केले और दूध को एक साथ लेना क्या हेल्थ के लिए ठीक है? पढ़ें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

अक्सर लोग केले को दूध में मिलाकर, बनाना शेक बनाकर पीते हैं और इसे हेल्दी मानते हैं लेकिन क्या यह वाकई हेल्दी है? इस बारे में एक्सपर्ट की राय जानते हैं...

केले और दूध को एक साथ लेना क्या हेल्थ के लिए ठीक है? पढ़ें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

फीचर्स डेस्क। केला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, दूध में मौजूद न्यूट्रिशन्स के कारण, इसे सम्पूर्ण आहार माना जाता है। केले में मौजूद विटामिन्स, आयरन और फाइबर के कारण इसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और यह शरीर में मौजूद कई तरह की कमियों को भी दूर करता है। वहीं, दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आज के समय में फ्रूट शेक या स्मूदीज काफी चलन में है। ऐसे में बनाना शेक को काफी लोग नाश्ते में पीना पसंद करते हैं।  लेकिन क्या वाकई केले और दूध को साथ लेना एक हेल्दी कॉम्बिनेशन है या फिर नहीं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हमें डाइटीशियन विनीता सिन्हा दे रही हैं।

केले और दूध को साथ लेना कितना सही?

अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी बनाना शेक से करती हैं, या फिर केले और दूध को साथ लेना हेल्दी ऑप्शन मानती हैं तो आपको एक्सपर्ट की राय जरूर जाननी चाहिए। केले में नेचुरल मिठास पाई जाती है और यह काफी क्रीमी होता है। वहीं, दूध में जरूर न्यूट्रिशन्स भरपूर होते हैं। ऐसे में इन दोनों को साथ मिलाकर स्मूदी बनाना काफी लोग पसंद करते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो पोस्ट-वर्कआउट (वर्कआउट के वक्त गलतियां) यह ड्रिंक अच्छी होती है। अगर आप इन दोनों को साथ में लेते हैं, तो शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स का इनटेक बढ़ता है।

यह भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों के लिए लोबिया है फायदेमंद, जाने क्या कहती हैं डायटीशियन एक्सपर्ट विनीता

इन बातों का रखें ध्यान

विनीता सिन्हा का कहना है कि अगर आप केले को दूध के साथ लेती हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, केले और दूध को अगर आप साथ लेती हैं तो यह पेट में मौजूद अग्नि को बुझा सकती है जो डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए जिम्मेदार होती है। इस अग्नि के बुझने से डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है और खाना हजम होने में मु्श्किल हो सकती है। आयुर्वेद में इस फूड कॉम्बिनेशन को टॉक्सिक माना जाता है। फलों और लिक्विड को एक साथ लेने की आयुर्वेद में मनाही है। इससे शरीर के और फंक्शन्स पर भी असर पड़ता है।

यह है सही तरीका

केले और दूध को अलग-अलग लेना ही बेहतर माना जाता है। दोनों को अलग-अलग लेना ही सही है। केले और दूध को एक साथ लेने के बजाय, इनके बीच में कुछ अंतर रखना चाहिए।