Tips : अजवाइन पाचन से जुड़ें समस्याओं को करता है ठीक , पढ़ें सर्दियों में अजवाइन खाने के फायदे 

Tips : अजवाइन पाचन से जुड़ें समस्याओं को करता है ठीक ,  पढ़ें सर्दियों में अजवाइन खाने के फायदे 

हेल्थ डेस्क। अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अजवाइन में कई ऐसे कंपाउड्स भी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आपको बता दें कि अजवाइन में फाइबर, विाटमिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में अजवाइन को जरूर शामिल करना चाहिए। अजवाइन की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में आपको अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए। अजवाइन पाचन से जुड़ समस्याओं को ठीक करता है। इससे आपको गर्माहट मिलती है और अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में अजवाइन खाने के फायदे- 

 पाचन को दुरुस्त बनाए

सर्दी के मौसम में अकसर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो इसके लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व पाचन को दुरुस्त बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। अजवाइन खाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाए

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही अजवाइन में थाइमोल नामक कंपाउड भी पाए जाते हैं। सर्दियों में अजवाइन खाने से आप बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

सर्दी जुकाम में आराम दिलाए

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप सर्दी जुकाम से बचने के लिए अपनी डाइट में अजवाइन शामिल कर सकते हैं। दरअसल, अजवाइन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, तो सर्दी जुकाम का जोखिम भी कम हो जाता है। 

बॉडी का गर्म रखे

सर्दियों में हम सभी अपने शरीर को गर्म रखने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। आप चाहें तो बॉडी को गर्म रखने के लिए अजवाइन का सेवन भी कर सकते हैं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप रोजाना अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे आपका शरीर गर्म रहेगा। अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप रोजाना अजवाइन का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखे

सर्दियों में बीमारियां होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अजवाइन का सेवन करें।

सर्दी में अजवाइन कब खाएं?

आप सर्दियों के मौसम में किसी भी समय अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप सुबह-शाम या फिर रात के समय अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। या फिर अजवाइन के पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं। रोजाना अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल करके आप कई समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।