Welcome 2024 : जानें, साल 2024 में आपका रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में आएंगी कोई रूकावटे

यहां लव राशिफल में आप जानेंगे कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार बढ़ेगा या प्रेम में रुकावटें आएंगी। साथ ही जानिए वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा या मनमुटाव हो सकते हैं...

Welcome 2024 : जानें, साल 2024 में आपका रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में आएंगी कोई रूकावटे

फीचर्स डेस्क। लव राशिफल 2024 (Love Horoscope In Hindi / Love Life Rashifal): लव राशिफल में चंद्र की गणना पर आधारित प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो चलिए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का साल 2024 में आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं...

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 में कुछ विवादों के बाद लव लाइफ सामान्यत स्तर पर आएगी। इसका कारण इनका स्वभाव से जल्दी घुलने-मिलने और समझदार होने का रहेगा। ये अपने जीवनसाथी के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे।

वृषभ राशि

स्वभाव से मधुर बोलने वाले और दूसरों की सहायता करने वाले इन राशि के जातकों के लिए साल 2024 में लव लाइफ अत्यंत विशेष रहेगी। इस दौरान ये अधिक महत्वाकांक्षी न होकर अपने आसपास का माहौल खुशनुमा बनाए रखेंगे।

मिथुन राशि

स्वभाव से मिलनसार और बौद्धिक प्राणी होने के बावजूद साल 2024 में अपने साथी से किसी बात पर विवाद की संभावना है, लेकिन समय रहते बातचीत से परेशानियां सुलझ सकतीं हैं। ये बहुत ज्यादा तर्क-वितर्क करने के कारण होगा। वैसे विश्वास के मामले में आप इन पर आंखे बंद करके भरोसा कर सकते हैं।

कर्क राशि 

इन राशि के जातक अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं और उनके लिए खुद की सपने भी पीछे छोड़ देते हैं। इनकी साल 2024 में इनकी लव लाइफ अत्यंत उच्च स्तर पर रहेगी। इनका स्वभाव खुशनुमा और अच्छा रहेगा।

सिंह राशि 

चेहरे और शरीर से सुंदर इस राशि के जातकों का ज्योतिष के अनुसार (Jyotish Tips) मन भी सुंदर होता है। इनकी अपनी आदतों के चलते साल 2024 में अपने साथी से कुछ विवाद होने की संभावना है।

कन्या राशि 

स्वभाव से सिंपल ये जातक अपने जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जिस कारण जीवनसाथी को तरक्की मिलती दिख रही है। साल 2024 में भी ये अपने पार्टनर का पूरा साथ देंगे।

तुला राशि 

अन्तर्मुखी और शर्मीले स्वभाव के इन जातकों को आमतौर पर बन-ठनकर रहना पसंद होता है और ये अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं। ये सामान्यत: किसी को धोखा नहीं देते, लेकिन साल 2024 में इन्हें धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

मानसिक रूप से मैच्योर इस राशि के जातक इस सााल अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करेंगे। जो इनके साथी के लिए सौभाग्य की तरह होगा, लेकिन साल 2024 में किन्हीं विशेष स्थितियों के बीच ये कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे साथी को दुख होगा।

धनु राशि 

हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाने वाले इस राशि के जातक जिस भी रिश्ते में रहेंगे वह विशेष होगा साथ ही ये उसे बहुत ही बेहतर ढंग से निभाएंगे। साल 2024 में जिनका भी इस राशि का साथी होगा वो खुद का सौभाग्य वाला मानेगा।

मकर राशि

कभी संकट में अपने दोस्तों को अकेला नहीं छोड़ने वाले इस राशि के जातक हमेशा जीवनसाथी के साथ खड़े रहेंगे। साल की शुरुआत में इन्हें कुछ दुख हो सकता है, लेकिन समय और सच का साथ देते हुए ये उसे सह लेंगे। जहां तक जीवनसाथी की बात है तो ये साल इनके लिए बेहद खास रहने वाला है।

कुंभ राशि 

स्वभाव से मेहनती और दूसरों का ध्यान रखने वाले ये जातक साल 2024 में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे। लेकिन इन्हें अपने कर्मों के कारण कहीं बाहर से सहायता मिलगी। ये जहां जाएंगे अपनी जगह बना लेंगे। साल 2024 इनकी लव लाइफ में कुछ परेशानी लाता दिख रहा है।

मीन राशि

अपनी मनमर्जी के मालिक इस राशि के जातकों से उलझना किसी के लिए भी ठीक नहीं रहेगा, रिश्तों के मामले में ये जिद्दी नहीं होते। साल 2024 में इनके साथियों को कभी कभी इनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इनकी नाराजगी के समय उचित होगा कि इनकी बात मान ली जाए। ऐसे में यह एक अच्छी रिलेशनशिप मेंटेन करेंगे।