Holi Special: हो जाइए होली पार्टी के लिए रेडी इन आउटफिट्स आइडियाज के साथ

होली के त्यौहार की सब तैयारियों के बीच आप ये तो भूल ही गई कि शाम को होली पार्टी में आप क्या आउटफिट पहनेंगी? अगर आप कन्फ्यूज है अपनी ड्रेस को लेकर तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें….

Holi Special: हो जाइए होली पार्टी के लिए रेडी इन आउटफिट्स आइडियाज के साथ

फीचर्स डेस्क। होली का त्यौहार होता ही है ढेर सारी मस्ती का, धमाल का। होली दहन के समय मस्ती, होली के दिन रंगों से मस्ती और फिर शाम को जब फ्रेंड्स या फैमिली के साथ गेट टुगेदर होती है तब मस्ती। हम घर को सजाने की तैयारियां कर लेते है, गेस्ट लिस्ट बना लेते है। किसे क्या गिफ्ट देना है क्या मिठाइयां लेकर जाना है किसी के घर इन सब बातों की तैयारियां हम बहुत पहले से करना शुरू कर देते है। जब तक हमारा ध्यान इस बात पर जाता है कि हमें पार्टी में पहनना क्या है तब तक बहुत देर हो जाती है और जल्दी में हमें जो समझ में आता है वो ही पहन लेते है। अगर आप भी ये गलती करती है तो इस बार ऐसा बिल्कुल मत कीजिए। इस आर्टिकल को पढ़कर चूज कीजिए अपने अकॉर्डिंग ड्रेस।

होली खेलते टाइम की ड्रेस

शॉर्ट कुर्ती विथ जींस

ये बहुत ही कंफर्टेबल ड्रेस रहेगी जब आप होली खेलेंगे। अगर कुर्ती व्हाइट होगी तो कहना ही क्या। व्हाइट कुर्ती में होली के सारे रंग खुल कर सामने आएंगे।

चिकनकारी कुर्ता

आजकल बहुत चलन हो गया है चिकनकारी सूट्स का। ये बहुत ही डीसेंट लुक देते है। यहां में फिर से कहूंगी कि आप होली खेलते टाइम कुर्ते जा रंग सफेद ही चुने। क्योंकि जब कुर्ते पा लगेगा होली का रंग तो उसकी खूबसूरती देखते ही बनेगी।

कलरफुल दुपट्टा 

आप कोई भी प्लेन सूट कैरी कर सकती है पर अगर साथ में दुपट्टा कलरफुल होगा तो आपका लुक उभर कर सामने आएगा। साथ ही कलरफुल ईयरिंग और चूड़ियों से अपना लुक कंप्लीट करें।

होली पार्टी के लिए ड्रेसेस

साड़ी

बात होती है जब ट्रेडिशनल आउटफिट्स की तो जहन में सिर्फ साड़ी का ही नाम आता है। जी हां अगर आपको साड़ी पहनना कंफर्टेबल लगता है तो कोई कलरफुल साड़ी पहनिए और पल्ला फ्लोर ही रखिएगा। सिंपल लेस वाली साड़ी के साथ हैवी या स्टाइलिश ब्लाउज स्टिक करवाए तो लुक बहुत ही अच्छा आएगा।

इसे भी पढ़ें:- Holi Special: घर में आएंगी खुशियां ही खुशियां अगर फॉलो करेंगे होलिका दहन के दिन ये एस्ट्रो टिप्स

सलवार सूट

सबसे ईजी गोइंग अगर कोई ड्रेस है तो वो है सलवार सूट। आप होली पार्टी के लिए रेडी हो रही है तो कलरफुल ड्रेस ही चूज करें। या प्लेन सूट में हो कलरफुल दुपट्टा। बालों को खोल दे और लंबी इयरिंग्स से अपने लुक को इन्हेंस करें। साथ ही एक हाथ में कलरफुल चूड़ियां और एक हाथ में घड़ी। बस परफेक्ट लुक हो गया आपका।

श्रग सूट

ये स्टाइल भी बहुत अच्छा लुक देगा आपको पार्टी में। जी हां पार्टी में आप अंदर टॉप और लोअर आउटफिट प्लेन रखें और श्रग कलरफुल रखें इससे भी लुक डिफरेंट एंड स्टाइलिश लगेगा।

लॉन्ग कुर्ती और प्लाजो

आजकल प्लाजो का बहुत ट्रेंड है। आप लोग कुर्ती के साथ प्लाजो या प्लाजो पैंट कैरी करें। बहुत स्टाइलिश लुक लगेगा। चाहे तो कुर्ती कॉलर वाली सिलवाए या डीप नेक ये आपके ऊपर डिपेंड करता है।

इन ड्रेसेस के अलावा आप पार्टी में स्कर्ट विथ शर्ट भी पहन सकती गई और सिल्क का सूट भी प्रेफर कर सकती है। या फिर जॉर्जट अनारकली सूट में हैवी सिल्क दुपट्टा भी डाल सकती है। तो अभी से तैयारियां करना शुरू कर दीजिए होली पार्टी की।

picture credit:google