क्या आप अपने लहंगे लुक्स को लेकर कन्फ्यूज्ड है,तो लीजिए आइडिया टीवी एक्ट्रेस हिना खान से और दिखे स्टाइलिश

घर में कोई खास मौका आने वाला होता है तो प्लानिंग हम कई महीने पहले से करना स्टार्ट कर देते है। अगर आप भी सोच रही है कि किस टाइप का लहंगा आप कैरी करें कि लोगों की नजरें आप पर से हटे ही ना तो हिना खान के इन लुक्स से आइडिया ले सकती है….

क्या आप अपने लहंगे लुक्स को लेकर कन्फ्यूज्ड है,तो लीजिए आइडिया टीवी एक्ट्रेस हिना खान से और दिखे स्टाइलिश

फीचर्स डेस्क। टीवी जगत का जाना माना नाम है हिना खान। इनके सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का हर कोई दीवाना है। जितनी खूबसूरत ये दिखती है उतनी ही शानदार ये एक्टिंग करती है। बिग बॉस में भी हिना खान को देखा गया था और ये बहुत चर्चा में भी रही थी। वैसे इनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए ही लोग इनको नहीं चाहते बल्कि लोग है इनकी स्टाइल के भी फैन। हिना चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहने या फिर ट्रेडिशनल ड्रेस सभी में हिना अपना जलवा बिखेरती नजर आती है। हिना को इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस बहुत पसंद है । खासकर के लहंगा उनका फेवरेट है। अगर आप भी कुछ टाइम बाद किसी करीबी के फंक्शन का हिस्सा बनने जा रही या फिर आपकी शादी कुछ महीनों में होने वाली है तो आप हिना की इन स्टाइल्स से आइडिया ले सकती है। यकीनन आपको ये लुक्स जरूर इंप्रेस करेंगे।

येलो लहंगा लुक

आप हिना खान का ये येलो लहंगा लुक देखिए। कितनी स्टनिंग लग रही है। ये लुक हल्दी फंक्शन के लिए एक दम परफेक्ट लुक है। हिना ने हैवी चोकर पहना हुआ है और एक हाथ में हेवी बैंगल पहनी है। दूसरा हाथ खाली है पर उनका ये स्टाइल बहुत अट्रैक्टिव लग रहा है। आप हिना का ये लुक रीक्रिएट कर सकती है। आपको इस लुक में मेकअप लाइट ही रखना है। और आप चाहे तो अपने बाल खुले रखे या मेसी ब्रेड बनाकर उन्हें फ्लावर्स से कवर करें। उनका ब्लाउज का स्टाइल भी बहुत यूनीक है। इससे ट्रेडिशनल लुक को आप फ्यूजन मोड़ दे सकती है।

क्या गीता मां ने कर ली है शादी? इसे भी पढ़े: क्या गीता मां ने कर ली है शादी? जानिए पूरा सच

स्काई ब्लू लहंगा लुक

स्काई ब्लू लहंगा पहने हुए हिना खान का ये लुक बहुत वाइब्रेंट लग रहा है। हिना ने लहंगे में हाई नेक चोली को पहना हुआ है जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। चोली में एंब्रॉयडरी बहुत डिसेंट लुक दे रही है। कॉटन साटन का ये लहंगा किसी भी लाइट और डे फंक्शन के लिए परफेक्ट चॉइस है।हाई नेक ब्लाउज अगर बनवा रही है तो सिर्फ लॉन्ग ईयररिंग ही कैरी करे। साथ ही अगर बालों को स्ट्रेट रखेंगी तो बहुत ही सोबर लुक लगेगा आपका। अगर इसमें हॉटनेस का तड़का लगाना है आपको तो आइज को दीजिए स्मोकी लुक।

ब्लैक लहंगा लुक

ये लुक हिना का एक दम बिंदास और किलर लुक है। ब्लैक कलर अधिकतर सभी लेडीज का फेवरेट होता है। इस कलर की खास बात ये है कि इस कलर के साथ आपको ज्यादा डार्क मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती। ब्लैक कलर के लहंगे में आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कीजिए। और हाथों में ब्लैक मेटल की चूड़ियां। यकीन मानिए संगीत की रात के लिए आपका ये लुक लोगों के दिलों में कहर ढाएगा। ध्यान रखिएगा कि इस लुक में आपका मेकअप ज्यादा बोल्ड न हो। आप इसमें जूडा बना सकती है।

डार्क ग्रीन लहंगा लुक

इस लुक में हिना बहुत ही बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लग रही है। हिना ने ऑफ शोल्डर फुल एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना है। साथ ही चोकर से अपने लुक को एनहांस किया है। हिना के इस लुक का हाईलाइट है इनका आईज मेकअप। इन्होंने आईज मेकअप पर फोकस करते हुए अपने लुक को एक्सप्लोर किया है। ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनते हुए एक हाथ में बस ब्रेसलेट पहना है। उनका ये लुक मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट आइडल लुक है।

रेड लहंगा लुक

ये लुक हिना का सबसे ज्यादा खूबसूरत लुक है। अगर आप भी वुड बी ब्राइड है तो हिना के इस लुक से आइडिया ले सकती है। हिना का सोलह श्रृंगार वाला ये लुक किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है। हिना ने प्योर मारवाड़ी लुक में खुद को सजाया है। ड्रेस से लेकर ज्वेलरी और अन्य एसेसरीज भी हिना को फुल राजस्थानी मारवाड़ी दुल्हन का लुक दे रही है। हाथों में हिना ने चूड़ा पहना है। और चुन्नी को सर से ओढ़ा है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।

आपको हिना के ये दिलकश लहंगा लुक कैसे लगें। आप भी ट्राई करें आने वाले फंक्शन में ये लहंगा डिजाइन, यकीन मानिए आप पार्टी का हाईलाइट बन जाएंगी। और लोग आपके आउटफिट्स से इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

picture credit:Google