प्लस साइज गर्ल्स भी पहन सकती है वेस्टर्न ड्रेस, एक बार नजर डाले लाफ्टर क्वीन भारती के इन लुक्स पर

अक्सर मोटी लड़कियां वेस्टर्न ड्रेस पहनने में कतराती है। उनको ये लगता है कि वो इन ड्रेस में स्मार्ट नहीं लगेंगी। ऐसा बिल्कुल नहीं है अगर आप भी ऐसा सोचती है तो लाफ्टर क्वीन भारती के इन लुक्स को देखें।आपकी राय बदल जायेगी...

प्लस साइज गर्ल्स भी पहन सकती है वेस्टर्न ड्रेस, एक बार नजर डाले लाफ्टर क्वीन भारती के इन लुक्स पर

फीचर्स डेस्क। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को कौन नहीं जानता। वो जितना ज्यादा ऑडियंस को हंसाती है ।उतनी ही ज्यादा रियल लाइफ में भी खुशमिजाज है। उन्होंने कभी अपने मोटे होने पर शर्म महसूस नहीं की। बल्कि अपने इसी रूप को उन्होंने एक्सेप्ट किया और लोगों के दिल में जगह बनाई। भारती का मानना है आप जैसे है वैसे ही खुद को स्वीकार करो और खुद से प्यार करो। अगर आप भी अपने प्लस साइज को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं है। तो भारती के इन स्टाइलिश लुक्स से आइडिया ले सकती है और अपनी दबी इच्छा को पूरा कर सकती है।

रेट्रो लुक

भारती हेल्दी होने के बावजूद भी नए लुक ट्राई करने से नहीं कतराती। वो हमेशा कुछ नया ट्राई करती है और बहुत अट्रैक्टिव भी लगती है। भारती की ये रेट्रो लुक वाली ड्रेस आपको देगी एक अलग लुक। आप इस पर हाई हील्स की जगह शूज ट्राई करें। कुल लुक के साथ आपको कंफर्टेबल भी लगेगा। आप इसमें शॉर्ट इयररिंग कैरी कर सकती है।

शाइनिंग  आउटफिट

अगर आप किसी पार्टी में जाने का सोच रही है और समझ नही आ रहा कि क्या पहने तो आप भारती की ये शाइनिंग ड्रेस ट्राई कर सकती है। ये आपको अलग लुक तो देगी ही साथ ही इसके साथ मैचिंग शाइनी शूज आपको परफेक्ट लुक देंगे।

सीक्वेंस ड्रेस

अगर आप किसी नाइट पार्टी को ज्वाइन करने वाली है तो भारती की इस सीक्वेंस ड्रेस को अपनी स्टाइल का हिस्सा बनाइए। ये बहुत सुंदर लुक देगी आपको। आप चाहे इसमें बाल खुले रखे या पोनीटेल बनाएं।दोनो ही स्टाइल आप पर सूट करेंगी। साथ में लॉन्ग ईयररिंग आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

ब्लैक आउटफिट

ब्लैक कलर एक ऐसा कलर है जो सभी पर सूट करता है। अगर आप कहीं घूमने फिरने जा रही है या आपको कैजुअल लुक चाहिए तो आप भारती की इस ब्लैक ड्रेस से आइडिया ले सकती है। प्लस साइज की लेडीज के लिए ब्लैक कलर परफेक्ट चॉइस है। आप अगर इसमें स्पोर्टी लुक पसंद करती है तो आप स्नीकर पहन सकती है।

शॉर्ट्स

प्लस साइज की लेडीज शॉर्ट्स पहनने में बहुत घबराती है। उनको लगता है कि वो शॉर्ट्स में अच्छी नहीं लगेंगी। ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप भारती का ये लुक देखिए।भारती बहुत कंफर्टेबल होकर शॉर्ट्स पहनती है। आप थोड़े लूज शॉर्ट्स पहनिए साथ में लूज टी शर्ट और उसके साथ फ्लैट शूज पहने। चंकी ज्वैलरी आपके इस लुक को और स्टाइलिश बना देगी।

साड़ी

साड़ी एक ऐसा परिधान है जो चाहे किसी भी साइज की लेडी पहने एक डीसेंट लुक देती है। आप भी किसी फैमिली फंक्शन या ट्रेडिशन को फॉलो करना चाहती है तो बनारसी साड़ी विथ कंट्रास्ट ब्लाउज पहनें। साथ ही जुड़ा बनाएं । बहुत सुंदर दिखेंगी आप। गोल्ड की ज्वेलरी पहने और सुंदर बैली या चप्पल के साथ थोड़ी नजाकत भी दिखाएं। लोग आपके फैन न हो जाए तो कहना।

लॉन्ग ड्रेस

लॉन्ग ड्रेस भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपके बॉडी शेप पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं जाता। अगर आप भारती का ये  गाउन वाला लुक देख रही है तो इसमें भारती कितनी खूबसूरत लग रही है। आप भी ऐसा गाउन किसी नाइट पार्टी के लिए ट्राई कर सकती है। अपने लुक को और परफेक्ट दिखाने के लिए लॉन्ग ईयररिंग पहने। साथ ही बालों को खुला छोड़ दे।

आपने देखे न कि प्लस साइज वूमेन भी कैसे स्मार्ट लग सकती है और पहन सकती है वेस्टर्न आउटफिट भी। इन सभी ड्रेसिंग आइडियाज के साथ जरूरी है खुद पर कॉन्फिडेंस होना। आप अगर कॉन्फिडेंस के साथ कोई भी ड्रेस पहनेंगी साथ ही वो आपको कंफर्टेबल भी लगती है तो आप हमेशा खूबसूरत लगेंगी।


picture credit :google