Women's Day Special: मिलिए इन लेडीज एंटरप्रेन्योर से, जिन्होंने खुद लिखी अपनी जीत की दास्तां

जब से टीवी जगत में शार्क टैंक इंडिया आया है तब से वो दर्शकों के मन में छाया है। जो शार्क्स उसमें दिखाए गए है उसमे तीन तो लेडीज एंटरप्रेन्योर ही है। यहां तक पहुंचना आसान नहीं था, जानिए उनके संघर्ष की कहानी….

Women's Day Special: मिलिए इन लेडीज एंटरप्रेन्योर से, जिन्होंने खुद लिखी अपनी जीत की दास्तां

फीचर्स डेस्क। वैसे आज के इस युग में औरतों का हर क्षेत्र में बोल बाला है। अब कोई ये नहीं कह सकता कि औरत सिर्फ घर संभाल सकती है।आज औरतें बड़ी बड़ी कंपनियां भी उतनी ही बखूबी से संभाल रही है, जितना की घर परिवार और बच्चे। यकीन नहीं आता तो इन लेडी एंटरप्रेन्योर से मिलिए, जिन्होंने खुद लिखी अपनी जीत की कहानी। आज ये लेडीज बड़ी बड़ी कंपनी को संभाल रही है, उनकी ओनर है। और करोड़ों, अरबों का टर्न ओवर दे रही है उनकी कंपनी। तो आइए जानते है ऐसी ही तीन दबंग लेडीज के बारे में।

 विनीता सिंह

विनीता सिंह को आज हर कोई जानता है। विनीता के इंस्टा में ढेरों फॉलोअर्स है। विनीता आज शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ और सह संस्थापक है। यहां तक पहुंचना सहज नहीं था। इसके लिए उन्होंने एक करोड़ की जॉब का ऑफर ठुकराया है। विनीता का सपना कुछ और ही था। आज विनीता की शुगर कॉस्मेटिक कंपनी दुनिया की बड़ी ब्रांड्स में से एक है। विनीता TEDx की अध्यक्ष और IIT मद्रास IIM अहमदाबाद की पूर्व स्टूडेंट है। पढ़ाई पूरी करने के बाद विनीता ने अपना खुद का बिजनेस करने का विचार किया और विनीता ने अपना पार्टनर बनाया अपने दोस्त कौशिक मुखर्जी को। जो कि आज उनके जीवन साथी भी है। आज इनकी कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर है। विनीता ने शार्क टैंक इंडिया के शो में पर एपिसोड 5 लाख रुपए लिए है।

 नमिता थापर

नमिता आज के टाइम की फेमस बिजनेस वूमेंस में से एक है। नमिता एमक्योर फर्मास्यूटिकल्स लिमिटेड जो कि इंटरनेशनल दवा कंपनी है उसकी सीईओ है। इसके साथ ही नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाल रही है। नमिता ने ग्रेजुएशन पुणे से की और सीए की डिग्री भी हासिल की। पढ़ाई के बाद नमिता ने अमेरिका में बिजनेस के गुण सीखे। कुछ सालों बाद जब नमिता ने बिजनेस के गुण सीख लिए तब वो वापस इंडिया लौटी। आज नमिता करोड़ों की मालकिन है। अपने हसबैंड और बच्चों संग नमिता अपनी सभी जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही है। नमिता ने शार्क टैंक इंडिया के शो में पर एपिसोड 8 लाख रुपए लिए है।

 गज़ल अलघ

गज़ल अलघ मामाअर्थ ब्यूटी ब्रांड की फाउंडर है। गज़ल ने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की। गज़ल ने 2011 में शादी की और अपने पति वरुण अलघ के साथ 2016 में मामाअर्थ की स्थापना की। उनको अपने बिजनेस को सेटल करने में शिल्पा शेट्टी ने फंड किया था और शिल्पा उनके प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बन गई है। गज़ल को 100 परसेंट केमिकल फ्री शिशु उत्पाद बनाने का विचार तब दिमाग में आया जब को पहली बार मां बनी थी। आज ग़ज़ल अपनी काबिलियत के दम पर टॉप 10 बिजनेस वूमेंस में से एक है। क्योंकि गज़ल की सोच अलग थी उन्होंने ऐसे प्रोडक्ट बनाने की ठानी जिसे हर मां को जरूरत है। अब उनकी कंपनी केमिकल फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बना रही है। आज ग़ज़ल 20 मिलियन की मालकिन है और दूसरे बच्चे की मां भी बनने जा रही है। बिजनेस और घर परिवार दोनों में अच्छा तालमेल बैठा रही गज़ल सोशल मीडिया में भी खूब एक्टिव रहती है।

 तो आपने जाना न कि एक महिला कैसे अपने परिवार के साथ साथ एक सफल बिजनेस वूमेन की भूमिका भी निभा सकती है।