Holi Special: इस होली पड़ रही है चार छुट्टियां तो सेलिब्रेट कीजिए होली इन शहरों में

होली में लगातार चार छुट्टियां है। स्कूल ऑफिस सब बंद रहेंगे। तो क्यों न इस बार होली को और खास बनाएं, उन जगहों में घूमकर जहां की होली देश ने ही नहीं विदेशों में भी फेमस है।

Holi Special: इस होली पड़ रही है चार छुट्टियां तो सेलिब्रेट कीजिए होली इन शहरों में

फीचर्स डेस्क। होली बस आ ही गई समझिए। हर बार आप होली में खेलते है अपने दोस्तों के साथ, अपने परिवार के साथ। इस बार तो होली पे लगातार आ रही है चार छुट्टियां तो क्यों न आप इनमे से किसी भी एक सिटी में जाकर वहां की ट्रेडिशनल होली देखें। जो होली आपने अब तक टीवी पर देखी और अखबारों में पढ़ी है वो जब आप सामने देखेंगे तो उसका आनंद ही कुछ और होगा। ऐसी होली आप जीवन भर याद रखेंगे। तो इस आर्टिकल में हम आपको आइडिया दे रहे है कि आप किन सिटीज में जाकर होली एंजॉय कर सकते है।

बृज की होली

यूपी की बृज की होली देश क्या विदेश में भी चर्चित है। स्पेशली लोग होली में बृज की लट्ठमार होली देखने जाते है। आपको वहां विदेशी सैलानी खूब देखने को मिलेंगे। अगर आप होली के फुल मूड में है तो इस बार बृज की होली जरूर एंजॉय कीजिए।

काशी की होली

यहां पर होली का त्यौहार शुरू हो जाता है शिवरात्रि से ही। भाई भोले बाबा की नगरी है तो भोलेनाथ के साथ होली खेलना तो बनता ही है ना। रंग एकादशी के दिन शिव पार्वती की प्रतिमा निकाली जाती है और इस दिन भोलेनाथ की भस्म से होली खेली जाती है।

इसे भी पढ़ें :- Holi Special: ठंडाई बिना होली है अधूरी,इस होली घर पर बनाइए ठंडाई इंस्टेंट प्रीमिक्स की मदद से

कोड़े वाली होली

राजस्थान के गंगानगर में भाभी देवर की होली बहुत फेमस है। देवर भाभी को रंग लगाते है और भाभी देवर की पीठ पर कोड़े मारती है। इस होली के भी अपने मजे है। भाभी देवर की छेड़खानी देखकर दिल खुश हो जाता है।

डोलची मार होली

राजस्थान के बीकानेर की डोलचिमार होली नहीं देखी तो क्या देखी। बीकानेर में वैसे तो होलाष्टक लगते ही होली खेलने लग जाते है पर होली के चार दिन पहले यहां डोलची मार होली बहुत खेली जाती है। रम्मतो का दौर दस दिन से चलता है जिसमे होती है खूब मस्ती और हसीं ढिढोली।

फूलों की होली

मथुरा में होली कई तरह की मनाई जाती है। होली के एक दिन पहले यहां खेली जाती है फूलों से होली। द्वारकाधीश मंदिर में कई तरह के सुगंधित फूलों से मनाई जाती है फूलों की होली। इस होली को खेलकर आपका मन आंनद मय हो जायेगा। होली के दो दिन बाद यहां गुलाल से होली खेली जाती है, जहां विधवाएं होली खेलती है। 

इस होली आप भी अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाएं और इस साल होली मनाइए इन शहरों में।

picture credit:google, imagesbazaar.com