दीवाली खास : इस दीवाली कुछ ऐसे बदलें अपने घर का इंटीरियर, गेस्ट करेंगे तारीफ

आर्ट ऐंड3 डेकोर डौट कौम के डिजाइन ऐक्सपर्ट मधु मिश्रा कहती हैं, ‘‘घर को नया रूप देने के लिए इंटीरियर में बदलाव जरूरी है। घर की दीवारों के रंग में भी बदलाव कर सकती हैं...

दीवाली खास : इस दीवाली कुछ ऐसे बदलें अपने घर का इंटीरियर, गेस्ट करेंगे तारीफ

फीचर्स डेस्क। घर के इंटीरियर में 3 चीजें जरूरी होती हैं, घर का आकार, आप की पसंद और बजट। आर्ट ऐंड डेकोर डौट कौम के डिजाइन ऐक्सपर्ट मधु मिश्रा कहती हैं, ‘‘घर को नया रूप देने के लिए इंटीरियर में बदलाव जरूरी है। घर की दीवारों के रंग में भी बदलाव कर सकती हैं, कोई नया शोपीस लगा सकती हैं या परदे व कुशनकवर बदल सकती हैं।’’

परदों को बनाएं खास

परदे कमरे को एक अलग रूप प्रदान करते हैं। बाजार में परदों की भरमार देख कर आप जरूर सोचने लगेंगी कि कौन सा लगाया जाए, कौन सा छोड़ा जाए, इस के लिए अपने घर की दीवारों के हिसाब से परदे खरीदें।

कुशनकवर बनाएं आकर्षक

हमेशा मेहमानों का ध्यान सोफे पर जाता है कि सोफा वही है या इस बार नया लिया है। इसलिए कमरे के मुताबिक सोफाकवर पिं्रटेड व प्लेन रख सकती हैं।  सोफे के कवर से कुशनकवर हमेशा कंट्रास्ट ही लगाएं। उदाहरण के तौर पर अगर आप के सोफे के कवर का रंग क्रीम है तो कुशन आप 3 बड़े आकार के और 3 छोटे आकार के लें।

सजावट पर दें ध्यान

घर के इंटीरियर में सजावटी वस्तुओं का विशेष महत्त्व होता है। घर की सजावट के लिए दीवारों पर पेंटिंग व वौल आर्ट भी लगा सकती हैं। कमरे के कोने में अरोमा थैरेपी के कैंडल जरूर लगाएं। यह कमरे को खूबसूरत बनाने के साथसाथ घर में एक हलकी सी खुशबू भी बिखेरता है।

फूलों व रंगों से सजाएं

घर को गेंदे के फूल से सजाइए। आप उन से भी घर सजा सकती हैं। घर के मुख्यद्वार पर रंगोली जरूरी बनाएं और इसे चारों ओर से डिजाइनर दीए से सजाएं। अगर आप को रंगोली बनानी नहीं आती तो कोई बात नहीं। मार्केट में रंगोली के स्टिकर्स भी मिलते हैं। इन्हें भी चिपका सकती हैं।

गिफ्ट्स तैयार कर लें

दीवाली के समय बाजारों में अलगअलग और आकर्षक उपहारों की बहार होती है। आप को अपने रिश्तेदारों और मेहमानों को किस तरह के गिफ्ट देने हैं, इसे अपने बजट के अनुसार पहले से ही तैयार कर लें। कई बार ऐसा होता है कि हम आखिरी वक्त में तय करते हैं कि किसे क्या देना है और हड़बड़ी में किसी और का गिफ्ट किसी दूसरे को दे देते हैं। अपनी सहूलियत के हिसाब से गिफ्ट खरीद कर उसे पैक कर लें और चाहें तो उस पर नाम भी लिख लें।