वर्ष 2021 की सबसे सुपर हिट फिल्में ये रही, आपने देखी क्या

हर साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्में आती है। कई हिट होती है तो कई फ्लॉप। साल 2021 की ये फिल्में सुपर हिट रहीं। जो आपको जरूर देखनी चाहिए। अगर आपने अब तक ये फिल्में नहीं देखी तो जरूर देखें....

वर्ष 2021 की सबसे सुपर हिट फिल्में ये रही, आपने देखी क्या

फीचर्स डेस्क। साल 2021 सिनेमा [cinema] वालों के लिए थोड़ी राहत लेकर आया। इस साल सिनेमा घर खुल गए। और लोगों ने जाना भी शुरू कर दिया। वैसे फिल्म [film] देखने का असली मज़ा तो सिनेमा हॉल में ही आता है। 2021 में कई फिल्में रिलीज हुई, और उनकी देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ भी हुई थिएटर्स में। कई तो अब तक सिनेमा हॉल की शोभा बढ़ा रही है। तो आइए आप भी जानिए इन फिल्मों के बारे में।

सूर्यवंशी

IMDB रेटिंग - 6.4/10

Budget- 165 करोड़

सूर्यवंशी इस साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है। रोहित शेट्टी इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है तो इस फिल्म को तो हिट होना ही था। साथ ही अजय देवगन,रणबीर सिंह, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने अपनी अदायगी से फिल्म की स्टोरी को रोमांचक बना दिया और ऑडियंस को मजबूर कर दिया सिनेमा हॉल तक आने में। अब तक ये फिल्म 190 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 

बेल बॉटम

IMDB raiting- 6.2/10

Budget- 60 करोड़

इसी साल ये फिल्म भी रिलीज हुई। Covid रिस्ट्रेक्शन की वजह से ये फिल्म ओटीटी पे ज्यादा देखी गई। फ्लाइट हाईजेक कांसेप्ट की ये फिल्म दर्शकों ज्यादा काफी सराही गई। अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर ने अपनी अदायगी से दर्शकों को बांधे रखा। 

मास्टर (south film)

IMDB raiting- 7.8/10

Budget-135 करोड़

ये फिल्म साउथ की है पर इसे चार भाषाओं में डब किया गया है। ये फिल्म दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है। इस फिल्म में कलाकार है विजय सेठूपथी, जोसफ विजय चंद्रा, मालविका मोहनन। इस फिल्म की कहानी बहुत दमदार है। और इसने अच्छा खासा बिजनेस किया है कुछ ही दिनों में।

अन्नाथे (South film)

IMDB raiting- 4.5/10

Budget- 160 करोड़

ये फिल्म भी साउथ की ही है। जिस फिल्म में रजनीकांत काम करें वो तो वैसे भी फ्लॉप नहीं हो सकती। ये फिल्म अब तक 200 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अब तो ये फिल्म आप ओटीटी पर भी देख सकते है। खराब रेटिंग के बावजूद भी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। ये रजनीकांत का जादू नहीं तो और क्या है। रजनीकांत के साथ साथ आप इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रकाश राज को भी देखेंगे।

अंतिम (The final truth)

IMDB rating-7.3/10

Budget- 45 करोड़

महेश मांजरेकर द्वारा निर्मित ये फिल्म जिसमें सलमान खान बतौर हीरो नजर आएंगे, हाल ही में रिलीज हुई है ये फिल्म और एक हफ्ते के अंदर ही इसने 21 करोड़ रुपए कमा लिए। ओटीटी पर आने से पहले ही ये फिल्म सुपरहिट हो जायेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

2021 की ये फिल्में रही सुपरहिट। अब आने वाले साल में देखते है कौन कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराते है।

picture credit:google