क्राउन पेजेंट ग्लोबल अवार्ड 2021 से विभिन्न क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित

क्राउन पेजेंट ग्लोबल अवार्ड 2021 से विभिन्न क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित
क्राउन पेजेंट ग्लोबल अवार्ड 2021 से विभिन्न क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित

फीचर्स डेस्क। भागदौड़ की भरी जिंदगी में महिलाएं अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाती हैं। अब ऐसे में छोटी मोटी बीमारी हो जाए तो वह बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती हैं. एक ऐसी ही समस्या आजकल की महिलाओं में बढ़ती जा रही है जिसे स्तन कैंसर का नाम दिया गया है. इसी विषय को लेकर LA ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम के स्थित Ramada Wyndham होटल में किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया, जो लोग महिलाओं के विकास एवं उनकी समृद्धि के साथ साथ एक अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, वैश्विक मानवीय शांति पुरस्कार, वैश्विक सद्भावना राजदूत पुरस्कार ,वैश्विक सशक्तिकरण राजदूत और वैश्विक फिटनेस पुरस्कार आदि पुरुस्कार से  नवाजा गया। वहीं महिलाओं को सुश्री फिट अवार्ड, श्रीमती फिट अवार्ड ,सुश्री प्लस अवार्ड ,श्रीमती सुडौल पुरस्कार, आदि सम्मान दिए गए ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि HE Mr MOE Kyaw Aung ,Ambassador Myanmar , Guest of honour , Mrs. Sudesh Chadha  ,Dr. Udit Raj Sir Ex IRS Ex MLA ,Dr Seema Raj, Principal Income Tax ,Ms Geetika Chadha Director Group M, आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाए।

LA ग्लोबल फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्षता डॉ मीनाक्षी साहनी ने बताया कि वो स्त्री के कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं, साथ ही साथ महिलाओं से जुड़ा कोई भी कार्यक्रम हो या कोई भी जागरूकता अभियान हो, वह कभी पीछे नहीं हटती. इसी के चलते आज उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित किया है क्योंकि महिलाएं अपने शरीर की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती हैं. वह दिन-रात एक करके अपने परिवार को मजबूत बनाने में लग जाती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए एक जागरूकता अभियान के साथ उन सभी महिलाओं को सम्मान किया गया है जो महिलाएं अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी आगे बढ़ाती हैं। इस कार्यक्रम में LA ग्लोबल फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष सुरेश चड्डा व गीता चड्ढा एवं डॉक्टर चेतना अग्रवाल, डॉक्टर शैली पराशर, बीना मालजी, शिखा चक्रवती आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इवेंट ने महिलाओं और पुरुषों को उनके कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार देने वालों में शामिल थे डॉ. चेतना अग्रवाल, मिस मंदाकिनी छबी पाटिल, स्वाति हनमघर, पल्लवी तवरे,  चैताली हिमांशु जावेरी, नीरू चोपड़ा, प्राची वी रायज़ादा, मेघा सिंह, सीमा वर्मा, डॉ. मीनू वालिया, डॉ. शेली पराशर, सारिका सामंत, पूनम नागपाल,  शालिनी गोयल, अश्विनी जठर, रूबी शर्मा, खुशी चावला, गीता नागराज, डॉ। रूपक मैथ्यू डेविड, आरती पाठक आदि सम्मानित किया गया।

 ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पर दो सत्रों में पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसे डॉ। चेतना अग्रवाल और डॉ. शेलि पाराशर ने संचालित किया।