिवस को मनाने का चलन शुरू हो गया और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को लगभग दुनिया के सभी देशो में मनाया जाने लगा।

इंटरनेशनल वीमेन डे 2021 की थीम

हर साल वीमेन डे की एक थीम रखी जाती है और आयोजन इसको ही ध्यान में रख कर प्लान किए जाते हैं। इस साल की इंटरनेशनल वीमेन डे  की थीम “Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world.” है।  चूकि बीता वर्ष सभी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था और इस टफ टाइम में भी महिलाये सभी के साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़ी रही है, डटी रही है तो ये उनके  सुखद भविष्य की कामना और हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहते हुए  किया गया है।

कैसे मनाया जाता है ये स्पेशल डे

इंटरनेशनल वुमन्स डे के दिन महिलाओं को मुख्य रूप से तरजीह दी जाती है। कई जगह अलग अलग प्रोग्राम का आयोजन होता है। सोशल मीडिया , न्यूज़ , मैगज़ीन्स आदि कुछ दिन पहले से ही वीमेन अचीवर को कवर करने लगती है उनके रोज़मर्रा के संघर्ष को भी बयां करती हैं। सभी जगह वीमेन डे ट्रेंड करता है। इस दिन घर हो या ऑफिस, सभी जगह महिलाओं को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए उन्हें उपहार और विशेष मेसेजेस भेजे जाते  हैं। व्हाट्स ऐप मैसेज और मेल के अलावा कुछ ऑफिसों में वुमन्स डे के दिन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है या फिर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। 

नारी ही जीवन का सार है क्योंकि इसमें ही निहित सृष्टि का आधार है !

इमेज इनपुट - गूगल इमेजेज