Diwali 2021: लक्ष्मी पूजन में कमल का फूल इतना महत्वपूर्ण क्यों है,आइए जानते है

दिवाली पूजन में लक्ष्मी जी को सभी प्रसन्न करना चाहते है। इसलिए लक्ष्मी जी को जो फल फूल पसंद है वो ही अर्पण किया जाता है। कहा जाता है लक्ष्मी पूजन कमल के फूल के बिना अधूरा है। आखिर लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल को इतना महत्व क्यों दिया जाता है, जानते है इस आर्टिकल के जरिए…

Diwali 2021: लक्ष्मी पूजन में कमल का फूल इतना महत्वपूर्ण क्यों है,आइए जानते है

फीचर्स डेस्क। दीपावली का त्यौहार आने ही वाला है। सब मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना की तैयारी कर रहे है। हर कोई ये ही चाहता है कि उससे कोई भूल न हो पूजा पाठ में। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा सभी पर बरसती रहें। ऐसे में आपने देखा होगा पूजन सामग्री में लोग कमल के फूल की मांग जरूर करते है क्योंकि कमल का फूल मुख्य रूप से मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। मां लक्ष्मी सुख समृद्धि और आरोग्य का वर देती है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है, आइए जानते है इसका कारण।

कमल का फूल देता है प्रेरणा

कमल का फूल खिलता तो कीचड़ में है पर अपने पर कीचड का एक छींटा भी नहीं पड़ने देता। ऐसे ही जो मां लक्ष्मी जिनका एक नाम कमला और कमलासना भी है उनको कमल का पुष्प अर्पित करता है वो भी संसार की गंदगी से दूर अपने आप को अच्छाइयों के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। और ये शक्ति, ये प्रेरणा उसको मां लक्ष्मी देती है।

कमल में है सकारात्मकता का वास

कमल का फूल घर में सकारात्मकता लेकर आता है। जब मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है उसी क्षण से घर में फैली नकारात्मकता का नाश होता है। बुरी शक्तियों का प्रवेश भी घर में नहीं हो पाता।

सभी विकार होते है दूर

मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करने से व्यक्ति के सभी पाप नाश हो जाते है। व्यक्ति के अंदर के सभी विकार नष्ट होकर व्यक्ति के घर सुख समृद्धि का वास होता है।

इसे भी पढ़ें:- Diwali 2021: सिल्क साड़ियों के साथ क्या खूब जचेंगी ये हेयर स्टाइल्स,आप भी करें जरूर ट्राई

मां लक्ष्मी की होती है कृपा

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है। जो व्यक्ति मां को कमल का पुष्प चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। व्यक्ति की बुद्धि और मन भी निर्मल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:- ShopClues Shopping Sale: दिवाली का फाइनल धमाल, कहीं आपने मिस तो नहीं कर दी

नारायण भी होते है प्रसन्न

भगवान विष्णु लक्ष्मी के पति वो भी प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बरसाते है जो मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करते है। आपने हमेशा भगवान विष्णु के हाथ में शंख, चक्र और गदा के साथ कमल का पुष्प भी देखा होगा। इसका मतलब ही ये है कि वो लक्ष्मी को सदैव अपने साथ रखते है।

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जिस घर में मां लक्ष्मी की कमल के पुष्प से आराधना की जाती है वहां लक्ष्मी का वास होता है। उस घर में अन्न, धन की कभी कमी नहीं होती। सुख समृद्धि का वास होता है। तो आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें और कृपा पाने के लिए चढ़ाएं कमल का फूल।

picture credit:- unsplash,google