जामुन खाने के इतने फायदे सुनकर आप हो सकते है हैरान, जानें हैल्थ एक्सपर्ट प्रीति से

जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। ये पेट दर्द, पेचिश, डायबिटीज, गठिया और डाइजेशन संबंधी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में बहुत काम आता है। एक्सपर्ट प्रीति शुक्ला के अनुसार डाइबिटीज़ में तो जामुन रामबाण का काम करता है....

जामुन खाने के इतने फायदे सुनकर आप हो सकते है हैरान, जानें हैल्थ एक्सपर्ट प्रीति से

फीचर्स डेस्क। सीजन जामुन का चल रहा है। अगर आप भारत में रहते हैं तो जामुन से जरूर वाकिब होंगे। यह भगवान का हमारे लिए बनाया गया एक खूबसूरत सा छोटा फल है। बता दें कि ये सिर्फ देखने में छोटा होता है लेकिन जामुन खाने के फायदे बड़े बड़े फलों से ज़्यादा हैं। यह गर्मियों का एक ऐसा फल है जिसमें बहुत सारे उपचार शामिल हैं और अनेकों लाभ भी हैं। जामुन का स्वाद मीठा होता है और साथ ही ये कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम भी कहा जाता है।  जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। ये पेट दर्द, पेचिश, डायबिटीज, गठिया और डाइजेशन संबंधी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में बहुत काम आता है। एक्सपर्ट प्रीति शुक्ला के अनुसार डाइबिटीज़ में तो जामुन रामबाण का काम करता है।   

नुट्रिएंट्स से भरपूर होता है जामुन

जामुन नुट्रिएंट्स से भरपूर फल है। यह एंटीऑक्सिडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड से भी भरा होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए बहुत से आवश्यक दूसरे नुट्रिएंट्स भी शामिल हैं, जैसे फाइबर, फोलिक एसिड, फैट, प्रोटीन, सोडियम, राइबोफ्लेविन, थायमिन, कैरोटीन, आदि। इसके औषधीय गुण प्राचीन काल में भी प्रचलित थे से और तब आयुर्वेदिक उपचारों में इसका बहुत उपयोग किया जाता था। उसी तरह आज भी बहुत से उपचारों में जामुन का उपयोग किया जाता है।  जामुन का इतिहास अगर देखा जाये तो इसको ज़माने से आयुर्वेदिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जामुन के स्वास्थ्य लाभ इतने हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। आइये देखते हैं कि जामुन के फायदे क्या क्या हैं और आप इनका फायदा कैसे उठा सकते हैं।

हीमोग्लोबिन काउंट में सुधार करता है

जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके हीमोग्लोबिन काउंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन में मौजूद आयरन ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन की वहन करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। जामुन खाने के फायदे ये भी हैं कि आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने पाती और इससे आप स्वस्थ रहते हैं।

डाइबिटीज़ रोकने में सहायक

जामुन के फायदे डाइबिटीज़ में बहुत होते हैं। जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए मधुमेह जैसी बीमारी का सामना कर रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। मधुमेह वाले लोगों को अपनी शुगर के कारण फलों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है। हालांकि आप डायबिटीज के लिए जामुन के फल का सेवन आसानी से कर सकते हैं। इस फल में एंटी-डायबेटिक गुण है , यह  शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, इंसुलिन सेन्सिटिविटी बढ़ाता है इसके अलावा इसके बीज में जंबोलना इंग्रेडिएंट है जो एंटी -डियाबेटिक है । शुगर में बार बार पेशाब आना और साथ ही ज़्यादा प्यास लगने की समस्या बहुत आम होती है। आप अपनी ब्लड शुगर और ग्लाइकोसुरिया को कम करने के लिए जामुन की छाल, बीज और पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि मधुमेह वाले लोग अपनी शुगर के लेवल को नियंत्रित करने के लिए रोज़ाना जामुन खा सकते हैं। इसके बीजों से बने पाउडर को टाइप -2 मधुमेह, इंसुलिन लेने वाले और जो इंसुलिन नहीं लेते हैं,दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। जामुन के फल के अलावा जामुन के पेड़ की छाल और पत्तियां भी डायबिटीज के इलाज में उपयोगी होती हैं।

दिल को स्वस्थ रखता है

जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरा होता है। ये न्यूट्रिएंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी कई बीमारियों और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं के खतरे को दूर रखने में जामुन का फल फायदेमंद होता है। जामुन आर्टरीज़ को भी हेल्दी रखता है।

 त्वचा को रखता है स्वस्थ

जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। स्किन के लिए जामुन बहुत हेल्दी होता है। जामुन में कसैले गुण भी होते हैं जो स्किन की हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह आपकी त्वचा को पिंपल्स, झुर्रियों, मुहासों और दाग-धब्बों से बचाता है। इसके अलावा जामुन में विटामिन सी भी पाया जाता है जिसमे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को नरम बनाने और इसके स्वास्थ में सुधार करने में सहायक होते हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन से स्किन फ्रेश रहेगी।

