टूटे सपने : नपुंसक निकला पति, नवविवाहिता पहुंची थाने, पढ़ें सच छुपाने के लिए क्या-क्या करता था हरकते  

टूटे सपने : नपुंसक निकला पति, नवविवाहिता पहुंची थाने, पढ़ें सच छुपाने के लिए क्या-क्या करता था हरकते  

आगरा। अब वो दिन गए जब लड़कियां लोकलाज और अवोधपन के कारण कुछ बोल नहीं पाती थीं। अब यहीं लड़कियां अपने हक अपने भभिष्य को लेकर काफी संजीदा हैं। कभी-कभी कुछ खबरें आपको कुछ टाइम के लिए अचंभित करती हैं तो कुछ खबरें आँखें खोल देती हैं। एक ऐसी ही खबर यूपी के आगरा से आ रही है। जहां एक रेलवे अधिकारी की बेटी ने अपने ही पति पर ऐसे आरोप लगाए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस के अनुसार रेलवे अधिकारी की बेटी की शादी सात महीने पहले हुई थी। खबर बताती है कि अपने पति पर सुहागरात से ही पीड़िता को शक था, वही शक अब सच्चाई में तब्दील हो चुका है कि नवविवाहिता का पति नपुंसक है। जब मामला बढ़ा तो नवविवाहिता का उत्पीड़न भी किया जानें लगा, ऐसा लड़की ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है।

रात भर पति रहता था घर से बाहर

पीड़िता के अनुसार उसका पति अपना सच छुपाने के लिए रात भर घर से बाहर रहता है। इससे परेशान होकर जब पीड़िता फोन करती थी तो वह बात भी नहीं करता था। कहानी इतना ही नहीं है बल्कि अपनी कमी को छुपाने के लिए उल्टा ताने मारता है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल दिसंबर माह में हुई थी शादी 

रेलवे के अधिकारी सदर क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बेटी की शादी दिसंबर 2022 में बंगलूरू के एक युवक से की थी। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे। पीड़िता का कहना है कि सास ने स्त्री धन रख लिया। इसके बाद पति और सास ने कहा कि उन पर 40 लाख रुपये का ऋण है। यह रकम वो अपने पिता से लाकर दे, तभी घर में रखेंगे। मना करने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। 

बंगलूरू पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

इसके बाद पीड़िता मार्च में अपने पिता के पास आ गई। एक महीने बाद ससुराल गई। मगर, पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इस कारण वो किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। मगर, यहां भी पति परेशान करने लगा। इस कारण वो वापस आ गई। पुलिस कमिश्नर, बंगलूरू से ईमेल पर शिकायत की। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने आगरा में पुलिस आयुक्त से शिकायत की।