विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विश्वनाथ दरबार व संकटमोचन मंदिर में टेका मत्था

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विश्वनाथ दरबार व संकटमोचन मंदिर में टेका मत्था

वाराणसी सिटी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। वहीं संकटमोचन दरबार में हाजिरी लगाई। भोलेनाथ व भगवान हनुमान का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर परिवार और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कारिडोर की भव्यता निहारी और इसकी खुलकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि बाबा का कारिडोर सभी को आकर्षित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उनको मां गंगा ने बुलाया है। मां गंगा के बच्चे ने काशी विश्वनाथ कारिडोर को इतना भव्य दिव्य रूप देने का काम किया। इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और दर्शन-पूजन के बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।