वजन घटाने में सहायक

जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यही कारण है कि जामुन वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर फल होने की वजह से जामुन पाचन के लिए भी बहुत बेहतर होता है। यही नहीं जामुन शरीर में वाटर रिटेंशन को भी कम करता है।

गैस्ट्रिक स्वास्थ्य में सुधार

जामुन के फायदे ही फायदे हैं। जामुन में ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके गुर्दे से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और उल्टी को रोकने में मदद करता है। फाइबर पाचन में सुधार करता है और कॉन्स्टिपेशन को दूर करने में सहायक होता है।

ओरल हेल्थ में सहायक

जामुन को एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। जामुन आपके ओरल हेल्थ को लाभ पहुंचा सकता है। यह आपके दांतों को इंफेक्शन और खराब बैक्टीरिया से बचाता है। जामुन मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जामुन मसूड़ों से निकलने वाले खून और इंफेक्शन को फैलने से रोकता है। आप जामुन की पत्तियों को सुखाकर और उनको पीस कर उससे ब्रश भी कर सकते हैं। अगर आपके गले में कोई समस्या है तो उसके लिए आप जामुन के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं और माउथ अल्सर / मसूड़े की सूजन के इलाज के लिए इससे कुल्ला भी कर सकते हैं।

संक्रमण को रोकता है

जामुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। यह आपको संक्रमण से बचने में मदद करता है। जामुन का फल मेलिक एसिड, गैलिक एसिड, टैनिन, ऑक्सालिक एसिड और बेटुलिनिक एसिड जैसे एसीड्स से भरा होता है। यही ऐसिड की प्रॉपर्टीस  शरीर में इन्फेक्शन होने से बचाते हैं।  

आँखों के लिए फायदेमंद

जामुन एक छोटा सा फल है लेकिन काम बड़े बड़े करता है। ये फल विटामिन सी से भरपूर है इसलिए ये आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपके शरीर में कनेक्टिव टिशूज़ को बनाने और उनको दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें आंखों के कॉर्निया में मौजूद कोलेजन भी शामिल है।  

 प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

जामुन खाने के फायदे प्रेग्नेंसी में भी होते हैं। जब आप गर्भवती होती हैं तो प्रसव की पूर्व देखभाल बहुत महत्वपूर्ण होती है। जामुन में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो न केवल माँ बल्कि आपके बच्चे के लिए भी सहायक होते हैं। हम आपको गर्भावस्था में जामुन से होने वाले लाभों के बारे में कुछ और बताएंगे। जामुन एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। ये मिनरल्स और विटामिन आपकी हड्डियों को मजबूत करते हैं और आपकी इम्युनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं।

गर्भवती होने पर आपको डायरिया या अल्सर की समस्या हो सकती है। जामुन इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। जामुन इन सभी लक्षणों को स्वाभाविक रूप से ठीक कर देता है। पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन आपको अतिरिक्त ऊर्जा देने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर होना आम बात है। जामुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। जामुन विटामिन ए से भरपूर होता है, जो बच्चे की दृष्टि के विकास के लिए एक आवश्यक न्यूट्रिएंट होता है। प्रेग्नेंसी में जामुन का हाई मैग्नीशियम कंटेंट समय से पहले प्रसव से बचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

बालों के लिए जामुन के फायदे

बालों के लिए भी जामुन खाने के फायदे हैं। जामुन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया का इलाज कर सकते हैं। यह टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है और स्वस्थ बालों को विकसित करने में मदद करता है। देखा आपने, जामुन खाने के फायदे कितने हैं। आप जानते हैं कि जामुन को ‘देवताओं का फल’ कहा जाता है। यह मिनरल्स, विटामिनों और नुट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो शरीर को कई तरह से मदद करता है। जामुन को अपने दैनिक आहार में शामिल करना आपके शरीर के लिए चमत्कारी हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि गर्मियों के सबसे अच्छे फलों में से जामुन एक है।

साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं

वैसे जामुन के सेवन से कुछ मामूली साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे बहुत अधिक जामुन का रस आपने पी लिया है तो उससे डायरिया हो सकता है। अगर आपको डाइबिटीज़ है तो जामुन खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह कर लेना अच्छा होता है। हालांकि जामुन का फल पूरी तरह से नैचरल है और इसमें कैलोरी भी कम होती है, इसलिए आमतौर पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। आप स्वस्थ रहिये और अपना ध्यान रखिये। 

Input By : Preeti shukla, Fitness Expert, Kanpur up.