अगर आप भी लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो जानें, डॉ अशोक से इसके फायदे

कई बार लोग किसी अच्छे एक्सपर्ट से ट्रीटमेंट नहीं लेते हैं जिससे इसके नुकसान भी होता है। बता दें कि चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल...

अगर आप भी लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेना चाहते  हैं तो जानें, डॉ अशोक से इसके फायदे

हेल्थ डेस्क। आजकल हर सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है। ऐसे में लोग आए दिन कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा ले रहें हैं। वहीं, समय के साथ तकनीक की प्रगति भी खूब हुई है। जिससे यह सब काफी आसान हो गया है। हलाकि इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। लोग शरीर पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए तमाम तरह के उपायों को अपनाते हैं खासतौर महिलाएं। जैसे- पैर, चेहरे समेत शरीर के कई अंगों पर लोग बाल होना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। फिर अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक आजकल बेस्ट ऑप्शन बन गया है। दरअसल, लेजर तकनीक के हेल्प से बॉडी पर मौजूद बालों को हटाने की प्रक्रिया बहुत आसान है इसलिए काफी लोग इसका सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार लोग किसी अच्छे एक्सपर्ट से ट्रीटमेंट नहीं लेते हैं जिससे इसके नुकसान भी होता है। बता दें कि चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल (Laser Hair Removal in Hindi) फायदेमंद तो है लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। आइये जानते हैं शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक के फायदे...

लेजर हेयर रिमूवल के फायदे 

फ़ेस और बॉडी के अन्य भाग में मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल तकनीक बहुत उपयोगी मानी जाती है। यह कॉस्मेटिक प्रक्रिया बहुत ज्यादा सरल और प्रभावी मानी जाती है। लेजर तकनीक से बालों को हटाने के लिए लेजर किरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान एक लेजर किरण निकलती है जो बालों के पिग्मेंट (मेलेनिन) द्वारा अवशोषित कर ली जाती हैं। इस दौरान हमारी स्किन के भीतर मौजूद हेयर फॉलिकल्स को नष्ट करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। शुरुआत में बालों को हटाने के लिए आपको एक से ज्यादा बार इसका इस्तेमाल करना पड़ सकता है। ओरजिन क्लिनिक के डॉक्टर अशोक गुंड के मुताबिक लेजर हेयर रिमूवल के फायदे इस प्रकार से हैं।

  1. लेजर तकनीक से बालों को हटाने की प्रक्रिया काफी सरल होती है और इसमें आपको विशेष मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।
  2. लेजर हेयर रिमूवल काफी सरल और दर्दरहित प्रक्रिया है।
  3. गोरी स्किन वाले लोगों के लिए लेजर हेयर रिमूवल बहुत उपयोगी होता है।
  4. अन्य प्रक्रिया की तुलना में लेजर हेयर रिमूवल में समय भी कम लगता है।
  5. लगभग 3 से 5 बार में लेजर हेयर रिमूवल आपके शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटा देता है।
  6. अन्य पार्लर की हेयर रिमूवल वक्सिंग के मुक़ाबले में लेझर तकनीकी से हेयर रिमूवल  काफी सेफ और फायदेमंद साबित हुआ है। 

लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान 

लेजर हेयर रिमूवल की प्रक्रिया काफी सरल और फायदेमंद होती है। इस प्रक्रिया में आपके शरीर पर मौजूद बाल आसानी से खत्म हो जाते हैं। आमतौर पर लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान बहुत कम होते हैं। लेकिन आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से नहीं कराया है तो काफी नुकसान भी हो सकता है। लेजर हेयर रिमूवल करने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं जिनका ध्यान जरूर रखना चाहिए।

  1. लेजर हेयर रिमूवल की प्रक्रिया में आपकी स्किन पर लाली और जलन की समस्या हो सकती है। यह समस्या कुछ ही दिनों के लिए होती है और अपने आप ही ठीक हो जाती है। हर व्यक्ति की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है और हर लोगों को इसका रिएक्शन अलग-अलग हो सकता है।
  2. कुछ लोगों को प्रभावित क्षेत्र में त्वचा की पपड़ी की समस्या हो सकती है। यह आमतौर पर एक छोटी सी समस्या है।

लेजर हेयर रिमूवल थेरेपी शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए काफी प्रभावी मानी जाती है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    चेहरे पर ज्यादा बाल आने का कारण

    वैसे तो महिलाओं में जींस की वजह से चेहरे और शरीर पर ज्यादा बाल उगने लगते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे कोई बीमारी भी जिम्मेदार हो सकती है।

    पीसीओएस

    महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा बाल होने के ज्यादातर मामलों में पीसीओएस या पीसीओडी बीमारी मुख्य कारण होती है। इस बीमारी में शरीर में सेक्स हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है जिससे चेहरे पर अनचाहे और अतिरिक्त बाल उगने लगते हैं।

    एन्जाइम की कमी

    महिलाओं के शरीर में एन्जाइम की कमी की वजह मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन की शरीर में अधिकता होने लगती है जिस कारण चेहरे और शरीर पर हद से ज्यादा बाल उगने की समस्या होने लगती है।

    हाइपरट्राइकोसिस

    इसे वेयरवोल्फ सिंड्रोम भी कहते हैं और यह कई बीमारियों की वजह से भी हो सकता है, जैसे- हाइपोथायराइडिज्म, ऐक्रोमेगाली (शरीर में ग्रोथ हार्मोन की अधिकता), कुपोषण और एचआईवी. हाइपरट्रिकोसिस की वजह से नाक के टिप और कान के पास ज्यादा बाल उगने लगते हैं.